/newsnation/media/media_files/2026/03/05/govinda-bollywood-news-2026-03-05-18-18-19.jpg)
गोविंदा Photograph: (YT/Siddharth Kannan)
बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे चुके गोविंदा इन दिनों काफी चर्चा में हैं. 1990 के दौर में जहां गोविंदा अपनी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते थे, अब विवादों की वजह से जाने जाते हैं. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने उन पर कई बार एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया, तो कभी गोविंदा खुद अपने बयान की वजह से चर्चा का विषय बन जाते हैं. इसी बीच उनका एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं. एक्टर ने अमिताभ बच्चन की हाइट और मिथुन की बॉडी पर कमेंट किया. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस नीलम कोठारी के लुक्स को लेकर भी बड़ी बात कही है.
अमिताभ बच्चन को लेकर क्या कह दिया?
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सपोर्ट न मिलने को लेकर गोविंदा ने कहा कि आपके कितने सहयोगी होंगे और कितने लोग आपकी तारीफ करेंगे, ये सब पहले से तय होता है. आप कितना सह पाएंगे और कितने लोग आपके खिलाफ होंगे, ये भी तय होता है. गोविंदा ने जवाब देते हुए कहा कि उनके पास न अमिताभ बच्चन जैसी हाइट है, न मिथुन जैसी बॉडी, न नसीरुद्दीन शाह जैसी एक्टिंग और न राजेश खन्ना जैसी खूबसूरती है. गोविंदा ने कहा कि इन सब में से एक-एक खासियत निकाल लो, सबको एक साथ मिलाकर जो बाहर निकलेगा, वो मैं हूं.
क्या नीलम कोठारी से था लव?
वहीं, इंटरव्यू के दौरान जब गोविंदा से पूछा गया कि क्या आपको नीलम कोठारी से प्यार था? इस पर गोविंदा ने सीधा जवाब न देकर हंसते हुए कहा कि हम गांव टाइप के यंगस्टर्स को गोरियां बहुत अच्छी लगती हैं. अपोजिट अट्रैक्शन हुआ करता है, वो एकदम अलग किस्म की थीं.
गोविंदा ने बताया कि नीलम उन दिनों उन्हें गुड़िया (डॉल) की तरह लगती थीं. उनकी पर्सनैलिटी डॉल टाइप की थी. इसके आगे उन्होंने बताया कि नीलम कोठारी की फिल्म देखकर वो सीटी मारा करते थे और सोचते थे कि उनके साथ काम करने का मौका मिल जाए. हालांकि, ये बात सच हो गई और दोनों ने मिलकर कई हिट फिल्में दीं.
ये भी पढ़ें- थलपति विजय से मिलने लंदन से चेन्नई आई थी पत्नी संगीता, जानें कैसे फैन गर्ल से बनी लाइफ पार्टनर?
छोटे शो लेकर क्या बताया?
सिद्धार्थ कन्नन के इस इंटरव्यू में गोविंदा ने कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने छोटे शो में डांस करने को लेकर कहा कि जो लोग बोल रहे हैं कि वो छोटे शो हैं, ऐसा नहीं है, वो मुख्यमंत्री का शो है. वहीं दूसरा जो शो है, वो सांसद का है. आजकल लोग बिना फैक्ट जाने कोई भी अफवाह फैला देते हैं. सोशल मीडिया किसी के हाथ में नहीं है. इसके साथ उन्होंने छोटी गाड़ी में घूमने को लेकर भी कहा कि वो सब प्रोटोकॉल का हिस्सा था. उन्होंने अपने लाइफस्टाइल के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया था.
गोविंदा रहते हैं अकेले
आपको बता दें कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अलग रहते हैं. दोनों के बीच करीब एक साल से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सुनीता ने कई बार गोविंदा पर आरोप लगाए कि वो बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं. इसी बीच दोनों के तलाक लेने की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन सुनीता ने कहा कि ये बात झूठ है, हम तलाक नहीं ले रहे.
ये भी पढ़ें- शादी के बाद खूब चर्चा में रहे रश्मिका-विजय, अब होने जा रहे 'अंडरग्राउंड', कपल ने उठाया ये बड़ा कदम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us