कभी खिला रहे खाना, तो कभी बांटी मिठाई, अब रश्मिका और विजय ने स्कूल के बच्चों को दिया बड़ा तोहाफा

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद लगातार लोगों का दिल जीत रहे हैं. अब कपल ने स्कूल के बच्चों को बड़ा तोहाफा दिया है.

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद लगातार लोगों का दिल जीत रहे हैं. अब कपल ने स्कूल के बच्चों को बड़ा तोहाफा दिया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Vijay-Rashmika (12)

Vijay-Rashmika Photograph: (Prime Hyderabad Instagram)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों शादी के बाद की रस्मों में बिजी है. अब हाल ही में रश्मिका विजय के तेलंगाना स्थित गांव Thummanapeta पहुंची, जहां दोनों का भव्य स्वागत हुआ और दोनों ने साथ पूजा की. इसके बाद विजय ने पूरे गांव वालों को रश्मिका से मिलवाया और उनका धन्यवाद दिया. इतना ही नहीं कपल ने गांव के 3000 लोगों को खाना खिलाया और साथ ही एक बड़ा ऐलान भी किया. 

Advertisment

 विजय-रश्मिका ने की बड़ी अनाउंसमेंट

उदयपुर में शादी करने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा छाए हुए हैं. अब हाल ही में कपल ने अनाउंसमेंट की है कि वो स्कूल के बच्चों को स्कॉलरशिप देंगे.  अपने एनजीओ, देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए, विजय ने अपने गांव के  44 सरकारी स्कूलों में क्लास 9 और 10 में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है. उन्होंने कम्युनिटी को भरोसा दिलाया कि स्कॉलरशिप से सीधे तौर पर उन टीनएजर्स को फ़ायदा होगा जो ज़रूरी बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं. अब कपल के इस कदम से उनकी जमकर तारीफ हो रही है. 

खाना खिलाया, बांटी मिठाई

बता दें, इससे पहले कपल ने देशभर में कई शहरों में मिठाईयों के ट्रक बिजवाए. वहीं,स कई मंदिरों में अन्नदान करवाया था. शादी के बाद से ही विजय और रश्मिका अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ कर रहे हैं. अब 4 मार्च को होली की शाम इनका हैदराबाद में रिस्पेशन होने वाला है. वहीं, अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो दोनों साथ में रनाबली में नजर आने वाले हैं. जो इसी साल सितंबर में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: रश्मिका-विजय से लेकर हिना-रॉकी तक, शादी के बाद पहली होली मनाएंगे ये सेलेब्स

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
Advertisment