/newsnation/media/media_files/2026/02/10/toxic-film-collection-2026-02-10-17-45-13.jpg)
Toxic Film Collection Photograph: (Toxic Film Collection)
Toxic Film Collection: बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने से पहले ही यश की टॉक्सिक ने खेल के सारे नियम पलट दिए हैं. फिल्म ने सबसे पहले तब सुर्खियां बटोरीं जब यह आंध्र प्रदेश-तेलंगाना मार्केट में दिल राजू के दमदार बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के साथ 120 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक डिस्ट्रीब्यूशन सौदा करने वाली पहली गैर-तेलुगु फिल्म बनी थी. इस कदम ने पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी. अब इस फिल्म की कहानी और बड़ी हो चुकी है.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टॉक्सिक को ओवरसीज के सबसे बड़े और ताकतवर डिस्ट्रीब्यूटर्स में से एक, फर्स फिल्म ने अपने हाथ में ले लिया है. यह फिल्म की रिलीज से पहले की जर्नी का एक और बड़ा पड़ाव है. इस डील को इंडियन सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओवरसीज डील्स में से एक माना जा रहा है, जिसमें 105 करोड़ रुपये एडवांस के तौर पर कमीशन बेसिस पर सुरक्षित किए गए हैं. यह ग्लोबल मार्केट का फिल्म और रॉकिंग स्टार यश पर जबरदस्त भरोसा दिखाता है. आंकड़े खुद गवाही दे रहे हैं कि बिना टीजर लॉन्च के भी फिल्म को लेकर जमीनी स्तर पर गजब का क्रेज है.
इन भाषाओं के लिए हुई डील
खास बात यह है कि यह ऐतिहासिक सौदा सिर्फ टॉक्सिक के भारतीय भाषा संस्करणों कन्नड़, तमिल, तेलुगु, हिंदी और मलयालम पर लागू है. अंग्रेजी संस्करण इस डील का हिस्सा नहीं है. यह अंतर साफ दिखाता है कि ओवरसीज में भी फिल्म की भारतीय भाषाओं की अपनी अलग और मजबूत ताकत है. यह भरोसा यूं ही नहीं बना है. यश की पिछली फिल्म KGF: चैप्टर 2 ने दुनियाभर में ऐतिहासिक कारोबार किया था और जीसीसी रीजन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी. उसकी गूंज अब टॉक्सिक के लिए और भी मजबूत नींव बना रहे हैं.
Toxic बनेगी इंटरनेशनल रोलआउट की सबसे बड़ी फिल्म
यश स्टारर टॉक्सिक अब भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े इंटरनेशनल रोलआउट की तैयारी में है. नेपाल, जापान और चीन को छोड़कर पूरी दुनिया में रिलीज की तैयारी की जा रही है. यह कदम टॉक्सिक को एक ग्लोबल सिनेमैटिक इवेंट के तौर पर मजबूती से स्थापित करेगा.
फर्स फिल्म्स के CEO ने कही बड़ी बात
फर्स फिल्म्स के सीईओ अहमद गोलचिन के मुताबिक, 'टॉक्सिक' एक ऐसी कहानी है, जो सीमाओं से परे जाकर अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़ रही हैं. वहीं, केवीएन प्रोडक्शंस के वेंकट के नारायण का कहना है कि फिल्म को शुरू से ही एक यूनिवर्सल विजन के साथ तैयार किया गया है और फर्स फिल्म्स जैसे ग्लोबल पार्टनर के साथ यह सफर और भी खास हो गया है.
मेगा ब्लॉकबस्टर बनेगी फिल्म
यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी गई और गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है. इस फिल्म का कई भाषाओं में डब वर्जन भी रिलीज होगा. वर्ल्ड क्लास टेक्नीशियन, हाई-एंड VFX, दमदार म्यूजिक और इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर्स के साथ यह फिल्म पहले से ही भविष्य की हजार करोड़ की मेगा ब्लॉकबस्टर मानी जा रही है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
19 मार्च 2026, ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर रिलीज होने जा रही 'टॉक्सिक' भारतीय सिनेमा के ग्लोबल सपनों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us