/newsnation/media/media_files/2025/12/19/dhurandhar-actor-rakesh-bedi-real-ife-character-jameel-jamali-talks-on-his-role-wrong-portray-in-fil-2025-12-19-19-48-19.jpg)
Photograph: (Jio Studios B62 Studios)
Rakesh Bedi-Jameel Jamali: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. रिलीज के 14 दिन बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. इसकी कहानी, मजबूत स्क्रीनप्ले और दमदार किरदारों ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रियल लाइफ जमील जमाली फिल्म में दिखाए गए आपने किरदार को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं.
राकेश बेदी का रोल
फिल्म में राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने जमील जमाली (Jameel Jamali) नाम के एक चालाक पाकिस्तानी नेता का रोल निभाया है, जबकि उनकी बेटी की भूमिका सारा अर्जुन ने निभाई है. राकेश बेदी की एक्टिंग को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है. कहा जा रहा है कि उनका ये किरदार एक असली पाकिस्तानी नेता से प्रेरित है. हालांकि, असली जमील जमाली ने एक इंटरव्यू में फिल्म में दिखाए गए अंदाज पर अपनी राय रखी है.
ये भी पढ़ें: 'Dhurandhar' एक्ट्रेस को भारती सिंह ने किया बॉडी शेम? कॉमेडियन पर भड़के यूजर्स
जमील जमाली ने धुरंधर को लेकर कही बात
जमील जमाली का कहना है कि फिल्म में उनका किरदार जिस दबंग और आक्रामक तरीके से दिखाया गया है, वो पूरी तरह सच्चाई नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि ल्यारी इलाके को अक्सर गलत नजरिए से देखा जाता है और उसे बेवजह आंतक से जोड़ दिया जाता है. जमील जमाली के मुताबिक, फिल्मों में इस तरह की चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है ताकि कहानी ज्यादा रोमांचक लगे. उन्होंने ये भी साफ किया कि ये दावा कि उस इलाके से कोई भारतीय एजेंट जिंदा वापस नहीं लौट सकता, हकीकत से ज्यादा सिनेमाई कल्पना है. जमील जमाली के अनुसार, असल जिंदगी में हालात कहीं ज्यादा जटिल और संतुलित हैं, जिन्हें फिल्मों में पूरी तरह दिखा पाना आसान नहीं होता.
ये भी पढ़ें: 'Dhurandhar' एक्टर अक्षय खन्ना और उनके 2 भाइयों ने आखिर क्यों चुनी सिंगल लाइफ, जानें क्या है वो बड़ी वजह
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us