Ikkis BO Collection Day 1: बड़े पर्दे पर छाए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ने पहले दिन कमा डाले करोड़ों

Ikkis Box Office Collection Day 1: नए साल के मौके पर सिनेमाघरों में फिल्म इक्कीस रिलीज हुई. अब फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्सन सामने आ गया है. चलिए जानते हैं, फिल्म ने कितने कमाए.

Ikkis Box Office Collection Day 1: नए साल के मौके पर सिनेमाघरों में फिल्म इक्कीस रिलीज हुई. अब फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्सन सामने आ गया है. चलिए जानते हैं, फिल्म ने कितने कमाए.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Ikkis

Ikkis Photograph: (Maddock Films)

Ikkis Box Office Collection Day 1: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) की फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) नए साल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की गई. ये धर्मेंद्र (Dharmendra) की आखिरी फिल्म है, जिसमें उन्होंने अगस्त्य नंदा के पिता का रोल प्ले किया है. फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है और लोगों को इसकी कहानी बेहद पसंद आ रही है. ऐसे में जानते हैं पहले दिन इक्कीस ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ से ओपनिंग की. 

Advertisment

इक्कीस के पहले दिन का कलेक्शन

सिनेमाघरों में पिछले 28 दिनों से रणवीर सिंह की धुरंधर वधमाल मचा रही है. नए साल के मौके पर भी इस फिल्म ने करीब 15 करोड़ का कलेक्सन किया. इस बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुए इक्कीस ने धुरंधर के सामने पहले दिन अच्छी खासी कमाई की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, दुनियाभर में ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.25 करोड़ कमा डाले. जिस हिसाब से इक्कीस ने ओपनिंग की है, ऐसे में लग रहा है कि पहले विकेंड पर फिल्म की कमाई में काफी उछाल देखने को मिल सकता है. 

फिल्म में ये कलाकार आए नजर? 

फिल्म इक्कीस भारतीय सेना की ‘पूना हॉर्स’ रेजिमेंट का हिस्सा रहे सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (Arun Khetrapal) की लाइफ पर बेस्ड है, जो साल 1971 में  भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में वो बॉर्डर पर शहीद हो गए थे. उन्होंने 21 साल की उम्र में पाकिस्तान के कई टैंकों को तबाह कर दिया था. फिल्म में अरुण खेत्रपाल के रोल में अगस्त्य नंदा नजर आए है. वहीं, उनके पिता का रोल धर्मेंद्र ने निभाया है. इनके अलावा इस फिल्म में सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत, विवान शाह, सिकंदर खेर, दीपक डोबरियाल और राहुल देव भी नजर आए है. ये बहुत कम लोगों को पता है कि इक्कीस धर्मेंद्र के अलावा असरानी की भी आखिरी फिल्म है.

ये भी पढ़ें- कौन थे Arun Khetarpal? जिन्होंने तबाह कर दिए थे पाकिस्‍तान के 10 टैंक, 'Ikkis' में अगस्त्य निभा रहे किरदार

Dharmendra Agastya Nanda Ikkis Box Office Collection
Advertisment