Karan Johar को गोविंदा ने खुलेआम दी धमकी, एक्टर के नाम पर फिल्म बनाना पड़ा भारी, बोले- बीच महफिल के अंदर प्रसाद दूंगा...

Govinda Openly Threatened Karan Johar: हाल ही में एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में हीरो नंबर-1 गोविंदा ने फिल्म मेकर करण जौहर पर जमकर भड़ास निकाली है. विवाद की जड़ साल 2022 में आई फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' है.

Govinda Openly Threatened Karan Johar: हाल ही में एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में हीरो नंबर-1 गोविंदा ने फिल्म मेकर करण जौहर पर जमकर भड़ास निकाली है. विवाद की जड़ साल 2022 में आई फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' है.

author-image
Nikki Kumari
New Update
Govinda openly threatened Karan Johar

Govinda openly threatened Karan Johar Photograph: (Instagram @karanjohar @govinda)

Govinda Openly Threatened Karan Johar: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' गोविंदा इन दिनों अपने रौद्र रूप में हैं. हाल ही में एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म मेकर करण जौहर पर जमकर भड़ास निकाली है. विवाद की जड़ साल 2022 में आई फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' है. गोविंदा का मानना है कि इस फिल्म का टाइटल और इसकी कहानी न सिर्फ उनके नाम का गलत इस्तेमाल है, बल्कि उनकी निजी जिंदगी पर एक सोची-समझी चोट भी है. गोविंदा ने गुस्से में करण जौहर को रजनीकांत स्टाइल में 'प्रसाद' तक देने की धमकी दे दी. 

Advertisment

रजनीकांत स्टाइल में जवाब देंगे गोविंदा

गोविंदा ने बिना नाम लिए करण जौहर पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग दूसरों की पर्सनल लाइफ को फिल्मी रंग देकर पर्दे पर उतारने की कोशिश करते हैं. उन्होंने बेहद कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, "अगर ऐसे लोग मेरे हाथ लग गए, तो मैं बीच महफिल में आदरणीय रजनीकांत जी के अंदाज में ऐसा 'प्रसाद' दूंगा कि वे जिंदगी भर याद रखेंगे." गोविंदा ने साफ किया कि उनके नाम का इस्तेमाल पति-पत्नी के झगड़े और शक वाली कहानियों के लिए करना उन्हें बिल्कुल मंजूर नहीं है. गोविंदा का आरोप है कि इस तरीके की फिल्में बनाकर लोग उनकी पर्सनल लाइफ को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

मजाक की भी एक मर्यादा होती है...

इंडस्ट्री के दिग्गजों को नसीहत देते हुए गोविंदा ने हाथ जोड़कर गुजारिश की कि कलाकारों की छवि से खिलवाड़ बंद होना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर बात को मजाक में उड़ाना और किसी की साख को धूमिल करना सही नहीं है. गोविंदा को इस बात से गहरी ठेस पहुंची है कि उनके नाम पर बनी फिल्म में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स को कॉमेडी के तौर पर पेश किया गया, जो उनके अनुसार एक कलाकार का अपमान है.

पारिवारिक कलह ने बढ़ाया गुस्सा

गोविंदा का यह गुस्सा उनकी मौजूदा घरेलू परिस्थितियों से भी जुड़ा नजर आता है. पिछले कुछ समय से उनकी पत्नी सुनीता आहूजा उन पर बेवफाई के गंभीर आरोप लगा रही हैं. सुनीता का दावा है कि इस उम्र में भी गोविंदा किसी नई लड़की के साथ रिश्ते में हैं. अपनी निजी जिंदगी में मचे इस बवाल के बीच जब गोविंदा ने उसी विषय पर आधारित फिल्म देखी, तो उनका सब्र जवाब दे गया. उन्हें लगता है कि इंडस्ट्री उनकी मुश्किलों का फायदा उठा रही है.

अफवाहों पर लगाया पूर्णविराम

इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने अपने ऊपर लग रहे अफेयर के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत करार देते हुए कहा कि वह अपनी गरिमा को बचाने के लिए अब और चुप नहीं रहेंगे. गोविंदा का यह सख्त अंदाज संकेत दे रहा है कि वह अब अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ में किसी भी तरह के बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं.

यह भी देखें- नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग पर भड़के राम गोपाल वर्मा, गाजियाबाद सुसाइड केस का किया जिक्र

karan-johar Govinda
Advertisment