/newsnation/media/media_files/2026/02/28/vijay-sangeetha-2026-02-28-09-31-07.jpg)
Vijay-Sangeetha Photograph: (Social Media)
Thalapathy Vijay-Sangeetha Sornalingam: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और पॉलिटिशियन थलपति विजय की पर्सनल लाइफ कुछ ठिक नहीं चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने 26 साल की शादी के बाद तलाक के लिए तमिलनाडु के चेंगलपट्टू कोर्ट में अर्जी दी है. ऐसे में अब हर कोई एक्टर की पत्नी के बारे में जानना चाह रहा है कि वो कौन है और दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई. तो चलिए जानते हैं.
विजय की फैन थी संगीत
दरअसल, संगीता सोरनलिंगम लंदन में पली-बढ़ी, लेकिन उनकी फैमिली की जड़ें श्रीलंका के तमिल समुदाय से जुड़े हैं. संगीता के पिता श्रीलंका के एक जाने-माने तमिल इंडस्ट्रियलिस्ट हैं, UK में बसे हुए थे. वहीं, संगीता को विजय की एक्टिंग पसंद थी तो वो उनसे मिलने चेन्नई आई. बताया जाता है कि वह शूटिंग के दौरान फिल्म सिटी में विजय से मिलीं. उनकी सादगी और साफ दिल ने विजय को काफी प्रभावित किया, जिसके बाद उन्होंने उन्हें अपने घर बुलाकर परिवार से मिलवाया
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
संगीता विजय के परिवार से मिलने उनके घर पहुंची और धीरे-धीरे दोनों के परिवार के बीच भी नजदीकियां बढ़ीं.विजय के माता-पिता भी लंदन जाकर संगीता के परिवार से मिले और दोनों परिवारों की सहमति से शादी हुई. अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद विजयऔर संगीता ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. लेकिन अब 26 साल बाद इनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें- थलपति विजय की पत्नी ने एक्टर से मांगा तलाक, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us