/newsnation/media/media_files/2025/12/20/sohail-khan-birthday-special-story-know-his-career-details-2025-12-20-13-17-39.jpg)
Sohail khan Photograph: (Instagram)
Sohail Birthday Special: बॉलीवुड में स्टार किड होना हमेशा सफलता की गारंटी नहीं होता और सोहेल खान इसकी सबसे बड़ी मिसाल हैं. सलमान खान (Salman Khan) जैसे सुपरस्टार के छोटे भाई होने के बावजूद सोहेल कभी बतौर एक्टर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह नहीं बना पाए. सोहेल 20 दिसंबर को अपना 55वां जन्मदिन (Sohail Khan Birthday) मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से नहीं बल्कि डायरेक्शन से की थी. साल 1997 में आई फिल्म 'औजार' से उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा. फिल्म भले ही हिट नहीं रही, लेकिन इंडस्ट्री में सोहेल का नाम जरूर दर्ज हो गया. इसके बाद 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'हैलो ब्रदर' जैसी फिल्मों ने ये साबित कर दिया कि कैमरे के पीछे उनकी समझ मजबूत है.
बतौर लीड एक्टर किया डेब्यू
डायरेक्शन में पहचान बनाने के बाद सोहेल खान (Sohail Khan) ने एक्टिंग में किस्मत आजमाई. साल 2002 में 'मैंने दिल तुझको दिया' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. इसके बाद 'मैंने प्यार क्यों किया' जैसी हिट फिल्म का हिस्सा जरूर बने, मगर यहां भी उन्हें एक्टर के तौर पर खास क्रेडिट नहीं मिला. लगातार मौके मिलने के बावजूद सोहेल एक्टिंग में अपनी अलग पहचान नहीं बना सके और धीरे-धीरे दर्शकों की उम्मीदें भी कमजोर पड़ती चली गईं.
ये भी पढ़ें: अमेरिका के व्हाइट हाउस पहुंची Mallika Sherawat, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
डायरेक्शन में मिली सफलता
जब सामने कैमरे की दुनिया रास नहीं आई, तो सोहेल खान ने पर्दे के पीछे लौटने का फैसला किया. बतौर प्रोड्यूसर 'पार्टनर' जैसी सुपरहिट फिल्म देकर उन्होंने साबित किया कि उनकी असली ताकत निर्देशन में है. बाद में 'जय हो' के जरिए डायरेक्शन में वापसी कर उन्होंने एक बार फिर चर्चा बटोरी. भले ही एक्टिंग में उनका सफर फीका रहा. लेकिन सोहेल खान ने ये दिखा दिया कि सफलता का रस्ता एक ही नहीं होता.
ये भी पढ़ें: 'Dhurandhar' को लेकर रियल जमील जमाली का रिएक्शन वायरल, राकेश बेदी को लेकर कही ये बात
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us