/newsnation/media/media_files/2025/12/16/entertainment-news-live-update-2025-12-16-08-11-52.jpeg)
Entertainment News Live Update Photograph: (News Nation)
Entertainment News Live Updates: मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों की बात करे तो न्यू ईयर आने वाला है और सभी सेलेब्स ने क्रिसमस सेलिब्रेट किया है. इस समय हर कोई जश्न में डूबा हुआ है कोई पार्टी कर रहा है तो कोई वेकेशन पर जा रहा है. फिल्मों की बात करें तो सिनेमाघरों में धुरंधर का क्रेज बरकरार है. फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं और ये करोड़ों की कमाई कर रही है. इसके अलावा कार्तिक-अनन्या की फिल्मि 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी', 'अवतार 3' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' भी अच्छी-खासी कमाई कर रही है.
मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव पर बने रहे.
- Dec 27, 2025 23:10 IST
Entertainment Top News Live Updates: धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा
Entertainment Top News Live Updates: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने रिलीज के 23 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार कम नहीं की है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने लगातार 23 दिनों तक डबल डिजिट में कमाई इतिहास रच दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 23वें दिन यानी चौथे शनिवार को करीब 17.93 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब लगभग 667 करोड़ तक पहुंच गया है. दुनियाभर में धुरंधर पहले ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब ये बड़े रिकार्ड्स की ओर तेजी से बढ़ रही है.
- Dec 27, 2025 22:37 IST
Entertainment Top News Live Updates: चंकी पांडे का डांस वीडियो
- Dec 27, 2025 21:58 IST
Entertainment Top News Live Updates: भाईजान के बर्थडे बैश के लिए अपने पति संग पहुंची सोनास्खी सिन्हा
- Dec 27, 2025 21:17 IST
Entertainment Top News Live Updates: भाईजान की धमाकेदार एंट्री
- Dec 27, 2025 21:03 IST
Entertainment Top News Live Updates: ओरी ने शेयर की फोटो
Entertainment Top News Live Updates: भाईजान के बर्थडे पार्टी की इनसाइड तस्वीरें सामने आई है. ये फोटो ओरी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
- Dec 27, 2025 20:00 IST
Entertainment Top News Live Updates: स्पॉट हुई बिग बॉस 19 फेम अशनूर कौर
- Dec 27, 2025 18:51 IST
Entertainment Top News Live Updates: फरहाना भट्ट ने बसीर अली के लिए कही ये बात
- Dec 27, 2025 18:21 IST
Entertainment Top News Live Updates: फलक नाज ने शिल्पा शिंदे पर निकाली भड़ास
Entertainment Top News Live Updates: शिल्पा शिंदे ने जबसे 'भाबीजी घर पर हैं' में एंट्री मारी है, तबसे कोई ना कोई कंट्रोवर्सी होती हुई नजर आ रही है. अब हाल ही में फलक नाज ने शिल्पा शिंदे की फटकार लगाई है और मन की भसाड़ निकाली है. फलक ने इस बात पर जोर दिया कि शिल्पा ने शो छोड़ने का फैसला किया, लेकिन शुभांगी ने कई सालों तक उस किरदार को निभाना जारी रखा. शिल्पा के लिए उन्होंने लिखा,'आप तो चली गई थीं टाटा बाय बाय़ करके शो को.'
- Dec 27, 2025 17:48 IST
Entertainment Top News Live Updates: 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज
Entertainment Top News Live Updates: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर उनके बर्थडे के दिन रिलीज किया गया है. टीजर देखकर लग रहा है कि ये उनकी तरफ से उनके फैंस के लिए तगड़ा गिफ्ट होने वाला है.
- Dec 27, 2025 16:37 IST
Entertainment News Live Updates: संजय दत्त ने सलमान को किया बर्थडे विश
संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान को बर्थडे वीश किया है. संजय ने सलमान खान के साथ फोटो शेयर कर लिखा- 'भाईजान हैप्पी बर्थडे, लव यू, गॉड ब्लैस यू, भगवान आपको अच्छी सेहत और कामयाबी दे.'
- Dec 27, 2025 16:20 IST
Entertainment Top News Live Updates: अक्षय खन्ना के ‘दृश्यम 3’ छोड़ने पर प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी
Entertainment Top News Live Updates: ‘दृश्यम 3’ फिल्म के प्रोड्यूसर मंगत राम पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा अक्षय खन्ना के सिर पर सक्सेस चढ़ गई है.
- Dec 27, 2025 15:55 IST
Entertainment News Live Updates: परिणीति चोपड़ा ने बेटे के साथ मनाया पहला क्रिसमस
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेटे नीर के साथ पहला क्रिसमस घर पर सेलिब्रेट किया. जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.
- Dec 27, 2025 15:38 IST
Entertainment News Live Updates: अल्लू अर्जुन के खिलाफ पुलिस ने फाइल की चार्जशीट
अल्लू अर्जुन को लेकर बड़ी खबरे समाने आ रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक,पुष्पा-2 भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन समेत 23 के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट फाइल की है.
- Dec 27, 2025 14:53 IST
Entertainment News Live Updates: सबा आजाद ने ऋतिक के भाई ईशान के लिए किया खास पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस सबा आजाद ने अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के कजिन भाई ईशान रोशन के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा है. सबा ने ईशान की शादी की फोटो शेयर करते हुए उनकी पत्नी ऐश्वर्या सिंह का रोशन फैमिली में वेलकम किया.
- Dec 27, 2025 14:38 IST
Entertainment News Live Updates: बर्थडे पर सलमान की फोटो से जगमगाया बांद्रा-वर्ली सी लिंक
सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में एक्टर की फोटो से बांद्रा-वर्ली सी लिंक जगमगा उठा. ये फोटो रात में जगमगाती नजर आई. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर-
- Dec 27, 2025 13:42 IST
Entertainment News Live Updates: सलमान खान को कैटरीना कैफ ने किया बर्थडे विश
कैटरीना कैफ ने सलमान खान को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है. एक्ट्रेस ने सलमान खान की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'टाइगर, टाइगर, टाइगर…आप जैसे सुपर ह्यूमन को 60वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपका हर दिन प्यार और रोशनी से भरा रहे.'
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2025/12/27/katrina-salman-1-2025-12-27-13-42-25.jpg)
Katrina Kaif Post Photograph: (Katrina Kaif Instagram) - Dec 27, 2025 13:21 IST
Entertainment News Live Updates: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट टली
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट टलने वाली है. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक, पहले ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से क्लैश होने के चलते अब मेकर्स रिलीज डेट पीछे हटा सकते हैं.
#BreakingNews... 'ALPHA' AVOIDS CLASH WITH 'BATTLE OF GALWAN' – YRF TO DECIDE ON NEW DATE... #AdityaChopra steps aside for #SalmanKhan, moving #Alpha from its earlier announced release date of 17 April 2026 to avoid a direct clash with #BattleOfGalwan.#YRF had locked 17 April… pic.twitter.com/BF3QElleC2
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 27, 2025 - Dec 27, 2025 12:16 IST
Entertainment News Live Updates: बर्थडे के बीच सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें
सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. लेकिन इस बीच एक्टर मुसीबत में फंस गए है. पान मसाला ऐड के भ्रामक प्रचार केस के मामले में अब कंज्यूमर कोर्ट ने उन्हें 20 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का ऑर्डर दिया है.
- Dec 27, 2025 12:10 IST
Entertainment News Live Updates: सुनिधि चौहान ने की 'आई एम होम' टूर की शुरुआत
सुनिधि चौहान ने कुछ दिनों पहले मुंबई में शानदार लाइव कॉन्सर्ट कर ‘आई एम होम’ टूर की शुरुआत की है. सोशल मीडिया पर सिंगर के कॉन्सर्ट के वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं, अब सुनिधि दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, चंडीगढ़, इंदौर, लखनऊ और कोलकाता में भी कॉन्सर्ट करने वाली हैं.
- Dec 27, 2025 11:20 IST
Entertainment News Live Updates: 'धुरंधर' को हेट करने वालों पर अनुपम खेर ने कसा तंज
अनुपम खेर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो उन लोगों पर तंज कसते नजर आए जो ‘धुरंधर’को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं.
- Dec 27, 2025 11:16 IST
Entertainment News Live Updates: सलमान खान ने पैप्स के सामने 60वें बर्थडे का केक काटा,
#WATCH | Panvel, Maharashtra | Actor Salman Khan cuts a cake as he celebrates his 60th birthday today. pic.twitter.com/8k3MqjpPWF
— ANI (@ANI) December 26, 2025 - Dec 26, 2025 20:37 IST
Entertainment News Live Updates: सलामन खान के बर्थडे के लिए पहुंचे भतीजे
Entertainment News Live Updates: सलामन खान के बर्थडे के मौके पर उनके भतीजे निर्वाण खान और अरहान खान फार्महाउस पर पहुंच गए है. वहीं, सलामन खान के बर्थडे के लिए शूरा और अरबाज भी फार्महाउस के लिए रवाना हो गए है.
- Dec 26, 2025 19:59 IST
Entertainment News Live Updates: सलमान खान घर के बाहर पुलिस तैनात
Entertainment News Live Updates: सलमान खान के बर्थडे के मौके पर उनकी मुंबई के घर के बाहर पुलिस की जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम देखने को मिल रही है.
- Dec 26, 2025 18:33 IST
Entertainment News Live Updates: दृश्यम 3 में जयदीप अहलवात आएंगे नजर
Entertainment News Live Updates: रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 में जयदीप अहलवात नजर आएंगे. हाल ही में मेकर्स और खुद अजय देवगन ने फिल्म दृश्यम के तीसरे पार्ट को लेकर एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी. जिसमें फिल्म की डेट भी रिवील की गई है.
- Dec 26, 2025 18:11 IST
Entertainment News Live Updates: स्पॉट हुई जेनेलिया डिसूजा
- Dec 26, 2025 17:36 IST
Entertainment News Live Updates: फरहाना ने भाईजान के लिए कही ये बात
फरहाना भट ने सलमान खान को बर्थडे की बधाई दी.
- Dec 26, 2025 16:27 IST
Entertainment News Live Updates: आमिर खान की ‘सितारों के सितारे’ डॉक्यूमेंट्री यूट्यूब पर फ्री
आमिर खान की ‘सितारों के सितारे’ डॉक्यूमेंट्री यूट्यूब पर रिलीज कर दी गई है. खास बात ये है कि फैंस इस फ्री में देख सकते हैं. इसमें सितारे जमीन पर के कलाकारों की सच्ची कहानी को बताया गया है.
- Dec 26, 2025 15:57 IST
Entertainment News Live Updates: कीर्ति सुरेश की 'रीता रिवॉल्वर' ओटीटी पर हुई रिलीज
कीर्ति सुरेश लंबे समय से ‘रीता रिवॉल्वर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में थी. ऐसे में अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. आप फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं.
- Dec 26, 2025 15:33 IST
Entertainment News Live Updates: स्पॉट हुए अक्षय कुमार के बेटे
Entertainment News Live Updates: अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार हाल ही में स्पॉट हुए. जिसके बाद फैंस उन्हें अक्षय कुमार की कार्बन कॉपी बता रहे हैं.
- Dec 26, 2025 14:39 IST
Entertainment News Live Updates: गर्लफ्रेंड संग शादी में पहुंचे हार्दिक पांड्या
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ हाल ही में सूरत की एक शादी में स्पॉट किया गया. इस दौरान दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट में नजर आए.
- Dec 26, 2025 13:51 IST
Entertainment News Live Updates: 'इक्कीस' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे सनी-बॉबी देओल
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में खबर आ रही है कि देओल फैमिली इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखने वाले हैं. हालांकि अभी कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है.
- Dec 26, 2025 12:35 IST
Entertainment News Live Updates: करीना–पृथ्वीराज की ‘दायरा’ की शूटिंग पूरी
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग पूरी हो गई है. फिल्म को मेघना गुलजार जायरेक्ट कर रही हैं. ये फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन के मैदान में एंट्री ले चुकी है और 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
- Dec 26, 2025 12:19 IST
Entertainment News Live Updates: जेमी लीवर ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक
दरअसल, जेमी लीवर ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह तान्या मित्तल की मिमिक्री करती हुई देखी गई थीं. ऐसे में लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया और उन्हें सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला लिया है. पढ़ें पूरी खबर-
- Dec 26, 2025 11:37 IST
Entertainment News Live Updates: नयनतारा ने परिवार के लिए लिखा लव लेटर
नयनतारा ने अपने परिवार के साथ धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेट किया है. एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है, जिसमें उनके बच्चे और पति नजर आ रहे हैं.
- Dec 26, 2025 11:12 IST
Entertainment News Live Updates: फैमिली वेकेशन पर निकले आमिर खान
आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड और परिवार के साथ फैमिली वेकेशन पर निकल गए है. एक्टर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
- Dec 26, 2025 10:47 IST
Entertainment News Live Updates: सुनील शेट्टी ने वाइफ के लिए लिखा स्पेशल नोट
सुनील शेट्ट और उनकी वाइफ माना शेट्टी की शादी को 43 साल पूरे हो गए हैं. ऐसे में एक्टर ने अपनी पत्नी के लिए इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट लिखा है और जमकर प्यार बरसाया है.
- Dec 26, 2025 09:51 IST
Entertainment News Live Updates: कैलाश खेर के लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा
सिंगर कैलाश खेर के ग्वालियर में हुए लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा की खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, कॉन्सर्ट के दौरान भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि सिंगर को स्टेज से ही शांती की अपील करनी पड़ी और बाद में शो बंद कर दिया.
- Dec 26, 2025 09:18 IST
Entertainment News Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' में शाहरुख खान की एंट्री?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को लेकर खबरें आ रही है कि फिल्म में शाहरुख खान नजर आ सकते हैं. हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में ‘जेलर 2’ की स्टारकास्ट के बारे में बातें की और इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान का नाम रिवील किया. हालांकि अभी इसे लेकर कोई कंफर्म खबर सामने नहीं आई है.
- Dec 26, 2025 08:33 IST
Entertainment News Live Updates: धुरंधर' 21वें दिन का कलेक्शन
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 21वें दिन बॉक्स भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. क्रिसमस के मौके पर फिल्म ने 26 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद भारत में फिल्म का अब तक को कलेक्शन 633.50 करोड़ हो गया है.
- Dec 26, 2025 08:32 IST
Entertainment News Live Updates: 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' पहले दिन का कलेक्शन
सैकलिंक की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने पहले दिन 7.50 करोड़ की कमाई की.
- Dec 26, 2025 08:29 IST
Entertainment News Live Updates: क्रिसमस पर रेड साड़ी में छाईं रेखा
क्रिसमस 2025 पर रेखा रेड कलर की साड़ी पहने छा गई है. एक्ट्रेस की साड़ी में वेलवेट का टच दिया गया है जो बेहद यूनिक है. इन फोटोज को मनीष मल्होत्रा के ऑफिशियल पेज से शेयर किया गया है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us