/newsnation/media/media_files/2025/12/25/entertainment-2025-12-25-16-07-24.png)
entertainment Photograph: (news nation)
Entertainment News Live Updates: एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों में आज काफी कुछ चर्चा में बना है. जहां रणवीर सिंह की धुरंधर 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है. वहीं, अब क्रिसमस के मौके पर कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बर्थडे की बात करें तो राजू श्रीवास्तव की आज बर्थ एनिवर्सरी है. वहीं, जय भानुशाली, डायरेक्टर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा अपना जन्मदिन मना रहे हैं.
मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव पर बने रहे.
- Dec 25, 2025 16:05 IST
'तू मेरी मैं तेरा...' ने एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों कमाए हैं. फिल्म के एक दिन में 1,12,111 टिकट बिक गए.
- Dec 25, 2025 15:49 IST
Entertainment Top News Live Updates: खुशी कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग मनाया क्रिसमस
खुशी कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैन और दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया. उन्होंने खुद तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
- Dec 25, 2025 15:13 IST
Entertainment Top News Live Updates: शादी की खबरों के बीच साथ नजर आए रश्मिका-विजय
रश्मिका मंदाना इन दिनों विजय देवराकोंडा संग अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, अब शादी की खबरों के बीच रश्मिका और विजय देवराकोंडा को एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया.
- Dec 25, 2025 14:37 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'साजनजी घर आए' के रीक्रिएट वर्जन के लिए ट्रोल हो रहे कार्तिक आर्यन
- Dec 25, 2025 13:59 IST
Entertainment Top News Live Updates: रुपाली गांगुली बनीं सेंटा क्लॉज
टीवी की स्टार एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो सेंटा क्लॉज के गेटअप में नजर आ रही हैं.
- Dec 25, 2025 13:34 IST
Entertainment Top News Live Updates: राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर की तारीफ की
निर्माता राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर की जमकर तारीफ की है. वहीं, उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को ताना मारते हुए कहा कि धुरंधर की सफलता देखकर बॉलीवुड के बाकी निर्माताओं को अब डर लग रहा है.
- Dec 25, 2025 13:08 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'वेलकम टू द जंगल' का नया टीजर रिलीज
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया टीजर रिलीज हुआ है. टीजर में अक्षय कुमार पहचान में भी नहीं आ रहे हैं. अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी समेत पूरी टीम टीजर में नजर आ रही है.
- Dec 25, 2025 12:05 IST
Entertainment Top News Live Updates: बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे कार्तिक-अनन्या
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों माथा टेकने के लिए दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे. जहां से दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पढ़ें पूरी खबर-
- Dec 25, 2025 11:26 IST
Entertainment Top News Live Updates: चर्चा में टोनी कक्कड़ का नया गाना
टोनी कक्कड़ का नया गाना ‘चार लोग’ चर्चाओं में छाया हुआ है. गाने में टोनी ने बांग्लादेश में हुई हिंदुओं के साथ हिंसा का जिक्र किया है. जिसके बाद लोग इस गाने को पसंद कर रहे हैं.
- Dec 25, 2025 10:50 IST
Entertainment Top News Live Updates: राजू श्रीवास्तव की बर्थ एनिवर्सरी आज
दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की 25 दिसंबर को बर्थ एनिवर्सरी है. अपनी स्टैंड अप कॉमेडी से सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनके फैंस उन्हेंन आज भी याद करते हैं.
- Dec 25, 2025 10:06 IST
Entertainment Top News Live Updates: क्रिसमस पर जैकलीन को मिला सुकेश से तोहफा
क्रिसमस के मौके पर जैकलीन फर्नांडिस को जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने आलीशान घर गिफ्ट किया है. सुकेश ने जेल से जैकलीन के लिए एक लव लेटर भी लिखा है और क्रिसमस विश करते हुए करोड़ों का आलीशान घर गिफ्ट करने का दावा किया है.
- Dec 25, 2025 09:25 IST
Entertainment Top News Live Updates: पाकिस्तानी गाने पर डांस करके फंसी शहनाज गिल
हानिया आमिर के पाकिस्तानी गाने पर शहनाज गिल ने डांस करते हुए वीडियो बनाई है. जिसके बाद अब यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं.
- Dec 25, 2025 08:42 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘धुरंधर’ ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 17.75 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद भारत में अब तक इसने 607.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर’ की कमाई 935.75 करोड़ पहुंच गई है.
- Dec 25, 2025 08:41 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'द लायन किंग' फेम एक्ट्रेस का निधन
'द लायन किंग' फेम एक्ट्रेस इमानी दिया स्मिथ का 25 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस को चाकू से घायल अवस्था में पाया गया, जिसके बाद अस्पताल पहुंचते ही एक्ट्रेस की डेथ हो गई. एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड पर मर्डर का शक है. पढ़ें पूरी खबर-
- Dec 24, 2025 19:41 IST
Entertainment Top News Live Updates: महिमा चौधरी की बेटी अरियाना करेंगी बॉलीवुड डेब्यू?
Entertainment Top News Live Updates: फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में महिमा ने बेटी को लेकर बात की. उन्होंने बेटी अरियाना के के बॉलीवुड को लेकर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, 'अभी जल्द तो नहीं. पर हां. मुझे फिल्में पसंद है. मुझे क्रिएटिविटी पसंद है और मैं उसे भी अपनी हिस्ट्री का हिस्सा बनाना चाहती हूं. मुझे ये बिल्कुल पसंद है क्योंकि मुझे लगता है कि मैंने जो सेटअप किया है लाइफ में यही सेटअप किया है. और मुंबई से बढ़कर कुछ नहीं है. तो मैं चाहती हूं कि वो भी यहीं रहे.' आगे महिमा ने कहा कि वो अभी बेटी को इंडस्ट्री में लाने की जल्दी में नहीं हैं. अगर अरियाना एक्टिंग में आना चाहेगी तो वो उसका पूरा सपोर्ट करेंगी.
- Dec 24, 2025 18:47 IST
Entertainment Top News Live Updates: शूरा खान ने अरबाज खान पर लुटाया प्यार
Entertainment Top News Live Updates: सलमान खान के भाई अरबाज खान और शूरा खान की शादी को दो साल पूरे हो गए. दोनों आज बुधवार, 24 दिसंबर, 2025 को दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस बीच शूरा खान ने अरबाज खान के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है, जो इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है.
- Dec 24, 2025 18:20 IST
Entertainment Top News Live Updates: जल्द ही शुरू होगी ‘जान लेगी सोनम’ सीरीज
Entertainment Top News Live Updates: अगर आप भी हैं भोजपुरी सिनेमा के दीवाने तो आपके लिए है खुशखबरी है. जी हां, भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी वेब सीरीज ‘जान लेगी सोनम’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू होने वाली है.
- Dec 24, 2025 17:28 IST
Entertainment Top News Live Updates: मुसीबत में फंसी रणवीर सिंह की Dhurandhar
Entertainment Top News Live Updates: धुरंधर' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस धुंआधार कमाई कर रही है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. बलोच समुदाय के कुछ सदस्यों ने फिल्म के एक डायलॉग पर आपत्ति जताते हुए गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिकाकर्ताओं ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ-साथ संबंधित डायलॉग को फिल्म से हटाने की अपील की है.
- Dec 24, 2025 16:39 IST
Entertainment News Live Updates: बेटी के साथ पहली बार दिखें कियारा-सिद्धार्थ
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को पहली बार बेटी के साथ स्पॉट किया गया. इस दौरान अपनी नन्ही परी का छतरी से छिपाते दिखा कपल.
- Dec 24, 2025 16:27 IST
Entertainment News Live Updates: रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का टीजर रिलीज
रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मैसा’ का टीजर जारी कर दिया गया है. पहली बार किसी फिल्म में एक्ट्रेस एक्शन मोड में नजर आईं. ये फिल्म अगले साल यानी कि 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
- Dec 24, 2025 15:36 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'दे दे प्यार दे 2' की ओटीटी रिलीज डेट
Entertainment Top News Live Updates: एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि अजय देवगन (Ajay Devgn) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट मेकर्स ने जारी कर दी है. बता दें, रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' 9 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कराई जाएगी.
- Dec 24, 2025 15:00 IST
Entertainment News Live Updates: मोहनलाल की 'वृषभा' की एडवांस बुकिंग शुरू
मोहनलाल इन दिनों फिल्म ‘वृषभा’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच अब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज की जाएगी.
- Dec 24, 2025 14:49 IST
Entertainment Top News Live Updates: क्या ‘बिग बॉस मराठी में नजर आएंगे प्रणित मोरे?
Entertainment Top News Live Updates: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. उनसे हाल ही में सवाल किया गया कि क्या वह 'बिग बॉस मराठी' में भी हाथ आजमाएंगे. इस मामले पर प्रणित ने चुप्पी तोड़ी है. प्रणित मोरे ने साफ शब्दों में कहा, "मैं पहले ही बिग बॉस के घर में करीब चार महीने बिता चुका हूं और वहां बहुत कुछ अनुभव कर चुका हूं. फिलहाल मैं दोबारा बिग बॉस में कदम नहीं रखना चाहता. सच कहूं तो मैंने इस बारे में अभी तक बिल्कुल नहीं सोचा है. हां, अगर कोई ऐसा सेलेब्रिटी होगा जिसे मैं बिग बॉस के घर में देखना चाहूंगा, तो वह मेरे दोस्तों में से कोई होगा.”
- Dec 24, 2025 14:15 IST
Entertainment News Live Updates: 1000 करोड़ के बजट में बनेगी अल्लू अर्जुन की नई फिल्म
अल्लू अर्जुन को लेकर खबरें आ रही हैं कि एक्टर जल्द ही डायरेक्टर त्रिविक्रम के साथ नई फिल्म करने वाले हैं. ये फिल्म 1000 करोड़ के बजट में बनेगी, जो एक माइथोलॉजिकल मूवी होगी. फिलहाल इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.
- Dec 24, 2025 13:23 IST
Entertainment News Live Updates: राजामौली की 'वाराणसी' का एक शेड्यूल पूरा
एस एस राजामौली इन दिनों फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में है. फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है. इस बीच प्रकाश राज ने बताया कि उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. उन्होंने ये भी कहा कि अब उन्हें अगले शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार है.
Wrapped up a wonderful schedule of #Varanasi .. a joy to the hungry actor within me .. thank you @ssrajamouli@urstrulyMahesh@PrithviOfficial@priyankachopra ❤️❤️❤️ it was exhilarating to work with you all .. can’t wait to resume the next schedule 🥰🥰🥰
— Prakash Raj (@prakashraaj) December 23, 2025 - Dec 24, 2025 12:42 IST
Entertainment News Live Updates: शूटआउट फ्रेंचाइजी में दिखेंगे हर्षवर्धन राणे?
रिपोर्ट्स की मानें तो हर्षवर्धन राणे, एकता कपूर की मोस्ट सक्सेसफुल फिल्म शूटआउट की तीसरी फिल्म में नजर आ सकते हैं. शूटआउट एट लोखंडवाला, शूटआउट एट वडाला के बाद तीसरे पार्ट का नाम शूटआउट एट दुबई बताया जा रहा है.
- Dec 24, 2025 11:41 IST
Entertainment News Live Updates: 'लव एंड वॉर' को लेकर आया अपडेट
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने प्लानिंग कर ली है कि वो 'लव एंड वॉर' की पहली झलक साल 2026 के शुरुआती महीने यानी जनवरी में जारी करेंगे.
- Dec 24, 2025 10:45 IST
Entertainment News Live Updates: 'मिर्जापुर' की पहली झलक आई सामने
'मिर्जापुर' फिल्म की पहली झलक सामने आई है. गुड्डू भैया यानी कि अली फजल ने शूटिंग सेट का वीडियो शेयर किया है, जो राजस्थान में चल रही है.
- Dec 24, 2025 10:01 IST
Entertainment News Live Updates: ऋतिक की भाई की शादी में बीमार हुई सबा आजाद
ऋतिक रोशन की भाई की शादी में एक्टर की गर्लफ्रेंड सबा आजाद बीमार हो गई हैं. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर खुद इस बारे में बताया.
- Dec 24, 2025 09:08 IST
Entertainment News Live Updates: 'धुरंधर' 19वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 17.25 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 19 दिनों की कुल कमाई 589.50 करोड़ हो गई है.
- Dec 24, 2025 08:28 IST
Entertainment News Live Updates: अनिल कपूर का बर्थडे आज
बॉलीवुड में ‘मिस्टर इंडिया’ के नाम से मशहूर दिग्गज एक्टर अनिल कपूर 24 दिसंबर को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं.
- Dec 24, 2025 08:27 IST
Entertainment News Live Updates: रणवीर सिंह ने क्या छोड़ दी डॉन 3?
धुरंधर की सक्सेस के बाद खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह ने Don 3 छोड़ दी है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ के बाद गैंगस्टर वाली फिल्मों में काम नहीं करना चाहते हैं. वहीं, क्रिसमस वीक चल रहा है और बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर-
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us