/newsnation/media/media_files/2026/03/01/monalisa-vikrant-2026-03-01-12-24-44.jpg)
Monalisa-Vikrant Photograph: (Monalisa (Instagram))
Bigg Boss Couple Divorce Rumours: रियलिटी शो बिग बॉस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. फैंस हर साल इस शो का इंतजार करते हैं. शो में झगड़े तो होते ही है, साथ ही कई दोस्त बनते हैं और कुछ का रिश्ता प्यार में भी बदल जाता है. इतना ही नहीं, कुछ कपल की तो शो में शादी भी हुई है. इनमें से एक कपल को लेकर खबरें आ रही हैं कि अब इनका तलाक होने जा रहा है. ऐसे में एक्ट्रेस ने खुद सच्चाई बताई है.
किसका होने जा रहा तलाक?
दरअसल, जिस जोड़ी की तलाक की खबरें आ रही हैं वो भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) और उनके पति एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) है. दोनों को बिग बॉस 10 में साथ देखा गया था और इसी शो में इन्होंने सात फेरे लिए थे. वहीं, हाल ही में इस कपल को रिएलिटी शो 'द 50' में देखा गया, जहां इनके बीच काफी मतभेद देखने को मिले. ऐसे में कईयों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि इस कपल का तलाक होने वाला है.
एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
अब 'द 50' से बाहर आने के बाद अब मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह राजपूत संग तलाक लेने की अफवाहों के बारे में खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि मतभेद होने का यह मतलब नहीं होता है कि तलाक होगा. पिंकविला से बातचीत में मोनालिसा ने कहा- 'हमे पता था, हमारे बीच कांफ्लिक्ट्स होंगे क्योंकि वो नेचुरल है लेकिन इसका मलतब यह नहीं कि हमारे दरवाजे पर तलाक है.'
ये भी पढ़ें- 'मम्मी और डैडी आपसे बहुत प्यार करने लगे हैं', अंकिता लोखंडे ने 'लाफ्टर शेफ्स' में दिखाई अपनी 'बेटी' की झलक
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us