/newsnation/media/media_files/2026/01/17/shahrukh-khan-2026-01-17-09-59-42.jpg)
Shahrukh Khan Photograph: (Red Chillies Entertainment)
Don 3: फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही डॉन 3 की दो साल पहले जब अनाउंसमेंट हुई थी, तब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के चेहरे से पर्दा उठा था. लेकिन अब एक्टर ने फिल्म से किनारा कर लिया है. ऐसे में फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है. खबर है कि डॉन 3 में किंग खान यानि शाहरुख (Shahrukh Khan) की वापसी होने जा रही है. हालांकि इस बीच ये खबर भी आ रही है कि उन्होंने फिल्म करने के लिए एक शर्त रखी है.
रणवीर ने क्यों छोड़ी डॉन?
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ में एक भारतीय जासूस का रोल प्ले किया है, जो गैंगस्टर्स के बीच रहकर देश के लिए लड़ता है. ऐसे में एक्टर का कहना है कि वो दोबारा से बैक-टू-बैक गैंगस्टर वाली भूमिका नहीं करना चाहते हैं. खासकर तब जब ‘धुरंधर’ ने उस स्पेस में अपनी मजबूत पहचान बना ली है. बता दें, रणवीर से पहले कियारा आडवाणी और विक्रांत मैसी ने भी डॉन 3 से किनारा कर लिया था. वहीं, अब मेकर्स फिल्म की नई कास्ट की तलाश में हैं.
'डॉन 3' में हुई शाहरुख खान की वापसी?
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान एक बार फिर 'डॉन 3' में वापसी करने वाले हैं. खबर है कि एक्टर को फिल्म ऑफर हुई है और उन्होंने इसके लिए हामी भी भरी है. लेकिन एक्टर ने इसके लिए फिल्म के निर्देशन फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के सामने एक शर्त रखी हैं. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि किंग खान ने कहा है कि वो डॉन 3 तभी करेंगे जब जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली (Atlee) को 'डॉन' फ्रैंचाइज का हिस्सा बनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Don 3: अब 'डॉन' नहीं बनेंगे रणवीर सिंह? धुरंधर की सक्सेस के बाद एक्टर ने ठुकराई फिल्म
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us