Entertainment News Highlights: धुरंधर ने अपने तीसरे वीकेंड पर रचा इतिहास, तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Entertainment News Live Updates: मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News Nation के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़े हर छोटे से बड़े अपडेट्स मिलेंगे.

Uma Sharma & Khushi Samarjeet Giri
एडिट
New Update
Entertainment Live

Entertainment Live Photograph: (News Nation)

Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बड़ी फिल्में इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. धुरंधर के साथ-साथ अवतार 3 भी अब लोगों का मनोरंजन कर रही है. दूसरी ओर ओटीटी पर भी ढेर सारी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुई है. ट्रेडिंग की बात करे तो कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बन गई है और टीवी की अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे की सालों बाद फिर से 'भाभी जी घर पर हैं' में वापसी हो गई है. वहीं, बर्थडे की बात करें तो 20 दिसंबर को सोहेल खान, संजीदा शेख जैसे सितारें अपान जन्मदिन मना रहे हैं.

Advertisment

ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News Nation के लाइव में बने रहिए...

  • Dec 21, 2025 21:05 IST

    Entertainment Top News Live Updates: धुरंधर ने इतनी की कमाई

    Entertainment Top News Live Updates: अपने तीसरे वीकेंड पर भी धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है और दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है. जी हां रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर पहले 16 दिनों में लगभग 517.25 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. और अब अपने तीसरे रविवार यानी 17वें दिन पर फिल्म ने 33.55 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद अब कुल कमाई 550.8 करोड़ बताई जा रही है. इस कमाई से बॉलीवुड के कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ रही है. 



  • Dec 21, 2025 20:16 IST

    Entertainment Top News Live Updates: जाह्नवी कपूर को मिला अवार्ड

    Entertainment Top News Live Updates: जाह्नवी कपूर को उनकी फिल्म 'होमबाउंड' में शानदार एक्टिंग के लिए हाल ही में 'NDTV एक्टर ऑफ द ईयर (फीमेल)' का अवार्ड मिला है.



  • Dec 21, 2025 19:26 IST

    Entertainment Top News Live Updates: स्पॉट हुए विक्की कौशल



  • Dec 21, 2025 18:29 IST

    Entertainment Top News Live Updates: सामंथा रुथ प्रभु की खींच गया साड़ी का पल्लू

    Entertainment Top News Live Updates: सामंथा रुथ प्रभु हाल में एक स्टोर ओपनिंग पर गई थी. जहां एक्ट्रेस को भरी भीड़ का सामना करना पड़ा. आपको बता दें, इस अफरा-तफरी में एक्ट्रेस की साड़ी का पल्लू भी खींच गया.



  • Dec 21, 2025 17:15 IST

    Entertainment Top News Live Updates: वायरल हुआ अक्षय कुमार का लुक

    Entertainment Top News Live Updates: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे फिल्म में अक्षय कुमार के लुक से जोड़ा जा रहा है.



  • Dec 21, 2025 17:03 IST

    Entertainment Top News Live Updates: राघव जुयाल का नया अवतार 



  • Dec 21, 2025 16:26 IST

    Entertainment Top News Live Updates: फिल्म प्रोमशन के लिए दिल्ली पहुंचे कार्तिक आर्यन



  • Dec 21, 2025 15:49 IST

    Entertainment Top News Live Updates: पति के साथ स्पॉट हुईं मौनी रॉय

    Entertainment Top News Live Updates: सोशल मीडिया पर मौनी रॉय का उनके पति के साथ एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में मौनी ने लाल रंग की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.



  • Dec 21, 2025 15:10 IST

    Entertainment Top News Live Updates: एली अवराम ने शेयर की फोटो

    Entertainment Top News Live Updates: एली अवराम ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की जिसमें वो सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.



  • Dec 21, 2025 13:56 IST

    Entertainment Top News Live Updates: ईशा देओल ने शेयर किया धर्मेंद्र का वीडियो

    Entertainment Top News Live Updates: हाल ही में धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने  अपने पिता की आने वाली फिल्म 'इक्कीस' के सेट का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में धर्मेंद्र बता रहे हैं कि वो इस फिल्म में काम करके बेहद खुश हैं. वहीं अब एक्टर का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 



  • Dec 21, 2025 13:13 IST

    Entertainment Top News Live Updates: मुकेश खन्ना ने की धुरंधर फिल्म की तारीफ

    Entertainment Top News Live Updates: मुकेश खन्ना ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह की भी तारीफ की है. उन्होंने कहा, 'धुरंधर में हर डिपार्टमेंट ने शानदार काम किया है, एक्टिंग, डायरेक्टिंग, एक्शन, राइटिंग. सभी ने अपना बेस्ट दिया है. तो इसी कारण से आप फिल्म को धुरंधर कह सकते हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'हां, मैं फिल्म के हीरो रणवीर सिंह की भी तारीफ करूंगा. आप  कहेंगे कि मैंने उन्हें शक्तिमान नहीं करने दिया. हो सकता है कि मैंने शक्तिमान के लिए उन्हें मना कर दिया हो लेकिन वो अच्छे एक्टर हैं. मैं हमेशा ये कहूंगा. फिल्म में रणवीर सिंह की अलग लेवल एनर्जी है. उनकी आंखों में उदासी है क्योंकि वो एक ऐसे आदमी के रोल में थे जो भारत से आया है और उसे पाकिस्तान में बसा दिया गया है. वो कैसे यहां आते हैं और एक गैंग का सदस्य बन जाते हैं.'



  • Dec 21, 2025 12:21 IST

    Entertainment Top News Live Updates: कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक

    Entertainment Top News Live Updates: टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स फिल्म से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक सामने आ गया है.



  • Dec 21, 2025 11:11 IST

    Entertainment Top News Live Updates: 'अवतार: फायर एंड एश' की कमाई

    Entertainment Top News Live Updates: ‘अवतार: फायर एंड एश’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने महज 2 दिनों में 41.50 करोड़ की कमाई कर ली है.



  • Dec 21, 2025 10:42 IST

    Entertainment Top News Live Updates: तमन्ना भाटिया का बर्थडे

    Entertainment Top News Live Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. ‘बाहुबली’ फिल्म से सुर्खियां बटोरने वालीं तमन्ना तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में काम कर चुकी हैं. वहीं एक्ट्रेस 120 करोड़ की इकलौती मालिकन हैं.



  • Dec 21, 2025 09:56 IST

    Entertainment Top News Live Updates: धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.

    Entertainment Top News Live Updates: धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म न 16वें दिन 33.50 करोड़ की कमाई की है. फिल्म के तीसरे शनिवार के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए है. पर अगर फिल्म ने तीसरे शनिवार को 33.50 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 516.50 करोड़ हो गया है.



  • Dec 21, 2025 08:53 IST

    Entertainment Top News Live Updates: कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है नोरा फतेही की हालत?

    Entertainment Top News Live Updates: नोरा फतेही ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने इंस्टास्टोरी पर वीडियो शेयर करके बताया कि उनकी तबीयत कैसी है. एक्ट्रेस ने लिखा- हैलो. मैं आप लोगों को बता देना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं. हां, मेरा आज सीरियस कार एक्सीडेंट हुआ. शराब के नशे में एक शख्स ने मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी. इसका प्रभाव बहुत ज्यादा था. इस हादसे में मैं कार में बुरी तरह हिल गई. मेरा सिर दरवाजे पर जाकर लगा था.'

    आगे नोरा ने कहा, 'मैं जिंदा हूं और ठीक हूं. मुझे सिर्फ थोड़ी बहुत चोट आई हैं. थोड़ी सूजन हो गई है. पर मैं ठीक हूं. मैं बहुत आभारी हूं. ये बहुत बुरा हो सकता था. मैं कहना चाहती हूं कि इसीलिए आपको शराब के नशे में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए. वैसे भी मुझे शराब से नफरत है.



  • Dec 20, 2025 20:43 IST

    Entertainment Top News Live Updates: धुरंधर ने की इतनी कमाई

    Entertainment Top News Live Updates: धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रहा है. जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर ने अपने 16 दिन पर लगभग 21.86 करोड़ की कमाई की है. ऐसे में फिल्म की कुल कमाई लगभग 600 करोड़ की हो गई है. 



  • Dec 20, 2025 20:37 IST

    Entertainment Top News Live Updates: तृप्ति डिमरी हुई स्पॉट 



  • Dec 20, 2025 20:02 IST

    Entertainment Top News Live Updates: इमरान हाशमी ने 'अवारपन 2' की शूटिंग की शुरू



  • Dec 20, 2025 18:54 IST

    Entertainment Top News Live Updates: बसीर अली के गाने पर मिले 500+ व्यूज

    Entertainment Top News Live Updates: बिग बॉस 19 फेम बसीर अली का गाना यूट्यूब पर 500 व्यूज पार कर चूका है.



  • Dec 20, 2025 17:53 IST

    Entertainment Top News Live Updates: उत्तराखंड के संताला देवी मंदिर पहुंचे ऋतिक रोशन

    Entertainment Top News Live Updates: एक्टर ऋतिक रोशन की हाल ही में वीडियो और फोटोज सामने आई हैं. इन फोटोज और वीडियो में ऋतिक रोशन सादगी भरे अंदाज में नजर आए. ऋतिक रोशन का ये वीडियो संताला देवी मंदिर में दर्शन करने के दौरान का है.



  • Dec 20, 2025 17:34 IST

    Entertainment Top News Live Updates: गौरव खन्ना की वाइफ को कहा बार डांसर

    Entertainment Top News Live Updates: बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना के पत्नी आकांक्षा चमोला का डांस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, इस वीडियो पर फैंस से भी तीखीं प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है.

    वीडियो पर एक यूजर ने लिखा,'वो बार डांसर जैसी लग रही है, ये बहुत शर्मनाक है.' दूसरे X यूजर ने ट्वीट किया, 'बार डांसर तो यही लग रही है' एक और ने ट्वीट किया, 'गौरव के सभी फैंस उनकी पत्नी को इस तरह की घटिया हरकतें करते देखकर शर्मिंदा हैं.'



  • Dec 20, 2025 16:45 IST

    Entertainment Top News Live Updates: अनीत पड्डा के हाथ लगी बड़ी फिल्म

    Entertainment Top News Live Updates: 'सैयारा' एक्ट्रेस अनीत पड्डा के हाथ एक बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म लगी है. उस फिल्म में उनके साथ आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज के हीरो लक्ष्य लालवानी नजर आने वाले हैं.



  • Dec 20, 2025 16:26 IST

    Entertainment Top News Live Updates: सोहेल के बर्थडे पार्टी में पहुंच रहा खान परिवार

    सोहेल खान के 55वें बर्थडे सेलिब्रेशन में खान परिवार एक-एक करके पार्टी में पहुंच रहा है. सोहेल और हेलेन के बाद सलीम और सलमान खान को भी स्पॉट किया गया. वहीं, अरबाज खान भी छोटे भाई की बर्थडे पार्टी में पहुंचे. 



  • Dec 20, 2025 15:50 IST

    Entertainment Top News Live Updates: क्रिस्टल डिसूजा ने शेयर की पोस्ट

    Entertainment Top News Live Updates: टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा हाल ही में सुपरहिट फिल्म धूरंधर के गाने 'शरारत' में नजर आईं हैं. ये गाना और एक्ट्रेस के डांस मूव्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं.



  • Dec 20, 2025 15:45 IST

    Entertainment Top News Live Updates: सोहेल की बर्थडे पार्टी में पहुंची हेलेन

    सोहेल खान अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस बीच हेलेन अपने बेटे की बर्थडे पार्टी में पहुंची, जिसका वीडियो सामेन आया है.



  • Dec 20, 2025 14:50 IST

    Entertainment Top News Live Updates: संदीप रेड्डी वांगा ने धुरंधर की तारीफ की

    फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर की तारीफ की है. संदीप  ने कहा- 'धुरंधर टाइटल बिल्कुल फिट बैठता है क्योंकि फिल्म पूरी दबदबे और तीखे अंदाज में आगे बढ़ती है। सब कुछ बहुत साफ और बिना किसी कन्फ्यूजन के दिखाया गया है.'



  • Dec 20, 2025 14:25 IST

    Entertainment Top News Live Updates: 'द पैराडाइज' का पोस्टर रिलीज

    संपूर्णेश बाबू की अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है. पोस्टर पर संपूर्णेश बाबू‘बिरयानी’ नाम का किरदार निभाते नजर आएंगे, उनका लुक काफी खतरनाक लग रहा है.



  • Dec 20, 2025 13:41 IST

    Entertainment Top News Live Updates: विवादों में फंसी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'

    Entertainment Top News Live Updates: कार्तिक आर्यन और अनन्‍या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी 'तू मेरा मैं तेरी मैं तेरा तू मेरी' के ख‍िलाफ बॉम्‍बे हाई कोर्ट में केस दर्ज किया गया है. मामला कॉपीराइट उल्‍लंघन का है. याचिका में धर्मा प्रोडक्‍शंस, नम: प‍िक्‍चर्स और सारेगामा के साथ ही रैपर बादशाह को आरोपी बनाया गया है.



  • Dec 20, 2025 13:41 IST

    Entertainment Top News Live Updates: श्रीनिवासन के निधन पर रजनीकांत ने जताया दुख

    श्रीनिवासन का 69 साल की उम्र में हुआ निधन, रजनीकांत ने दुख जताते हुए कहा- 'मेरा अच्छा दोस्त अब दुनिया में नहीं रहा'

    पढ़ें पूरी खबर- 



  • Dec 20, 2025 13:19 IST

    Entertainment Top News Live Updates: सुष्मिता सेन ने पिता के लिए किया स्पेशल पोस्ट

    सुष्मिता सेन ने 19 दिसंबर को अपने पिता शुबीर सेन का बर्थडे सेलिब्रेट किया था. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके पिता शुबीर केक कट करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पिता के लिए स्पेशल नोट भी लिखा.



  • Dec 20, 2025 12:33 IST

    Entertainment Top News Live Updates: भारती सिंह ने की बेटे की घोषणा

    Entertainment Top News Live Updates: टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दूसरी बार बेटे के माता-पिता बने हैं. इसकी घोषणा कपल ने खास अंदाज में की है.

    पढ़ें पूरी खबर-



  • Dec 20, 2025 12:27 IST

    Entertainment News Live Updates: दूसरी बार पिता बने सिंगर बी प्राक

    सिंगर बी प्राक के घर में खुशी ने दस्तक दी है. उनकी पत्नी मीरा बच्चन ने कुछ दिनों पहले ही दूसरे बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है, जिसकी खुशी सिंगर ने अब फैंस के साथ शेयर की है.



  • Dec 20, 2025 12:13 IST

    Entertainment News Live Updates: विदेश में पढ़ाई करेंगे फराह खान के तीनों बच्चे

    फराह खान के तीनों बच्चे अब विदेश पढ़ने जाने वाले हैं. उन्होंने खुद ये खुशखबरी शेयर की है. उनकी बेटी दिव्या यूएस जा रही हैं. आनया न्यूयॉर्क और बेटा जार जॉर्जिया जा रहा है. तीनों ही अब अलग-अलग फील्ड में पढ़ाई करेंगे. 



  • Dec 20, 2025 11:04 IST

    Entertainment News Live Updates: भारती सिंह ने बेटे के जन्म के बाद किया पहला पोस्ट

    भारती सिंह ने बेटे के जन्म के बाद पहला रिएक्शन दिया है. अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने गणपति बप्पा की तस्वीर शेयर की और हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है.

    bharti singh (3)
    bharti singh Photograph: (bharti singh (Instagram))



  • Dec 20, 2025 10:26 IST

    Entertainment News Live Updates: भारती-हर्ष ने बेटे के जन्म की अनाउंसमेंट की

     कॉमेडियन भारती सिंह ने शुक्रवार 19 दिसंबर को दूसरी बार मां बनीं. कॉमेडियन ने अब बेटे के जन्म की अनाउंसमेंट कर दी है. 



  • Dec 20, 2025 09:40 IST

    Entertainment News Live Updates: फेमस निर्देशक और एक्टर श्रीनिवासन का निधन

    मलयालम सिनेमा के फेमस निर्देशक और एक्टर श्रीनिवासन का 69 साल की उम्र में निधन हो गा है. लंबे समय से चल रही बिमारी के चलते, एक्टर इस दुनिया को छोड़कर चले गए.

    पढ़ें पूरी खबर-



  • Dec 20, 2025 09:25 IST

    Entertainment News Live Updates: अंकिता लोखेंडे ने सेलिब्रेट किया बर्थडे

    अंकिता लोखेंडे ने अपने पति और परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान टीवी से लेकर फिल्मी जगत के भी कई सितारें नजर आए.



  • Dec 20, 2025 09:22 IST

    Entertainment News Live Updates: आलिया भट्ट ने नए घर में रखी प्री क्रिसमस पार्टी

    आलिया भट्ट ने नए घर में रखी प्री क्रिसमस पार्टी. बहन शाहीन भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की है. जिसमें अपनी मां और बहन के साथ आलिया नजर आ रही है. 



  • Dec 20, 2025 08:41 IST

    Entertainment News Live Updates: ‘धुरंधर’ ने कितनी की कमाई?

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 15वें दिन 22.50 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कलेक्शन 483 करोड़ पहुंच गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 737.5 करोड़ हो गया है. 



shilpa shetty Mrs Deshpande Bharti Singh Avatar 3 dhurandhar
Advertisment