Rashmika और Vijay ने शेयर की संगीत नाइट की खूबसूरत तस्वीरें, डांस, म्यूजिक-मस्ती के साथ कपल का रोमांटिक डांस वीडियो वायरल

Vijay-Rashmika Sangeet Photos: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने संगीत नाइट की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं. इनमें दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर डांस किया और इस रात को यादगार बना दिया.

Vijay-Rashmika Sangeet Photos: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने संगीत नाइट की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं. इनमें दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर डांस किया और इस रात को यादगार बना दिया.

author-image
Uma Sharma
New Update
Rashmika Vijay

Rashmika Vijay

Vijay-Rashmika Sangeet Photos: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में बेहद निजी समारोह में शादी रचाई, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. वहीं अब 4 मार्च को हैदराबाद में उनका ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.

Advertisment

शादी के बाद से ही फैंस को उनकी वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरों का इंतजार था. खासतौर पर हल्दी और संगीत समारोह की झलकियां देखने के लिए लोग उत्सुक थे. इसी बीच कपल ने अपनी संगीत नाइट की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया. तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं.

'हम इतना नाचे कि पैरों में दर्द होने लगा'

विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “हमारी संगीत नाइट… वह शाम हंसी से इतनी भरी थी कि हंसते-हंसते आंखों में आंसू आ गए. हम इतना नाचे कि पैरों में दर्द होने लगा. सबके प्यारे भाषण और सरप्राइज देखकर भावनाओं को संभालना मुश्किल हो गया. यह एक बड़ी और खुशियों से भरी पार्टी थी, जिसमें हमारे अपने और प्यारे लोग शामिल थे.”

'यह हमारी जिंदगी की सबसे मजेदार रात थी'

वहीं रश्मिका मंदाना ने भी अपनी पोस्ट में इस खास रात का जिक्र करते हुए लिखा, “यह रात प्यार, खुशी के आंसुओं, हंसी, म्यूजिक, गाने, चमक-दमक और पूरी रात साथ नाचने से भरी हुई थी. सच में, यह हमारी जिंदगी की सबसे मजेदार रात थी. मैं और विज्जू एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे, लेकिन हमारे परिवार वालों ने भी हमें चौंका दिया. सबसे खास पल वह था जब हमने अपने परिवार को खुलकर और दिल से डांस करते देखा. उस रात मैं और विजय अपने परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरे हुए साथ नाचे.”

ये भी पढ़ें: 'अब तेरे जाने का मलाल नहीं', ज्योति सिंह ने एक बार फिर पवन सिंह पर साधा निशाना, वायरल हुआ वीडियो

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
Advertisment