/newsnation/media/media_files/2026/03/03/pawan-singh-wife-jyoti-singh-2026-03-03-10-51-38.jpg)
Pawan Singh Jyoti Singh
Pawan Singh Wife Jyoti Singh Video: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. वहीं इन दिनों उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं और मामला तलाक तक पहुंच चुका है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति सिंह ने हालिया सुनवाई के दौरान 10 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की है. इस मांग के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ इस पर सवाल उठा रहे हैं. इसी बीच ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने एक बार फिर चर्चाओं को हवा दे दी है.
'अब तो तेरा इंतज़ार भी नहीं है'
शेयर की गई वीडियो में ज्योति सिंह बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- “दिल में अब कोई ख्याल भी नहीं है, तेरे जाने का मलाल भी नहीं है. मुंतज़िर मैं था जो तेरे आने का, अब तो तेरा इंतज़ार भी नहीं है.” वीडियो के साथ ज्योति ने कैप्शन में लिखा, “मैं खुद पर गर्व करती हूं. मैंने दिल को दिल रहने दिया, बाजार नहीं बनाया.”
हालांकि ज्योति ने पोस्ट में कहीं भी पवन सिंह का नाम नहीं लिया है और न ही उन्हें टैग किया है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह पोस्ट उनके वैवाहिक विवाद की ओर इशारा कर रही है.
"वो 10-10 लड़कियों के साथ घूमता है"
गौरतलब है कि इससे पहले एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बिना नाम लिए एक अभिनेता पर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि “वो 10-10 लड़कियों के साथ घूमता है, उसे कोई कुछ नहीं कहता. लेकिन मुझसे सवाल पूछे जाते हैं, क्योंकि मैं एक लड़की हूं.”
ये भी पढ़ें: कभी खिला रहे खाना, तो कभी बांटी मिठाई, अब रश्मिका और विजय ने स्कूल के बच्चों को दिया बड़ा तोहाफा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us