सलमान खान ने धूमधाम से मनाया अपना बर्थडे, धोनी से लेकर करिश्मा कपूर और संगीता बिजलानी तक, इन सितारों का लगा जमावड़ा

Salman Khan Birthday: सलमान खान ने अपने बर्थडे पर नवी मुंबई के पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में शानदार जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया. इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट जगत की भी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं.

Salman Khan Birthday: सलमान खान ने अपने बर्थडे पर नवी मुंबई के पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में शानदार जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया. इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट जगत की भी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं.

author-image
Uma Sharma
New Update
Salman Khan Birthday

Salman Khan Birthday

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर 2025 को 60 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने देर रात नवी मुंबई के पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में शानदार जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया. इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद थे.

Advertisment

इसी बीच सलमान खान की बर्थडे पार्टी कई वीडियो भी सामने आ गए हैं.

सलमान खान ने सेलिब्रेट किया बर्थडे

सलमान खान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत पपाराजी और कुछ मीडिया कर्मियों के साथ केक काटकर की. इसके बाद परिवार और करीबी दोस्तों के साथ उन्होंने इस खास दिन को सेलिब्रेट किया. जन्मदिन के सेलिब्रेशन में सलमान खान के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान समय से पहले ही पहुंच गए थे. उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा अपने पति आयुष शर्मा और बच्चों अहिल और आयत के साथ पार्टी में शामिल हुईं. इसके अलावा अरबाज खान के बेटे अरहान और सोहेल खान के बड़े बेटे निर्वाण भी मौजूद रहे. अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान और नवजात बेटी सिपारा के साथ समारोह में पहुंचे.

वीडियो में सलमान खान के आसपास मेहमानों की भीड़ है. वहीं भाईजान अपने पापा सलीम खान के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. लोग हैप्पी बर्थडे का गाना गाते हैं और फिर सलमान खान अपने बर्थडे का केक काटते हुए दिख रहे हैं. 

परिवार, दोस्तों और फिल्मी दुनिया की मौजूदगी के बीच सलमान खान का 60वां जन्मदिन बेहद खास और यादगार बन गया.

बैटल ऑफ गलवान की आएगी पहली झलक

बता दें, सलमान खान के बर्थडे पर फैंस को बड़ा तोहफा मिलने वाला है. दरअसल, भाईजान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की पहली झलक सामने आएगी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक फैंस 2 से 4 बजे के बीच मेकर्स बैटल ऑफ गलवान की पहली झलक शेयर करेंगे

ये भी पढ़ें: Salman Khan Net Worth: भाईजान एक्टिंग के अलावा इन बिजनेस से करते हैं कमाई, जानिए सलमान खान क्या है इनकम सोर्स

salman khan birthday Salman Khan
Advertisment