logo-image

सोनम कपूर ने इस प्यारे मैसेज के साथ किया पापा अनिल कपूर को बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर के बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने पापा को विश करते हुए लिखा है कि वो उन्हें बहुत याद कर रही हैं

Updated on: 24 Dec 2020, 11:23 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज 24 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स सभी अनिल कपूर को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर के बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने पापा को विश करते हुए लिखा है कि वो उन्हें बहुत याद कर रही हैं. इस पोस्ट के साथ सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने पापा से साथ एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है.

यह भी पढ़ें: Birthday Special: आपके हसीं रुख पर...जमाना आज भी है कायल रफी साहब का

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने तस्वीर के साथ लिखा, 'हैपी बर्थडे डैडी... आप सबसे पॉजिटिव, दयालु, उदार इंसान हैं और हम भाग्यशाली हैं कि आपके संस्कार हमारे अंदर हैं. मैं आपको बहुत याद करती हूं और नए साल में आपसे मिलने का बेसब्री से इंतजार है.' सोनम के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस अनिल कपूर को विश कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: अब कंगना ने लिया धर्म के ठेकेदारों को आड़े हाथों, जानें क्या कहा

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

सोनम (Sonam Kapoor) बीते कुछ महीनों से अपने पति पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं. भारत में लॉकडाउन खुलने के बाद वो लंदन गई थीं. सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म 'जोया फैक्टर' में नजर आई थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. वहीं अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बारे में बात करें तो आखिरी बार वो फिल्म 'मलंग' में नजर आए थे. फिल्म में अनिल कपूर, कुणाल खेमु के अलावा कई फेमस सेलेब्स थे. मल्टीस्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. आने वाले समय में अनिल कपूर (Anil Kapoor) नेटफ्लिक्स की फिल्म AK Vs AK में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी नजर आएंगे.