Holi 2026: रश्मिका-विजय से लेकर हिना-रॉकी तक, शादी के बाद पहली होली मनाएंगे ये सेलेब्स

Holi 2026: बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड, टीवी और साउथ सिनेमा की कई जाने-माने सेलेब्स की शादी हुई है. ऐसे में जानते हैं, कौन-कौन शादी के बाद पहली होली मनाएगा.

Holi 2026: बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड, टीवी और साउथ सिनेमा की कई जाने-माने सेलेब्स की शादी हुई है. ऐसे में जानते हैं, कौन-कौन शादी के बाद पहली होली मनाएगा.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Celebs First Holi

Celebs First Holi Photograph: (Rashmika-Hina (Instagram))

Holi 2026: देशभर में होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है. एंटरटेनमेंट गलियारों में भी बड़ी धूमधाम से ये सेलिब्रेट होता है. इस साल कुछ स्टार्स के घर में होली थोड़ी ज्यादा शान-ओ-शौकत से मनाई जाने वाली है, क्योंकि बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड, टीवी और साउथ सिनेमा की कई जाने-माने सेलेब्स की शादी हुई है. ऐसे में जानते हैं, कौन-कौन शादी के बाद पहली होली मनाएगा.

Advertisment

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे है. कपल ने 26 फरवरी को सात फेरे लिए हैं. ऐसे में अब ये कपल पहली बार होली मनाएंगे.

हिना खान-रॉकी जयसवाल 

इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का नाम भी शामिल है. एक्ट्रेस ने पिछले साल  4 जून को अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल (Rocky Jaiswal) के साथ शादी की थी. अब वो पहली बार अपने ससुराल में होली मनाएंगी.

अविका गौर-मिलिंद चंदवानी 

टेलीविजन की बालिका वधु अविका गौर (Avika Gor) का नाम भी इसमें शामिल है. उन्होंने  30 सितंबर को कलर्स चैनल में मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) से शादी की थी. एक्ट्रेस की भी अपने पति के साथ ये पहली होली होने वाली है.

समांथा रुथ प्रभु-राजनिदिमोरु 

समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने पिछले साल 1 दिसंबर को  निर्देशक राज निदिमोरु (Raj Nidimoru)के साथ शादी की थी. दोनों की ये दूसरी शादी थी. अब ये कपल भी एक साथ पहली होली मनाएंगे.

नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) ने  11 जनवरी को सिंगर स्टेबिन बेन (Stebin Ben) से शादी की. अब ये जोड़ी पहली बार पति-पत्नी के रूप में होली मनाएंगे. ऐसे में इस साल की होली इनके लिए काफी खास होने वाली है.

सारा खान-कृष पाठक

टीवी एक्ट्रेस सारा खान (Sara Khan) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष पाठक (Krish Pathak) के साथ अक्टूबर में रजिस्टर्ड मैरिज की थी. उन्होंने बाद में धूमधाम से निकाह और सात फेरे भी लिए. एक्ट्रेस की भी शादी के बाद ससुराल में पहली होली होने वाली है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss में लिए थे सात फेरे, अब 9 साल बाद क्या अलग हो रहा ये कपल? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

Hina Khan Rashmika Mandanna Holi 2026
Advertisment