Entertainment Highlights: सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र को दिया ट्रिब्यूट, बोले- 'ये फिल्म फैंस के लिए गिफ्ट है'

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Sezal Chand Thakur & Uma Sharma
एडिट
New Update
Entertainment Highlights:

Entertainment News Live Updates: एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों में आज काफी कुछ चर्चा में बना है. एक तरफ जहां रणवीर सिंह की धुरंधर 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है. फिल्म का अब तक का कलेक्शन 712.25 करोड़ हो गया है. वहीं, दूसरी ओर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म  'इक्कीस' अब नए साल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. हॉलीवुड के मशहूर एक्टर इसायाह व्हिटलॉक जूनियर का 71 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के निधन से हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई.

Advertisment

मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव पर बने रहे.

  • Dec 31, 2025 19:55 IST

    Entertainment Top News Live Updates: कम फिल्में करने को लेकर बोलीं आलिया

    Entertainment Top News Live Updates: आलिया भट्ट लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. साल 2022 में मां बनने के बाद से आलिया फिल्मों में पहले के मुकाबले कम नजर आ रही हैं. इसी बीच अब एक्ट्रेस ने खुद इस पर खुलकर बात की है और बताया है कि बेटी के जन्म के बाद उन्होंने अपने काम करने के तरीके में बदलाव किया है. आलिया ने इंटरव्यू में कहा, “अब मेरे काम करने की रफ्तार और वॉल्यूम अलग है, क्योंकि मेरा एक बच्चा है. लेकिन यह एक आरामदायक स्पीड है और मैं इससे खुश हूं. मुझे एक समय में एक ही फिल्म करना और उसमें अपनी पूरी एनर्जी लगाना पसंद है. पहले मैं दो या तीन फिल्में साथ में करती थी, लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करना चाहती.”



  • Dec 31, 2025 19:17 IST

    Entertainment Top News Live Updates: धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ

    Entertainment Top News Live Updates: अमिताभ बच्चन 'केबीसी 17' में धर्मेंद्र को याद करके इमोशनल हो गए. इस दौरान बिग बी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' को उनकी आखिरी निशानी करार दिया.



  • Dec 31, 2025 18:26 IST

    Entertainment Top News Live Updates: सनी देओल ने शेयर किया पोस्ट

    Entertainment Top News Live Updates: सनी देओल ने धर्मेंद्र के लिए पोस्ट शेयर की है. उन्होंने इक्कीस को धर्मेंद्र की जिंदगी के लिए ट्रिब्यूट बताया है. सनी देओल ने इक्कीस से धर्मेंद्र का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- हमारे पापा, मिट्टी के बेटे, इक्कीस उनका सलाम है. उस धरती के लिए उनका गिफ्ट है जिससे उन्होंने प्यार किया. उन फैंस के लिए भी गिफ्ट है जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे. हमारे परिवार के लिए, ये उनकी आत्मा, हिम्मत और उनके दिल से भरा एक खजाना है. आज, प्यार और बहुत गर्व के साथ, हम इक्कीस को दुनिया के साथ शेयर कर रहे हैं. हम उम्मीद करते हैं कि वो उसी तरह हमेशा जिंदा रहेंगे, जैसे वो रहते थे.



  • Dec 31, 2025 17:44 IST

    Entertainment Top News Live Updates: 'द केरला स्टोरी 2' कंफर्म

    Entertainment Top News Live Updates: 'द केरला स्टोरी 2' कंफर्म हो गई है. फिल्म अगले साल थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म का सामना बॉक्स ऑफिस पर 'मर्दानी 3' से हो सकता है.



  • Dec 31, 2025 16:42 IST

    Entertainment Top News Live Updates: कनाडा के बाद दुबई में कपिल ने खोला कैप्स कैफे

    कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कनाडा के बाद अब दुबई में भी अपना कैप्स कैफे खोल दिया है. 



  • Dec 31, 2025 15:48 IST

    Entertainment Top News Live Updates: 'रामायण' के लक्ष्मण ने 2025 को बाताया 'हादसों का साल'

    'रामायण' में लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले सुनील लहरी ने नए साल की शुरुआत से पहले 2025 के  हादसों को गिनवाया. उन्होंने कहा- 'साल की शुरुआत महाकुंभ भगदड़ से हुई, फिर फरवरी में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, उसके बाद पहलगाम हमला हुआ, फिर बादल का फटना, अहमदाबाद एयरप्लेन क्रैश, देवभूमि में बर्फ का गिरना, बाढ़ आना, वैष्णो देवी में भूस्खलन और फिर कई बड़ी हस्तियों का निधन. इस बार क्या बुरा नहीं हुआ? लेकिन अब साल 2026 आने वाला है और मैं सभी के लिए यहीं दुआ करता हूं कि सबका जीवन सुखमय हो.'



  • Dec 31, 2025 15:16 IST

    Entertainment Top News Live Updates:  ‘द केरला स्टोरी 2’ की शूटिंग पूरी

    रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरला स्टोरी 2’ की शूटिंग केरल में पूरी हो चुकी है.ये फिल्म अगले साल 2026 में 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. हालांकि फिल्म की कास्ट और इसके डायरेक्टर की डिटेल्स अभी भी सीक्रेट है. वहीं, अब तक इस खबर को ऑफिशियल नहीं किया गया है.



  • Dec 31, 2025 14:31 IST

    Entertainment Top News Live Updates: KBC 17 को मिला दूसरा करोड़पति

    ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ को फिनाले से पहले दूसरा करोड़पति मिल गया है. सीआरपीएफ इंस्पेक्टर बिप्लब बिस्वास ने 1 करोड़ रुपये और कार जीती. 



  • Dec 31, 2025 14:26 IST

    Entertainment Top News Live Updates: ‘भाबीजी घर पर हैं' में वापसी करेंगी सौम्या टंडन?

    Entertainment Top News Live Updates: कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ में अपनी वापसी को लेकर सौम्या टंडन ने अपना रिएक्शन दे दिया है. हाल ही में जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में सौम्या टंडन ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी शो में वापसी नहीं होने वाली है. एक्ट्रेस ने कहा, “नहीं मैं ‘भाबीजी घर पर हैं’ में बिल्कुल भी नहीं आने वाली हूं. मैं अब आगे बढ़ चुकी हूं और दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हूं. इसलिए इस सवाल का कोई मतलब नहीं है.”



  • Dec 31, 2025 13:36 IST

    Entertainment News Live Updates: न्यू ईयर वेकेशन पर मौनी और दिशा

    बॉलीवुड में मौनी रॉय और दिशा पाटनी की दोस्ती काफी फेमस है.  दोनों बेस्ट बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आती हैं. अब दोनों न्यू ईयर 2026 के वेकेशन पर एक साथ निकल गई है. दोनों की दोस्तों संग फोटो सामने आई है.



  • Dec 31, 2025 12:40 IST

    Entertainment News Live Updates: जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म की रिलीज डेट टली

    मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'मेरे रहो' की रिलीज डेट टल गई है. अब फिल्म को अगले साल जुलाई 2026 में रिलीज किया जाएगा.



  • Dec 31, 2025 12:33 IST

    Entertainment News Live Updates: 'टॉक्सिक' से जारी हुआ नयनतारा का फर्स्ट लुक पोस्टर

    यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. ऐसे में अब फिल्म से एक्ट्रेस नयनतारा का धांसू लुक जारी कर दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर-



  • Dec 31, 2025 11:34 IST

    Entertainment News Live Updates: 2026 में क्या छोड़ेंगे अजय देवगन?

    फिल्म वध 2 के ट्रेंड को अक्षय देवगन ने भी फॉलो किया. इस दौरान एक्टर ने बताया कि वो 2026 में  किन-किन आदतों को छोड़ने वाले हैं. पढ़ें पूरी खबर-

    Ajay Devgn
    Ajay Devgn Photograph: (Ajay Devgn (Instagram))



  • Dec 31, 2025 10:18 IST

    Entertainment News Live Updates: मिस्ट्री मैन संग जिया शंकर ने शेयर की फोटो

    मराठी फिल्म वेड और बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं जिया शंकर ने मिस्ट्री मैन संग फोटो शेयर की है. फोटो में वो शक्स एक्ट्रेस को किस करता नजर आया. इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'झूठी अफवाहों को 2025 में ही छोड़ देते हैं.'

    Jiya
    Jiya Photograph: (Jiya (Instagram))



  • Dec 31, 2025 09:44 IST

    Entertainment News Live Updates: 'गोलमाल 5' में होगी इस एक्टर की वापसी?

    पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू तो रहेंगे ही. साथ ही फिल्म में शरमन जोशी की वापसी होगी, जिन्हें फिल्म के पहले पार्ट में देखा गया था.



  • Dec 31, 2025 09:41 IST

    Entertainment News Live Updates: तारा सुतारिया को बदनाम करने के लिए इन्फ्लुएंसर को ऑफर हुए पैसे

    तारा सुतारिया को हाल ही में एपी ढिल्लो संग वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक्ट्रेस को सिंगर के क्लोज जाता देख लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया. अब खबर सामने आ रही है कि तारा सुतारिया को बदनाम करने की कोशिश की गई थी. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने दावा किया है कि उन्हें तारा के वीडियो को वायरल करने के लिए 6000 रुपये ऑफर हुए थे.



  • Dec 31, 2025 09:06 IST

    Entertainment News Live Updates: पुर्तगाल में हनीमून एन्जॉय कर रहीं समांथा

    दूसरी शादी के बाद समांथा रुथ प्रभु पुर्तगाल में हनीमून एन्जॉय कर रहीं हैं. एक्ट्रेस ने पति राज निदीमोरू संग अपनी फोटोज शेयर की है और बताया कि उनका साल 2025 का आखिरी समय कैसे बीत रहा है.



  • Dec 31, 2025 08:13 IST

    Entertainment News Live Updates: 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और फिल्म ने 1.75 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद भारत में अब तक फिल्म सिर्फ 27 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई है.



  • Dec 31, 2025 08:12 IST

    'धुरंधर' ने 26 दिन कितने करोड़ कमाए?

    ‘धुरंधर’ ने 26वें दिन 11.25 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद भारत में फिल्म का ने अब तक का कुल कलेक्शन 712.25 करोड़ हो गया है.



  • Dec 31, 2025 08:10 IST

    Entertainment News Live Updates: फेमस हॉलीवुड एक्टर का 71 की उम्र में निधन

    हॉलीवुड के मशहूर एक्टर इसायाह व्हिटलॉक जूनियर का 71 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के निधन से हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर भी एक्टर को श्रद्धांजलि दी जा रही है.



  • Dec 30, 2025 19:15 IST

    Entertainment Top News Live Updates: डॉन 3 में लीड रोल में नजर आएगा ये एक्टर?

    Entertainment Top News Live Updates: फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने डॉन 3 के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन को अप्रोच किया है. अगर आगे की बातचीत सही रहती है तो वही नए डॉन बन सकते हैं. वह डॉन 3 के लिए लीड चुने जा सकते हैं क्योंकि उन्होंने डॉन 2 में जबरदस्त कैमियो किया था. जिसके बाद मेकर्स चाहते हैं कि ऋतिक रोशन डॉन 3 में लीड रोल करते नजर आए. हालांकि अभी तक कुछ कन्फर्म नहीं हुआ है.



  • Dec 30, 2025 17:37 IST

    Entertainment Top News Live Updates: अरबाज खान से तलाक पर मलाइका ने कही ये बात

    Entertainment Top News Live Updates: मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लेने को लेकर कहा है कि उन्हें अपने इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो अकेले रहकर खुश हैं.



  • Dec 30, 2025 16:45 IST

    Entertainment Top News Live Updates: 'धुरंधर' फिल्म में 'अश्लील' सीन नहीं करना चाहते थे नसीम मुगल

    Entertainment Top News Live Updates: 'धुरंधर' एक्टर नसीम मुगल ने पहले रणवीर सिंह के साथ 'अश्लील' सीन करने से इनकार कर दिया था. हालांकि रणवीर के समझाने पर उन्होंने दो टेक में ये सीन पूरा कर लिया.



  • Dec 30, 2025 16:00 IST

    Entertainment Top News Live Updates: मोहनलाल की मां का हुआ निधन

    साउथ सुपरस्टार मोहनलाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्टर की मां का 30 दिसंबर को निधन हो गया है, जिस वजह से उनके घर में मातम छा गया है. 



  • Dec 30, 2025 14:56 IST

    Entertainment Top News Live Updates: पुराने स्कूल पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस

    जैकलीन फर्नाडिस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो अपने पुराने स्कूल में पहुंचीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने गुजरे समय को याद किया.



  • Dec 30, 2025 14:47 IST

    Entertainment Top News Live Updates: परिवार के साथ वेकेशन पर निकली अर्पिता खान

    न्यू ईयर मनाने के लिए आए दिन सेलेब्स वेकेशन पर निकल रहे हैं. इस बीच अब अर्पिता खान भी अपने पति और बच्चों संग छुट्टियां मनाने निकल गई हैं.



  • Dec 30, 2025 13:52 IST

    Entertainment Top News Live Updates: एल्विश यादव ने गाया अपना ऑरिजनल सॉन्ग

    यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव का एक स्टेज शो का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एल्विश अपना ऑरिजनल सॉन्ग ‘यादव ब्रैंड 2’ गाते हुए नजर आ रहे हैं.



  • Dec 30, 2025 13:44 IST

    Entertainment Top News Live Updates: पोस्टपोन हुई रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर'

    Entertainment Top News Live Updates: 'लव एंड वॉर' पहले मार्च, 2026 में रिलीज की जा रही थी. लेकिन फिर इसे मई, 2026 में पोस्टपोन कर दिया गया. वहीं अब 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के अगस्त या सितंबर में रिलीज करने की संभावना है.



  • Dec 30, 2025 13:23 IST

    Entertainment News Live Updates: प्रभास की ऐक्ट्रेस रिद्धि कुमार संग उड़ी अफेयर की खबरें

    प्रभास का नाम उनकी राजा साहब की एक्ट्रेस रिद्धि कुमार संग जोड़ा जा रहा है. दरअसल, रिद्धि ने एक इवेंट में कहा कि वो प्रभास को अपनी जिंदगी में पाकर खुश हैं.



  • Dec 30, 2025 12:50 IST

    Entertainment News Live Updates:  कैटरीना कैफ को लेकर विक्की कौशल ने क्या कहा?

    GQ से बात करते हुए एक्टर विक्की कौशल ने बताया कि वह वाइफ कैटरीना कैफ के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं और वह पत्नी बेटे के साथ हर पल को एंन्जॉय कर रहे हैं.



  • Dec 30, 2025 12:09 IST

    Entertainment News Live Updates: गोविंदा ने कंफर्म किया कमैबक

    गोविंदा ने एक इवेंट में अपना कमबैक कंफर्म कर दिया. उन्होंने कहा- 'मैं आप लोगों की सेवा में हूं. मैं वो गोविंदा जो गरीबी के दौर से आया. ऊपरवाले ने और मेरे मां-बाप के आशीर्वाद ने मुझे गोविंद से गोविंदा तैयार किया. आप लोगों के प्यार ने किया. वो गोविंदा अब फिर से आ रहा है.'



  • Dec 30, 2025 11:13 IST

    Entertainment News Live Updates: पुलकित सम्राट और कृति का डांस वायरल

    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो कृति ने पुलकित के बर्थडे पर शेयर की है.



  • Dec 30, 2025 10:39 IST

    Entertainment News Live Updates: रश्मिका-विजय की शादी की डेट आई सामने?

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की डेट फाइनली सामने आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल अगले साल 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे.



  • Dec 30, 2025 10:37 IST

    Entertainment News Live Updates: ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ पांचवे दिन का कलेक्शन

    कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म ने पांचवे दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 25.25 करोड़ हो गई है. 



  • Dec 30, 2025 10:02 IST

    Entertainment News Live Updates: 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सेलेब्स

    धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में कई सेलेब्स नजर आए. सनी और बॉबी देओल के अलावा सलमान खान, रेखा, अमीषा पटेल से लेकर फिल्म के लीड सितारें अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया स्क्रीनिंग में शामिल हुए. पढ़ें पूरी खबर-



  • Dec 30, 2025 09:58 IST

    Entertainment News Live Updates: Jr NTR को मिली पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा

    दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर एनटीआर की पर्सनालिटी राइट्स वाली याचिका पर नया आदेश जारी किया है. कोर्ट ने एक्टर के पर्सनालिटी राइट्स को लेकर प्रोटेक्टिव ऑर्डर दिया है. एनटीआर ने इसके लिए कोर्ट को धन्यवाद भी कहा है.



  • Dec 30, 2025 09:34 IST

    Entertainment News Live Updates: 25वें दिन गिरी धुरंधर की कमाई

    चौथे सोमवार को, 'धुरंधर' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 25वें दिन लगभग 10.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 701 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.



  • Dec 30, 2025 08:31 IST

    Entertainment News Live Updates: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नंदिनी सीएम ने की सुसाइड

    साउथ सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. कन्नड़ और तमिल  टीवी एक्ट्रेस नंदिनी सीएम ने सुसाइड कर लिया है. इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. पढ़ें पूरी खबर-



  • Dec 30, 2025 08:30 IST

    Entertainment News Live Updates: खुद की AI फोटो देख भड़कीं कंगना

    कंगना रनौत ने एक फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे संसद से बाहर निकलते हुए साड़ी की बजाय सूट में नजर आ रही थीं. कंगना ने लिखा- 'ये असल में मेरी संसद की तस्वीरें हैं, जिसमें मैं साड़ी में हूं। मेरी तस्वीरों पर एआई का इस्तेमाल बंद करें.'

    KANGANA RANAUT
    KANGANA RANAUT Photograph: (KANGANA RANAUT (INSTAGRAM))



  • Dec 30, 2025 08:25 IST

    Entertainment News Live Updates: 'इक्कीस' के लिए देओल परिवार ने रखी स्क्रीनिंग

    धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' नए साल में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में देओल परिवार नेमुंबई में खास स्क्रीनिंग रखी. इस दौरान बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स नजर आए थे. सोशल मीडिया पर देओल परिवार की इस फिल्म स्क्रीनिंग से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. 



Dharmendra Ikkis Year Ender 2025 dhurandhar
Advertisment