Entertainment Highlights: तारा सुतरिया ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-प्यार की हमेशा जीत होती है

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Sezal Chand Thakur & Khushi Samarjeet Giri
एडिट
New Update
Entertainment News Live Updates

news nation

Entertainment Top News Live Updates: एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों में आज काफी कुछ चर्चा में बना है. जहां रणवीर सिंह की धुरंधर 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है. वहीं, कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की कमाई कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही. दूसरी ओर फिल्ममेकर साजिद खान का फिल्म सेट में एक्सीडेंट हो गया है. रिपोर्ट्स हैं कि शनिवार को उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था. वहीं, एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूरे कर लिए हैं. बर्थडे की बात करें तो 29 दिसंबक को ट्विंकल खन्ना और पुलकित सम्राट अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं, दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की भी आज बर्थ एनिवर्सरी है.

Advertisment

मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव पर बने रहे.

    • Dec 29, 2025 20:47 IST

      Entertainment News Live Updates: भारती-हर्ष ने शेयर की फैमिली फोटो



    • Dec 29, 2025 20:21 IST

      Entertainment News Live Updates: तारा सुतरिया ने तोड़ी चुप्पी

      Entertainment News Live Updates: तारा सुतरिया हाल ही में मुंबई में एपी ढिल्लों के इवेंट में नजर आई. जिसके बाद एक्ट्रेस और सिंगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां एक्ट्रेस को एपी ढिल्लों किस करते हुए नजर आ रहे हैं. अब इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा कि,'झूठी कहानियां, 'चालाक एडिटिंग' और कुछ लोगों के पेड पीआर कैंपेन हमें हिला नहीं सकते, आखिर में प्यार और सच्चाई की हमेशा जीत होती है तो मज़ाक उन धमकाने वालों पर ही है.



    • Dec 29, 2025 19:43 IST

      Entertainment News Live Updates: लाल साड़ी में तारा सुतारिया



    • Dec 29, 2025 18:44 IST

      Entertainment News Live Updates: सलमान खान-रितेश देशमुख का वीडियो वायरल



    • Dec 29, 2025 17:58 IST

      Entertainment News Live Updates: रिलीज हुआ पेड्डी का पोस्टर

      Entertainment News Live Updates: राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पेड्डी एक बार फिर सुर्खियों में है. मेकर्स ने जगपति बाबू के किरदार ‘अप्पलासूर’ का दमदार कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है. जिसमें वो बिल्कुल नए और पहचान से अलग लुक में नजर आ रहे हैं. सादा देहाती पहनावा, सफेद बाल और अलग अंदाज उनके किरदार को रहस्यमय बना रहा है. बुची बाबू सना के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं. पेड्डी 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



    • Dec 29, 2025 16:51 IST

      Entertainment News Live Updates: रिलीज हुआ प्रभास द राजा साब का दूसरा ट्रेलर



    • Dec 29, 2025 16:28 IST

      Entertainment News Live Updates: तमन्ना भाटिया इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई

      तमन्ना भाटिया इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस रहीं. लगभग 25 प्रतिशत लोगों ने उन्हें सर्च किया. साल 2025 उनके लिए बहुत खास रहा. गफूर और नशा जैसे गानों, डिजिटल मंच की श्रृंखला डू यू वाना पार्टनर और फ़िल्म ओडेला 2 की वजह से वह लगातार चर्चा में रहीं। उनकी हर मौजूदगी लोगों की नजर में रही.



    • Dec 29, 2025 16:26 IST

      Entertainment News Live Updates: ‘पेड्डी’ की शूटिंग में शामिल हुए बोमन ईरानी

      राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ के मेकर्स ने बोमन ईरानी के साथ फोटो शेयर की है. बोमन ईरानी, निर्देशक बुची बाबू सना और सिनेमेटोग्राफर आर. रत्नावेलु के साथ नजर आए. इसके साथ मेकर्स ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘द लेजेंडरी एक्टर’.



    • Dec 29, 2025 15:15 IST

      Entertainment News Live Updates: सलमान ने फैंस को कहा थैंक यू

      Entertainment News Live Updates: बर्थडे के बाद सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया. जिसमें बर्थडे के बधाई के लिए फैंस को थैंक यू बोलते नजर आए. भाईजान ने पोस्ट में लिखा, 'आपके सभी प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है, भगवान आप सभी को अच्छी हेल्थ और खुशियां दे.



    • Dec 29, 2025 14:32 IST

      Entertainment News Live Updates: वरुण धवन पर टूटा दुखों का पहाड़

      वरुण धवन इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच अब एक्टर ने अपने पालतू डॉग एंजल को खो दिया है. उन्होंने एंजल की मौत पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर दुख जताया है.



    • Dec 29, 2025 14:15 IST

      Entertainment News Live Updates: पेट डॉग के साथ स्पॉट हुए मौनी रॉय



    • Dec 29, 2025 13:33 IST

      Entertainment News Live Updates: वैकेशन पर नकले अंकिता-विक्की

      एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को पति विक्की जैन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. कपल न्यू ईयर मनाने के लिए वैकेशन पर निकल पड़े हैं.



    • Dec 29, 2025 12:37 IST

      Entertainment News Live Updates: Border 2 का गाना 'घर कब आओगे' का टीजर जारी

      'बॉर्डर 2' के मच अवेटेड सॉन्ग 'घर कब आओगे' का टीजर जारी कर दिया गया है. इस गाने को चार सिंगर्स सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने मिलकर गाया है. ये गाना 2 जनवरी को रिलीज किया जाएगा.



    • Dec 29, 2025 12:06 IST

      Entertainment News Live Updates: वैकेशन मनाने न्यूयॉर्क पहुंचे दीपिका-रणवीर

      धुरंधर की सफलता के बीच रणवीर सिंह वैकेशन मनाने के लिए पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ न्यूयॉर्क पहुंचे हैं. एक्टर की हाल ही में तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें वो क्रिसमस सेलिब्रेट करते दिखाई दिए.



    • Dec 29, 2025 11:57 IST

      Entertainment News Live Updates: आमिर खान की एक्स वाइफ की हुई सर्जरी

      आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव की हुई अपेंडिक्स की सर्जरी, हॉस्पिटल से शेयर की फोटोज



    • Dec 29, 2025 11:24 IST

      Entertainment News Live Updates: फ्रेंच एक्ट्रेस ब्रिगिट बार्डोट का निधन

      फ्रेंच सिनेमा और हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस और गायिका ब्रिजिट बार्डो का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है.



    • Dec 29, 2025 09:50 IST

      Entertainment News Live Updates: 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा दू मेरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

      सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ने चौथे दिन 4.97 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म ने पहले वीकेंड पर 23.47 करोड़ का बिजनेस किया है. 



    • Dec 29, 2025 09:13 IST

      Entertainment News Live Updates: थलापति विजय ने छोड़ी एक्टिंग

      थलापति विजय ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया है. उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ अगले साल यानी  जनवरी, 2026 में रिलीज की जाएगी. 27 दिसंबर को मलेशिया में ‘जन नायकन’ का ऑडियो लॉन्च इवेंट में थलापति ने कहा- ' लोग उनकी फिल्मों को देखने के लिए थिएटर आते हैं और लाइनों में खड़े रहते हैं. इसलिए वह उन लोगों के लिए अगले 30-33 साल खड़ा रहना चाहते हैं.'



    • Dec 29, 2025 09:08 IST

      Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड की पहली 700 करोड़ी फिल्म बनी 'धुरंधर'

      रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने भारत में 700 करोड़ा का आंकड़ा पार कर लिया है. एक दिन पहले ही जियो स्टूडियोज ने जो आंकड़ा शेयर किया था, उस हिसाब से फिल्म 23 दिन में ही 700 करोड़ से ज्यादा की कमाी कर गई थी वहीं, अब 24वें दिन फिल्म  730 करोड़ के पार पहुंच गई है. पढ़ें पूरी खबर-



    • Dec 29, 2025 08:13 IST

      Entertainment News Live Updates: कंगना रनौत ने पूरे किए 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

      कंगना रनौत को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने आखिरी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए पोटो शेयर की है.



    • Dec 29, 2025 08:10 IST

      Entertainment News Live Updates: साजिद खान का हुआ एक्सीडेंट

      फिल्ममेकर साजिद खान का मुंबई में एक फिल्म सेट पर एक्सीडेंट हो गया. इस एक्सीडेंट में उन्हें पैर पर चोटें लगी थी. जिसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई. अब साजिद खान रिकवर कर रहे हैं. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में फराह खान ने कहा कि साजिद की सर्जरी हो गई है और वो बिल्कुल ठीक हैं.



    • Dec 28, 2025 20:37 IST

      Entertainment News Live Updates: धुरंधर ने की इतनी कमाई

      Entertainment News Live Updates: रणवीर सिंह अक्षय खन्ना स्टारर धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 23 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और लगभग 668.00 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. वहीं अब धुरंधर का 24वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और लगभग 19.4 करोड़ रुपये जिसके बाद टोटल कमाई बढाकर 687 करोड़ रुपये हो चुकी है.



    • Dec 28, 2025 20:23 IST

      Entertainment News Live Updates: स्पॉट हुए मृणाल ठाकुर



    • Dec 28, 2025 19:40 IST

      Entertainment News Live Updates: डीजे सुमित सेठी ने सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर परफॉर्मेंस दी



    • Dec 28, 2025 18:56 IST

      Entertainment News Live Updates: स्पॉट हुई अनीत पड्डा



    • Dec 28, 2025 18:25 IST

      Entertainment News Live Updates: बिग बी ने लुटाया फैंस पर प्यार 

      Entertainment News Live Updates: रविवार के दिन बिग बी फैंस से मिलने अपने घर से बाहर आए. जहां फैंस को गिफ्ट्स दे कर अपना प्यार लुटाते नजर आए.



    • Dec 28, 2025 17:33 IST

      Entertainment News Live Updates: पूजा हेगड़े 'जन नायकन' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में मारी दमदार एंट्री 



    • Dec 28, 2025 16:56 IST

      Entertainment News Live Updates: विजय थलापति ने एक्टिंग करियर को कहा अलविदा

      Entertainment News Live Updates: विजय थलापति ने हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ने का फैसला ले लिए है. एक्टर अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' के इवेंट में काफी इमोशनल नजर आए और अपनी आखिरी फिल्म को 'दर्दनाक' बताया.

      ये भी पढ़ें: थलापति विजय ने एक्टिंग करियर को कहा अलविदा, नम आंखों से बोले- 'मेरी आखिरी फिल्म दर्दनाक है'



    • Dec 28, 2025 16:25 IST

      Entertainment News Live Updates: रणवीर सिंह की 'प्रलय' में आलिया भट्ट की एंट्री?

      Entertainment News Live Updates: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' को लेकर एक बड़ी चर्चा सामने आ रही है. मिड-डे के मुताबिक, इस फिल्म में फीमेल लीड के लिए आलिया भट्ट के नाम पर विचार किया जा रहा है. अगर ऐसा होता है, तो रणवीर और आलिया एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों की जोड़ी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दर्शकों को खूब पसंद आई थी. हालांकि मेकर्स की ओर से इस कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस इस री-यूनियन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.



    • Dec 28, 2025 15:11 IST

      Entertainment News Live Updates: इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का वीडियो वायरल

      Entertainment News Live Updates: इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें पहली बार कपल को पब्लिकली साथ देखा गया.



    • Dec 28, 2025 14:19 IST

      Entertainment News Live Updates: स्पॉट हुए रणबीर कपूर

      Entertainment News Live Updates: हाल ही में रणबीर कपूर कैमरा में कैद हुए. जिसके बाद एक्टर के नए लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है.



    • Dec 28, 2025 13:30 IST

      Entertainment News Live Updates: ‘टॉक्सिक’ से सामने आया हुमा कुरैशी का शानदार लुक

      Entertainment News Live Updates: यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के मेकर्स ने कुछ वक्त पहले कियारा आडवाणी का लुक रिवील किया था. वहीं अब फिल्म से हुमा कुरैशी का भी फर्स्ट लुक सामने आया है, जो बेहद शानदार लग रहा है. 



    • Dec 28, 2025 12:55 IST

      Entertainment News Live Updates: प्रांजल दहिया का फूटा गुस्सा

      Entertainment News Live Updates: सोशल मीडिया पर इस समय प्रांजल दहिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टेज पर बुरी तरह भड़कती दिखाई दी. उन्होंने बदतमीजी करने वाले दर्शकों को फटकार लगाई. जी हां, एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान जब दर्शक बेकाबू हुए और कुछ लोगों ने लाइन क्रॉस करने की कोशिश की, तो प्रांजल ने अपनी चुप्पी तोड़ी और मंच से ही करारा जवाब दिया.

      वायरल हो रहे वीडियो में प्रांजल ये कहते हुए सुनाई दे रही हैं आपकी भी बहू-बेटी है. और ताऊ तू, तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं. मुंह ना फेर जैकेट वाले तुम्हें ही से कह रही हूं मैं. थोड़ा कंट्रोल में रहें. और सर आप कृप्या स्टेज पर ना आएं. आप थोड़ा पीछे रहेंगे, हमारी परफॉर्मेंस अभी बची हुई है. आग्रह है कि खुलकर एंजॉय करें, लेकिन हमारे साथ सहयोग भी करें.



    • Dec 28, 2025 11:56 IST

      Entertainment News Live Updates: नागिन 7 में ये एक्ट्रेस बनेगी इच्छाधारी ड्रैगन

      Entertainment News Live Updates: एकता कपूर का टीवी शो नागिन 7 शुरू हो गया है. शो में प्रियंका चौधरी और नमिक पॉल लीड रोल में हैं. ईशा सिंह, करण कुंद्रा जैसे स्टार्स भी इस शो का हिस्सा हैं. अब शो के विलेन का भी खुलासा हो गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, शो में कनिका मान निगेटिव रोल में नजर आएंगी.



    • Dec 28, 2025 10:44 IST

      Entertainment News Live Updates: बेटे अहान के बर्थडे पर इमोशनल हुए सुनील शेट्टी

      Entertainment News Live Updates: अहान शेट्टी रविवार को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में उनके पिता सुनील शेट्टी ने उनके लिए बहुत प्यारा नोट लिखा है. सुनील शेट्टी ने अपनी और अहान की फोटो शेयर कर लिखा, "तुम्हें अपने जीवन में गरिमा और दृढ़ता के साथ कदम बढ़ाते देखना मेरे दिल को सबसे अधिक खुशी देता है. तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य पर मुझे बहुत गर्व है और एक बात मैं तुमसे कहना चाहता हूं. समय बदल चुका है और अब तुम्हारा समय है. जन्मदिन मुबारक हो, मेरे बेटे."



    • Dec 28, 2025 09:39 IST

      Entertainment News Live Updates: भारी भीड़ का शिकार हुए हर्षवर्धन राणे

      Entertainment News Live Updates: हर्षवर्धन राणे अपनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानीयत' के ओटीटी रिलीज के प्रमोशन करने पहुंचे जहां उन्हें भीड़ का शिकार होना पड़ा. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए जहां देखा गया फैंस बेकाबू हो गए और उन्होंने एक्टर को घेर लिया. बता दें, बांद्रा स्थित बस स्टैंड में फिल्म के डिजिटल रिलीज का प्रमोशन करने के दौरान अभिनेता को भीड़ का शिकार होना पड़ा और अब इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही एक्टर अपनी गाड़ी से उतरे तो अचानक भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनकी शर्ट खींचनी शुरू कर दी.



    dhurandhar Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Battle of Galwan
    Advertisment