Entertainment Highlights: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के साथ Dhurandhar 2 का टीजर होगा रिलीज, आया बड़ा अपडेट

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Uma Sharma & Khushi Samarjeet Giri
एडिट
New Update
Entertainment Highlights

Entertainment News Live Update: मनोरंजन से जुड़ी खबरों में आज काफी कुछ है. फिल्मों की बात करे तो वीर दास की हेप्पी पटेल और वरुण शर्मा-पुलकित सम्राट की राहु केतु लोगों को देखने को मिल रही है. वहीं,  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रेंड जोरों-शोरों पर है. लोग अपनी 10 साल पुरानी फोटोज शेयर कर रहे हैं.  ऐसे में आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक कई सेलेब्स इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं. एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और धनुष अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि ये अफवाह बताई जा रही है. दूसरी ओर खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि केस दर्ज हुआ है, क्योंकि उन्होंने सूर्यकुमार यादव को लेकर किया मैसेज करने का दावा किया था. बर्थडे की बात करे तो 17 जनवरी को रसिका दुग्गल और दिग्गज राइट जावेद अख्तर अपना जन्मिदन मना रहे हैं.

Advertisment

मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए लाइव पर बने रहें-

  • Jan 18, 2026 21:03 IST

    Entertainment News Live Updates: बॉर्डर 2 के साथ धुरंधर 2 का टीजर होगा रिलीज

    Entertainment News Live Updates: फैंस 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रणवीर सिंह अक्षय खन्ना स्टारर धुरंधर के मेकर्स ने बड़ा फैसला कर लिया है. जी हां, बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर ने धुरंधर के एंड क्रेडिट सीन को एक टीजर के फॉर्मेट में री-एडिट किया है. यही टीजर दर्शकों के सामने बॉर्डर 2 के रिलीज के दिन यानी 23 जनवरी को दिखाई जाएगी.



  • Jan 18, 2026 20:52 IST

    Entertainment News Live Updates: श्रीलीला ने रानी मुखर्जी की तारीफ



  • Jan 18, 2026 20:25 IST

    Entertainment News Live Updates: रविवार को फैंस से मिले बिग बी



  • Jan 18, 2026 18:03 IST

    Entertainment News Live Updates: किंग का सऊदी अरब में जलवा

    Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं. जी हां शाहरुख हाल ही में सऊदी अरब के रियाद में हुए जॉय अवॉर्ड्स 2026 में शामिल हुए, जहां उन्होंने शो में चार चांद लगा दिए. किंग ने लैवेंडर कार्पेट पर वॉक किया. शाहरुख के साथ हॉलीवुड स्टार कैटी पेरी और मिली बॉबी ब्राउन जैसे सितारों ने भी इस अवॉर्ड नाइट में शिरकत की. वहीं एक्टर ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे.



  • Jan 18, 2026 17:02 IST

    Entertainment News Live Updates: फैंस के साथ स्पॉट हुए शाहिद कपूर



  • Jan 18, 2026 15:24 IST

    Entertainment News Live Updates: मनोज तिवारी के घर हुई चोरी

    Entertainment News Live Updates: जाने माने एक्टर और सांसद मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी हो हुई है. चोर ने डुप्लीकेट चाबियों की मदद से लाखों की नकदी की चोरी की है. इस घटना को मनोज तिवारी के एक पूर्व कर्मचारी ने ही अंजाम दिया है. पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.



  • Jan 18, 2026 14:51 IST

    Entertainment News Live Updates: फैंस को 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' के लिए करना पड़ेगा इंतजार

    Entertainment News Live Updates: बिग बॉस तक के अनुसार खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग जहां पहले जनवरी में शुरू होनी थी. वहीं, अब दावा किया जा रहा है कि मई में सभी एपिसोड्स को सूट किया जाएगा. साथ ही जून 2026 में इसका प्रीमियर होगा.हालांकि अभी किस जगह पर सेट बनाना है, ये तय नहीं हुआ है. मेकर्स अभी लोकेशन को फाइनलाइज करने का काम कर रहे हैं.शो को लेकर कंटेस्टेंट्स की टेंटेटिव लिस्ट सामने आ चुकी है.बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना और रनर-अप रहीं फरहाना भट्ट इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं.



  • Jan 18, 2026 14:18 IST

    Entertainment News Live Updates: अल्लू अर्जुन ने जापान में सेनसोजी मंदिर में किए दर्शन

    Entertainment News Live Updates: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज के लिए जापान में थे. वहां पर उनके साथ उनकी बीवी स्नेहा रेड्डी और बच्चे अल्लू अरहा और अल्लू अयान भी थे. एक्टर ने अब सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर छाई हुई है. अल्लू अर्जुन और उनकी फैमिली जापान के टोक्यो में पुराने बौद्ध मंदिर Sensō‑ji Temple के सामने खड़े हैं. बताया जाता है कि ये मंदिर 7वीं सदी में बना है.



  • Jan 18, 2026 13:27 IST

    Entertainment News Live Updates: राम चरण ने शेयर की जिम सेल्फी

    Entertainment News Live Updates: राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर जिम की फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.



  • Jan 18, 2026 12:53 IST

    Entertainment News Live Updates: डॉन 3 को लेकर बड़ा अपडेट

    Entertainment News Live Updates: डॉन 3 फिल्म में शाहरुख की वापसी हो रही है. इस बीच फिल्म को लेकर अपडेट आई है कि इस फ्रेंचाइजी के लिए एटली को अप्रोच किया जा रहा है. जिसको लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. जी हां प्रोजेक्ट से जुड़े एक सोर्स ने बताया, “डॉन 3 के लिए एटली को लाए जाने की अफवाहें पूरी तरह गलत हैं. एटली से इस फिल्म के लिए कभी कॉन्टैक्ट ही नहीं किया गया और उनका इस फ्रेंचाइजी से कोई लेना-देना नहीं है.''



  • Jan 18, 2026 12:08 IST

    Entertainment News Live Updates: राजकुमार राव और पत्रलेखा किया बेटी का नामकरण

    Entertainment News Live Updates: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम अब फाइनली फैंस बता दिया है. साथ ही उन्होंने अपनी बेटी की झलक दिखा दी है. आपको बता दें कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम पार्वती रखा है... यहां पढ़ें पूरी खबर



  • Jan 18, 2026 11:53 IST

    Entertainment News Live Updates: पराग त्यागी का चौंकाने वाला दावा

    Entertainment News Live Updates: पराग त्यागी ने शेफाली की मौत को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है. एक्टर का कहना है कि शेफाली पर काला जादू किया गया था और उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है. पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान पराग ने कहा, “बहुत से लोग इन बातों पर विश्वास नहीं करते, लेकिन मैं करता हूं. जहां भगवान होते हैं, वहां शैतान भी होता है. लोग अपने दुख से नहीं बल्कि दूसरों के सुख से दुखी होते हैं. मुझे लगता नहीं मुझे पता है कि किसी ने शेफाली पर काला जादू किया था.” हालांकि पराग ने यह स्पष्ट किया कि वह यह नहीं बता सकते कि यह किसने किया, लेकिन उन्हें अंदर से महसूस होता है कि कुछ तो गलत जरूर हुआ था.



  • Jan 18, 2026 11:19 IST

    Entertainment News Live Updates: विवादों में घिरी धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में'

    Entertainment News Live Updates: कृति सेनन और धनुष स्टारर फिल्म 'तेरे इश्क में' के ऊपर केस दर्ज हुआ है. फिल्म निर्माताओं पर आरोप है कि उन्होंने बिना परमिशन 'रांझणा' का स्पिरिचुअल सीक्वेंस कॉपी किया है.



  • Jan 17, 2026 21:11 IST

    Entertainment News Live Updates: प्रिय कपूर ने लगाया आरोप

    Entertainment News Live Updates: संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधिरा कपूर के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. प्रिय ने मंधिरा पर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और मीडिया इंटरव्यू के जरिए उनकी मान-सम्मान को गंदा करने की एक सोची-समझी और जानबूझकर नफरत फैलाने वाली मुहिम चला रही हैं. उन्होंने कहा है कि मंधिरा उनके चरित्र और इरादों पर झूठे आरोप लगाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही हैं.



  • Jan 17, 2026 20:02 IST

    Entertainment News Live Updates: अजय देवगन ने रानी मुखर्जी के लिए शेयर की पोस्ट



  • Jan 17, 2026 19:12 IST

    Entertainment News Live Updates: तृप्ति डिमरी की रानी मुखर्जी की तारीफ



  • Jan 17, 2026 18:07 IST

    Entertainment News Live Updates: 25वीं एनिवर्सरी पर अक्षय कुमार शेयर किया पोस्ट

    Entertainment News Live Updates: 25वीं एनिवर्सरी पर अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना का एक अजीब डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा कि, 'जब हमारी 2001 में आज ही के दिन शादी हुई थी, तो उसकी मां ने कहा था, "बेटा, सबसे अजीब हालात में भी ज़ोर से हंसने के लिए तैयार रहना क्योंकि वह बिल्कुल ऐसा ही करेगी" 25 साल हो गए हैं और मुझे पता है कि मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती हैं उनकी बेटी तो सीधे चलती भी नहीं है उसे जिंदगी में नाचना ज्यादा पसंद है. पहले दिन से लेकर पच्चीसवें साल तक, मेरी उस लेडी को चीयर्स जो मुझे हंसाती रहती है, सोचने पर मजबूर करती है और कभी-कभी थोड़ा परेशान भी करती है हैप्पी एनिवर्सरी टीना. 25 साल की ये दीवानगी जिसे हम दोनों पसंद करते हैं.



  • Jan 17, 2026 17:55 IST

    Entertainment News Live Updates: अपनी मां संग स्पॉट हुई मलाइका अरोड़ा



  • Jan 17, 2026 17:22 IST

    Entertainment News Live Updates: नहीं टलेगी 'धुरंधर 2' की रिलीज

    Entertainment News Live Updates: ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने क्लीयर किया है कि इस फिल्म को 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा. कई फैंस, जिन्होंने ‘धुरंधर’ को थिएटर में कई बार देखा है, इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर को टैग करते हुए पहले पार्ट के लिए अपना प्यार जाहिर किया. ऐसे में आदित्य ने बताया कि पिक्चर पोस्टपोन नहीं हो रही है.



  • Jan 17, 2026 16:02 IST

    Entertainment News Live Updates: कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल के लिए कही ये बात

    Entertainment News Live Updates: कुनिका सदानंद ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तान्या मित्तल को लेकर खुलकर अपनी राय रखी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हो रही है. टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में कुनिका सदानंद ने कहा कि वह तान्या मित्तल को आध्यात्मिक व्यक्ति नहीं मानतीं. कुनिका ने कहा, “आप अपने आप को आध्यात्मिक कहते हैं, लेकिन मैं नहीं मानती कि वह आध्यात्मिक हैं. वह धार्मिक हैं और उनके घर में धर्म को बहुत प्राथमिकता दी जाती है, जो कि अच्छी बात है.” 



  • Jan 17, 2026 15:56 IST

    Entertainment News Live Updates: ‘पेड्डी’ का ‘चिकिरी चिकिरी’ गाना 200 मिलियन पार

    राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ इन दिनों चर्चा में है. ऐसे में फिल्म का गाना ‘चिकरी चिकरी’ रिकॉर्ड बनाया है और  5 भाषाओं में मिलकर इसने 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं.



  • Jan 17, 2026 14:45 IST

    Entertainment News Live Updates: रश्मिका मंदाना ने की 'मर्दानी 3' की तारीफ

    रानी मुखर्जी फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर की बॉलीवुड सेलेब्स तारीफ करने में लगे हुए हैं. अब  रश्मिका मंदाना ने भी फिल्म का ट्रेलर देखा और इसे उन्होंने क्रेजी और कूल बताया है. बता दें, ये फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. 



  • Jan 17, 2026 14:14 IST

    Entertainment News Live Updates: सुनील शेट्टी ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ

    Entertainment News Live Updates: सुनील शेट्टी ने ‘धुरंधर’ को लेकर रणवीर सिंह की तारीफ की है. उन्होंने कहा, ‘परफॉर्मेंसेज शानदार हैं. उन्होंने अक्षय खन्ना को 10 में से 10 दिया है. वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं. लेकिन रणवीर के बारे में उन्होंने साफ कहा, ‘वो 10 में से 100 हैं. पूरी फिल्म रणवीर सिंह ही हैं.'



  • Jan 17, 2026 13:57 IST

    Entertainment News Live Updates: एल्विश यादव को पसंद आया वरुण धवन का हरियाणवी लहजा

    एल्विश यादव को बॉर्डर 2 में वरुण धवन का हरियाणवी लहजा बहुत पसंद आया. उन्होंने कहा- 'मैंने अभी 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर देखा और मुझे गाने और सनी पाजी बहुत पसंद आए। वरुण भाई एक हरियाणवी का किरदार निभा रहे हैं. उनका लहजा एकदम परफेक्ट है. फिल्म में वह एक जाट की भूमिका में हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं!' वहीं, वरुण ने भी एल्विश का धन्यवाद किया है.



  • Jan 17, 2026 13:23 IST

    Entertainment News Live Updates: निक की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया प्यार

    Entertainment News Live Updates: निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में सूट-बूट में कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज को निक के फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. वहीं निक की इन फोटोज पर उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने प्यार भरा रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रियंका ने प्यार भरे इमोजी रिएक्ट किए हैं.



  • Jan 17, 2026 13:11 IST

    Entertainment News Live Updates: काजोल ने मनाया रानी के 30 साल का जश्न

    काजोल ने रानी मुखर्जी के इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर बधाई थी है. एक्ट्रेस ने रानी की अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 का ट्रेलर की सरहाना भी की है.



  • Jan 17, 2026 12:12 IST

    Entertainment News Live Updates: कैटरीना की बहन ने शेयर कीं 10 साल पुरानी फोटोज

    कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल कैफ ने लेटेस्ट इंस्टाग्राम ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी 10 साल पुरानी फोटोज शेयर की हैं. इस पर कैटरीना ने कमेंट लिखा, ‘उम्म स्कीइंग.’ पढ़ें पूरी खबर-



  • Jan 17, 2026 11:33 IST

    Entertainment News Live Updates: फरवरी में शुरू होगी 'दोस्ताना 2' की शूटिंग?

    करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी. फिल्म में  विक्रांत मैसी और लक्ष्य लीड रोल में नजर आएंगे.



  • Jan 17, 2026 10:27 IST

    Entertainment News Live Updates: बी प्राक को मिली धमकी

    पंजाबी सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी मिली है. सिंगर को एक ऑडियो मैसेज भेजा गया है और उसमें कहा है कि अगर 10 करोड़ रुपये नहीं मिले तो हम तुम्हें मिट्टी में मिला देंगे.



  • Jan 17, 2026 09:50 IST

    Entertainment News Live Updates: Don 3 में हुई शाहरुख खान की वापसी?

    टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह के बाहर होते ही शाहरुख खान एक बार फिर 'डॉन 3' में वापसी करने जा रहे हैं. हालांकि शाहरुख खान ने फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वापसी के लिए  शर्त रखी है. वो चहाते हैं कि 'जवान' डायरेक्टर एटली को 'डॉन' फ्रैंचाइज का हिस्सा बनाया जाए. पढ़ें पूरी खबर-



  • Jan 17, 2026 09:26 IST

    Entertainment News Live Updates: 'द राजा साहब' ने 8 दिनों में कितने कमाई की?

    प्रभास की ‘द राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की. वहीं, अब भारत में फिल्म की कमाई 133.75 करोड़ हो गई है. 



  • Jan 17, 2026 08:46 IST

    Entertainment News Live Updates:  'राहु-केतु' का पहले दिन का कलेक्शन

    पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा की ‘राहु-केतु’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की ही कमाई की. पढ़ें पूरी खबर-



  • Jan 17, 2026 08:45 IST

    Entertainment News Live Updates: 'हैप्पी पटेल' ने कितने कमाए

    वीर दास की ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ सिनेमाघरों में 16 जनवरी को रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की. पढ़ें पूरी खबर-



  • Jan 17, 2026 08:12 IST

    Entertainment News Live Updates: इंफ्लुएंसर ने एजाज खान को किया एक्सपोज

    दिल्ली की एक इंफ्लुएंसर वर्षा ने बिग बॉस फेम एजाज खान को लेकर एक पोस्ट किया है. उन्होंने लीक चैट्स शेयर कीं, जिसमें एजाज खान उनसे दिल्ली में मिलने की बात करते हैं और अपना फोन नंबर भी देते हैं.अभी तक एजाज खान ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.



  • Jan 17, 2026 08:10 IST

    Entertainment News Live Updates: मृणाल और धनुष की शादी की खबरें फेक?

    मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं अब एक्ट्रेस के एक करीबी ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और इन खबरों को झूठा ठहराया है. 



Rahu Ketu Happy Patel Mrunal Thakur
Advertisment