Bigg Boss 19 फेम तान्या मित्तल पर मिमिक्री कर फंसी जेमी लीवर, सोशल मीडिया से लेना पड़ा ब्रेक

Jamie Lever Social Media Break: जेमी लीवर ने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है और वजह है बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्त. लेकिन जेमी ने ऐसा क्यों किया, चलिए जानते हैं.

Jamie Lever Social Media Break: जेमी लीवर ने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है और वजह है बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्त. लेकिन जेमी ने ऐसा क्यों किया, चलिए जानते हैं.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Jamie-Tanya

Jamie-Tanya Photograph: (Jamie Instagram/JioHotstar)

Jamie Lever Social Media Break: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जॉनी लीवर की (Johny Lever) बेटी जेमी लीवर Jamie Lever इस समय चर्चा में बनी हुई है. जेमी अपनी मिमिक्री और कॉमेडी से सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देती हैं और उनकी वीडियोज वायरल होती रहती है, लेकिन इस बार जेमी किसी और वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है और इसकी वजह बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) फेम तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को बताया जा रहा है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

Advertisment

जेमी लीवर ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

jamie
jamie Photograph: (jamie instagram)

जेमी लीवर ने अपने पोस्ट में लिखा- 'जो लोग मुझे सच में जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं अपने काम से कितना गहरा लगाव रखती हूं और कितनी ईमानदारी से उसे करती हूं. मैं भगवान की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया कि मैं दूसरों को खुशी दे सकूं, उनकी जिंदगी में खुशियां ला सकूं. मैं बरसों से मिले प्यार के लिए हमेशा आभारी हूं. इस सफर में मैंने सीखा है कि हर कोई आपके लिए खुश नहीं होगा न तालियां बजाएगा और ना ही आपके साथ हंसेगा. हाल की घटनाओं ने मुझे ऐसा महसूस कराया है जैसे मैंने अपना एक छोटा सा हिस्सा खो दिया हो और यह एहसास मुझे रिफ्लेक्शन से हुआ है, न कि गुस्से से. मुझे अपना काम बहुत पसंद है और मैं हमेशा लोगों को एंटरटेन करती रहूंगी. फिलहाल मैं थोड़ा ब्रेक ले रही हूं. अगले साल मिलते हैं.'

किस वजह से लेना पड़ा ब्रेक?

दरअसल, कुछ दिनों पहले जेमी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रोते हुए तान्या मित्तल की मिमिक्री करती नजर आई थी.वीडियो में जेमी ने कहा था कि वो शो में नंबर 1 एंटरटेनर को मिस करेंगी. इस वीडियो पर कई यूजर ने कहा कि वह मिमिक्री में बहुत आगे बढ़ गई हैं, जहां वह तान्या और उनके लुक का मजाक उड़ा रही हैं. वहीं, तान्या मित्तल के फैंस जेमी पर काफी भड़क गए थे और कमेंट पर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई. जिसके बाद अब जेमी ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेना का फैसला किया. बता दें, जेमी लीवर कॉमेडी शोज करती रहती हैं और फिल्मों-वेब सीरीज में भी नजर आई हैं.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या को जान्हवी कपूर ने बताया ‘नरसंहार’, पोस्ट कर लिखा- 'आपको गुस्सा नहीं आता'

Jamie lever tanya mittal Bigg Boss 19
Advertisment