शादी के बाद खूब चर्चा में रहे रश्मिका-विजय, अब होने जा रहे 'अंडरग्राउंड', कपल ने उठाया ये बड़ा कदम

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद अब 'अंडरग्राउंड' होने जा रहे हैं. कपल ने अपने रिसेप्शन पर इसे लेकर क्या कहा, चलिए जानते हैं-

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद अब 'अंडरग्राउंड' होने जा रहे हैं. कपल ने अपने रिसेप्शन पर इसे लेकर क्या कहा, चलिए जानते हैं-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Rashmika-Vijay (7)

Rashmika-Vijay Photograph: (Viral Bhayani)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. अब 4 मार्च को कपल का वेडिंग रिसेप्शन हैदराबाद में होस्ट किया गया, जहां साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े-बड़े सेलेब्स नजर आए. इस पार्टी में रश्मिका-विजय सब से मिले और ढेर सारी फोटोज क्लिक करवाई. दूसरी ओर मीडिया के सामने आकर कपल ने एक बड़ा ऐलान किया, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए.

Advertisment

रिसेप्शन में लगा सितारों का जमावड़ा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के 6 दिन बाद हैदराबाद के ताज कृष्णा में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट की. इस दौरान  साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे शामिल हुए, वहीं बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स नजर आए. राम चरण, अल्लू अर्जुन, नागार्जुन से लेकर करण जौहर, कृति सेनन और मृणाल ठाकुर जैसे स्टार्स ने दोनों के रिसेप्शन पर चार चांद लगा दिए. इस दौरान सभी सेलेब्स ने न्यूली वेड कपल को बधाई दी और उनके साथ फोटोज क्लिक करवाई.

चर्चा में रहने के बाद अब होंगे  'अंडरग्राउंड'

रिसेप्शन पार्टी में रश्मिका-विजय ने न केवल सेलेब्स के साथ बल्कि पैपराजी के साथ भी ढेर सारे पोज दिए. इस दौरान कपल ने पैप्स से बातचीत भी की और इसी बातचीत में उन्होंने सेलिब्रेशन के बाद का अपना प्लान रिवील किया. विजय ने बताया कि सेलिब्रेशन खत्म होने के बाद वो क्या करेंगे. एक्टर ने कहा- 'हम उम्मीद करते हैं कि सेलिब्रेशन खत्म हो जाएगा और अब हम अंडरग्राउंड होकर चुप रहेंगे. धन्यवाद.' कपल के इस बयान से साफ हो गया है कि अब दोनों अपने काम पर फोकस चाहते हैं और साथ ही मीडिया से उन्होंने प्राइवेसी की मांग की है.

रश्मिका-विजय का रिसेप्शन लुक

रश्मिका और विजय की शादी के लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. दोनों ने साउथ इंडियन लुक कैरी किया और ढेर सारी ज्वैलरी पहनी थी, जो बेहद यूनिक था और लोगों को काफी पसंद भी आया. वहीं, अब दोनों का रिसेप्शन लुक ने भी फैंस का दिल जीत लिया है. रिसेप्शन में कपल ने बेहद ही सिंपल लुक को चुना. रश्मिका ने ग्रीन बॉर्डर वाली लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया था. उन्होंने कमरबंध, मल्टी लेयर्ड ज्वेलरी और मैचिंग इयररिंग पहनी थी. स्लीक चोटी, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र से अपना लुक पूरा किया. वहीं, विजय ऑफ व्हाइट कलर के साउथ इंडियन आउटफिट में नजर आए.

रश्मिका और विजय का वर्कफ्रंट

सेलिब्रेशन के बाद अब रश्मिका मंदाना और विजय अपने करियर पर फोकस करेंगे. रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'पुष्पा' की सफलता के बाद वो साउथ और बॉलीवुड दोनों में काफी एक्टिव हैं. पिछले साल एक्ट्रेस को 'छावा', 'सिकंदर', 'थामा',  'द गर्लफ्रेंड' और 'कुबेर' में देखा गया था. वहीं, अब एक्ट्रेस 'मैसा', 'रणबाली' और 'कॉकटेल 2' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी. विजय देवराकोंडा की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'द किंगडम' में देखा गया था. वहीं, अब एक्टर  'VD14' और 'SVC 59' में नजर आएंगे. वहीं, विजय रश्मिका के साथ  'रणबाली' में भी दिखेंगे. ये फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Rashmika और Vijay ने शेयर की संगीत नाइट की खूबसूरत तस्वीरें, डांस, म्यूजिक-मस्ती के साथ कपल का रोमांटिक डांस वीडियो वायरल

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
Advertisment