/newsnation/media/media_files/2025/12/22/entertainment-live-2025-12-22-08-17-42.jpeg)
Entertainment Live Photograph: (News Nation)
Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक तरफ नए साल 2026 का जश्न मनाया जा रहा है. तो दूसरी तरफ सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की धुरंधर की आंधी चालू है. नए साल पर भी फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की. इसके अलवा अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस भी सिनेमाघरों में आ गई है और फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन अब सामने आ गया है. इन सबके बीच जावेद अख्तर ने AI वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन इस खुशी के पल में टीवी एक्टर और ओटीटी शो राइड एंड फॉल सीजन 1 के विनर रहे अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन हो गया है.
मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव पर बने रहे.
- Jan 02, 2026 20:32 IST
Entertainment Top News Live Updates: बॉर्डर 2 का 'घर कब आओगे' गाने का वीडियो जारी
Entertainment Top News Live Updates: सनी देओल स्टारर बॉर्डर 2 का फैंस बड़े बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म 'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे' का वीडियो सामने आ गया है.
- Jan 02, 2026 19:20 IST
Entertainment Top News Live Updates: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का फुटेज लीक
Entertainment Top News Live Updates: 'बैटल ऑफ गलवान' का एक फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके लिए कहा जा रहा है कि यह फिल्म से लीक हुआ है. इसमें सलमान जख्मी हालत में बर्फीले पहाड़ों के बीच रेंग रहे हैं और चीनी सैनिकों को पीटते हैं.
LEAKED FOOTAGE from #BattleOfGalwan 😯
— HonestlySid (@Ibeingsid) January 1, 2026
Few scenes from #SalmanKhan's #BattleOfGalwan are being shared across the internet pic.twitter.com/hUDZaETYqu - Jan 02, 2026 18:52 IST
Entertainment Top News Live Updates: स्पॉट हुए श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर
- Jan 02, 2026 17:46 IST
Entertainment Top News Live Updates: रिलीज हुआ 'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे'
Entertainment Top News Live Updates: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का फैंस बड़े बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म 'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज कर दिया गया है.
- Jan 02, 2026 17:02 IST
Entertainment Top News Live Updates: टैक्स फ्री हुई धुरंधर
Entertainment Top News Live Updates: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने ऐसा धमाका किया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है. इस बीच रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर एक अपडेट सामने आया है. नई रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैक्स फ्री हो गई है.
- Jan 02, 2026 16:18 IST
Entertainment Top News Live Updates: अभिषेक मल्हान ने शेयर किया पोस्ट
Entertainment Top News Live Updates: बिग बॉस OTT फेम अभिषेक मल्हान, जिया शंकर के साथ हाल ही में हुई सगाई की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर की है.
/newsnation/media/post_attachments/a4afbc49-6e8.png)
- Jan 02, 2026 15:08 IST
Entertainment Top News Live Updates: नए साल पर अल्लू अर्जुन का खास सेलिब्रेशन
अल्लू अर्जुन ने नए साल का स्वागत एक बेहद खास और अंदाज में किया. उन्होंने अपने स्टाफ के साथ जश्न मनाया, जो ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन, दोनों ही स्तर पर उनकी यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं.
Icon Star @alluarjun celebrated the New Year with his staff, sharing a warm evening of gratitude and togetherness with the people who stand strong behind the journey. 🤍✨#HappyNewYear2026pic.twitter.com/xHx9TiMVOR
— Team Allu Arjun (@TeamAAOfficial) January 1, 2026 - Jan 02, 2026 14:54 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'धुरंधर' ने 'पुष्पा 2' का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड
धुरंधर ने पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पुष्पा 2 ने इंडिया में हिंदी वर्जन में 967 करोड़ ग्रॉसकलेक्शन किया था और करीब 120 करोड़ ओवरसीज किया था.जिसके बाद उसका हिंदी कलेक्शन 1087 करोड़ हो जाता है. वहीं धुरंधर 28 दिनों में 1141 करोड़ का कलेक्शन करके इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सातवीं फिल्म बन गई है.
- Jan 02, 2026 14:33 IST
Entertainment Top News Live Updates: उर्वशी रौतेला ने मनाया अपनी मां का बर्थडे
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपनी मम्मी का बर्थडे रॉयल अंदाज में सेलिब्रेट किया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की वीडियो शेयर की. वीडियो में उर्वशी की मम्मी सोने के मुकुट वाले केक को काटती नजर आ रही हैं.
- Jan 02, 2026 13:49 IST
Entertainment Top News Live Updates: वर्कआउट करती दिखीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने साल 2026 की शुरुआत में अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस की फिटनेस पर फैंस फिदा हो गए है.
- Jan 02, 2026 13:16 IST
Entertainment Top News Live Updates: पटौदी हाउस में सारा-इब्राहिम ने मनाया नया साल
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने अपने दोस्तों के साथ पटौदी हाउस में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर इब्राहिम अली खान ने नए साल के जश्न की फोटोज शेयर की हैं.
- Jan 02, 2026 13:02 IST
Entertainment Top News Live Updates: विल स्मिथ पर यौन शोषण के लगे आरोप
Entertainment Top News Live Updates: मशहूर एक्टर और रैपर विल स्मिथ एक बड़े विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. जी हां, वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ ने उन पर यौन उत्पीड़न, डराने-धमकाने और गलत तरीके से नौकरी से निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में ब्रायन जोसेफ ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है.
- Jan 02, 2026 12:29 IST
Entertainment Top News Live Updates: विवान शाह ने की अगस्त्य नंदा की तारीफ
अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में छा गई है. इस फिल्म में अगस्त्य के साथ विवान शाह भी नजर आ रहे हैं. अब विवान ने एक खास पोस्ट शेयर किया है और अगस्त्य नंदा की खूब तारीफ की है.
- Jan 02, 2026 11:38 IST
Entertainment Top News Live Updates: स्वामी रामभद्राचार्य ने शाहरुख खान को ‘गद्दार’ कहा
बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर में शामिल करने के बाद से शाहरुख खान का कई नेताओं और धर्मगुरुओं ने विरोध किया है. उन्हें 'गद्दार' तक कहा जा रहा है.
VIDEO | Nagpur: Jagadguru Rambhadracharya says, “…It is unfortunate (Shah Rukh Khan took Bangladeshi cricketer in KKR for IPL 2026), but he will do so because he is considered a hero. Shah Rukh Khan’s stance has consistently been at odds with the nation. His character has always… pic.twitter.com/UZNq7i9gEc
— Press Trust of India (@PTI_News) January 1, 2026 - Jan 02, 2026 11:29 IST
Entertainment Top News Live Updates: कीर्ति कुल्हारी किसे कर रही डेट?
एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कंफर्म कर दिया है कि वो 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के को-स्टार राजीव सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं. उन्होंने एक्टर संग ढेर सारी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं.
- Jan 02, 2026 11:25 IST
Entertainment Top News Live Updates: कपिल शर्मा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भारतीय महिला क्रिकेटर टीम के कोच अमोल मजूमदार से मजाक किया, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. हालांकि कपिल ने इस बार ट्रोलर्स को जवाब दिया है.
I know Gupta ji, I was just sitting in the toilet that time. Kuch alag se time nahi nikala maine inko reply karne ke liye. Hahaha, Happy new year to you too sir ❤️🙏 https://t.co/lzNop5KVJY
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) January 1, 2026 - Jan 02, 2026 10:48 IST
Entertainment Top News Live Updates: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा संग शेयर की फोटो
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड मॉडल माहीका शर्मा के साथ नए साल के मौके पर फोटोज शेयर की हैं. दोनों एक दूसरे के साथ कई रोमांटिक पल बिताते नजर आए.
- Jan 02, 2026 10:33 IST
Entertainment Top News Live Updates: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के नए गाने की तारीफ की
प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड स्टार निक जोनस का नया गाना ‘गट पंच’ रिलीज हो चुका है. प्रियंका चोपड़ा ने भी पति के इस गाने की खूब तारीफ की.
- Jan 02, 2026 09:58 IST
Entertainment Top News Live Updates: ‘हक’ओटीटी पर रिलीज
इमरान हाशमी और यामी गौतम की ‘हक’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. अब आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देख सकते हैं.
- Jan 02, 2026 09:08 IST
Entertainment Top News Live Updates: जावेद अख्तर ने AI वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
जावेद अख्तर अब एआई का शिकार हो गए हैं. गीतकार ने अपने फेक वायरल वीडियो पर नाराजगी जताई है और कानूनी कार्रवाई की बात कही है. पढ़ें पूरी खबर-
A fake video is in circulation showing my fake computer generated picture with a topi on my head claiming that ultimately I have turned to God . It is rubbish . I am seriously considering to report this to the cyber police and ultimately dragged the person responsible for this…
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) January 1, 2026 - Jan 02, 2026 08:39 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'इक्कीस' का पहले दिन का कलेक्शन
दिवंगत स्टार धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ की कमाई की. फिल्म में लीड रोल में अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर-
- Jan 02, 2026 08:37 IST
Entertainment Top News Live Updates: नए साल में धुरंधर ने कितने कमाए?
‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 28 दिन हो गए हैं. 28वें दिन फिल्म ने 15.75 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद रणवीर सिंह की फिल्म ने भारत में 739 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 28 दिनों में 1136.75 करोड़ की कमाई कर ली है.
- Jan 01, 2026 17:02 IST
Entertainment Top News Live Updates: कोलकाता में भीड़ में फंसे सचेत परंपरा
Entertainment Top News Live Updates: जाने माने सिंगर सचेत परंपरा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को न्यू ईयर 2026 के कॉन्सर्ट के बाद भीड़ में फंसा हुआ देखा जा सकता है. उनकी गाड़ी का शीशा तक फोड़ दिया जाता है.
- Jan 01, 2026 15:17 IST
Entertainment Top News Live Updates: अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन
Entertainment Top News Live Updates: आपको बता दें कि अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी और बेटे के संग क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए दुबई गए थे. न्यू ईयर भी वहीं सेलिब्रेट करने का प्लान था. लेकिन, ससुर की तबीयत के बारे में जानकर एक्टर ने घर वापसी कर ली. रिपोर्ट के अनुसार एक्टर के ससुर का निधन हो चुका है. हालांकि, अर्जुन ने इस बारे में ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा था.
- Jan 01, 2026 14:36 IST
Entertainment Top News Live Updates: प्रभास की 'द राजा साहब' का नया पोस्टर रिलीज
प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. मेकर्स ने नए साल के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है. जिसमें प्रभास लड़कियों से घिरे नजर आ रहे हैं.
- Jan 01, 2026 14:22 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'Haq' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म
यामी गौतम और एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' 7 नवंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. अब 2 जनवरी 2026 को ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी.
- Jan 01, 2026 14:10 IST
Entertainment Top News Live Updates: अल्लू अर्जुन ने परिवार संग मनाया न्यू ईयर
अल्लू अर्जुन ने नए साल का वेलकम अपने बच्चों और अपनी पत्नी के साथ किया. इंस्टाग्राम पर एक्टर की पत्नी स्नेहा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अल्लू अर्जुन और उनके बच्चे न्यू ईयर सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं. - Jan 01, 2026 13:39 IST
मसाबा गुप्ता ने समुद्र में मनाया न्यू ईयर
मसाबा गुप्ता ने फैंस को न्यू ईयर विश करते हुए सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं. मसाबा ने समुद्र में अपनी बेटी मतारा और पति के साथ न्यू ईयर मनाया है.
- Jan 01, 2026 13:01 IST
Entertainment Top News Live Updates: नए साल में झूमीं गौहर खान
Entertainment Top News Live Updates: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक न्यू ईयर के जश्न में डूबा हुआ है. वहीं टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने नए साल के मौके पर अपने बेटे की झलक दिखाई है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस बेटे के संग डांस करते हुए नजर आ रही हैं.
- Jan 01, 2026 12:22 IST
Entertainment News Live Updates: नए साल पर 4 महीने के बेटे संग नाचीं गौहर खान
गौहर खान ने 2025 का आखिरी दिन परिवार के संग सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने नए साल के मौके पर अपने 4 महीने के बेटे की झलक दिखाई है. वीडियो में एक्ट्रेस बेटे के संग डांस करती दिखीं.
- Jan 01, 2026 11:52 IST
ईशा देओल ने धर्मेंद्र को किया याद
ईशा देओल ने न्यू ईयर 2026 के मौके पर पापा धर्मेंद्र की याद किया है. एक्ट्रेस ने आसमान की ओर इशारा करते हुए लव यू पापा कहा है.
- Jan 01, 2026 10:57 IST
Entertainment News Live Updates: रोम में न्यू ईयर मना रहे रश्मिका-विजय
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में रोम से वेकेशन की फोटोज शेयर की थी. वहीं, अब विजय देवरकोंडा ने भी रोम सेन्यू ईयर 2026 का वेलकम किया है. एक्टर ने वेकेशन फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.
- Jan 01, 2026 10:23 IST
Entertainment News Live Updates: करीना ने सैफ पर हुए चाकू हमले को किया याद
करीना कपूर ने फैंस को नए साल की बधाई दी है. एक्ट्रेस ने पति सैफ अली खान के साथ अपनी फोटो शेयर कर साल 2025 के सबसे मुश्किल पल को याद किया है. एक्ट्रेस ने ने साल 2025 में सैफ पर हुए चाकू हमले पर बात की.
- Jan 01, 2026 09:50 IST
Entertainment News Live Updates: नए साल पर अनुपम खेर ने दिया लाइफ लेसन
नए साल के मैके पर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और अपने फैंस को साल 2026 के लिए लाइफ लेसन दिया है.
LIFE LESSONS FOR 2026: 😍🤓
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 1, 2026
हर गुज़रा हुआ साल कुछ न कुछ सीखा कर जाता है।और जो सीख हमें मिलती है! अगर हम उसे नये साल में लागू करें तो अच्छा होगा भी और शायद लगेगा भी। तो मैंने जो 2025 में सीखा, इसे मैं 2026 मैं अपनी ज़िंदगी में लागू करना चाहूंगा।इनमें से कुछ बातें शायद आपको भी… pic.twitter.com/ZPTxaRTqCE - Jan 01, 2026 09:15 IST
Entertainment News Live Updates: हेमा मालिनी ने दी 2026 की बधाई
हेमा मालिनी ने अपने फैंस को नए साल की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा है, 'मेरे सभी प्रिय शुभचिंतकों और मित्रों को: दिल से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, जो सुखमय, स्वस्थ और शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो.'
To all my dear well wishers and friends:
— Hema Malini (@dreamgirlhema) December 31, 2025
From my heart - Wish you a wonderful, happy, healthy, blessed New Year with peace and prosperity always! pic.twitter.com/VnIfVrDPwi - Jan 01, 2026 09:12 IST
Entertainment News Live Updates: 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की कमाई फीकी पड़ गई
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की कमाई फीकी पड़ गई है. फिल्म ने 7वें दिन 1.75 करोड़ की कमाई की. जिसके बाग भारत में फिल्म ने 28.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 42.1 करोड़ ही कमाए हैं
- Jan 01, 2026 08:24 IST
Entertainment News Live Updates: 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद भारत में फिल्म ने अब तक 722.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
- Jan 01, 2026 08:22 IST
Entertainment News Live Updates: 'स्पिरिट' का पहला लुक जारी
संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है. मेकर्स ने नए साल के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है. जिसमें प्रभास संग तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us