/newsnation/media/media_files/2026/03/01/ankita-lokhande-2026-03-01-11-23-55.jpg)
Ankita Lokhande Introduced Her Daughter: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों सेलिब्रिटी कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 3 में दर्शकों का दिल जीत रही हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने शो के एक खास एपिसोड में अपनी पालतू बिल्ली ‘मौ’ का परिचय कराया. अंकिता ने इसे बेहद भावुक और गर्व का पल बताया, क्योंकि उनकी नन्ही सी बिल्ली पहली बार नेशनल टेलीविजन पर नजर आई.
'आपके लिए एक खास एपिसोड आ रहा है'
एपिसोड की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए अंकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “आपके लिए एक बेहद खास एपिसोड आ रहा है. हमारी नन्ही मौ ने नेशनल टीवी पर अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई. उसे नहीं पता कि स्क्रीन पर क्या हो रहा है, लेकिन हम जानते हैं… और हमारा दिल खुशी से भर गया है. अपनी नन्ही सी बिल्ली को आप सभी से मिलवाते हुए हमें बहुत गर्व और खुशी हो रही है. मौ मेरी मौ. अपने पालतू जानवरों से प्यार करें.”
तस्वीरों में अंकिता स्टेज पर बैठी अपनी बिल्ली को गले लगाए मुस्कुराती नजर आ रही हैं. आपको बता दें कि अंकिता और उनके पति विक्की जैन ने साल 2024 में मौ को गोद लिया था. तब से यह प्यारी बिल्ली उनके परिवार का अहम हिस्सा बन चुकी है.
मौ को मानती हैं बेटी
मौ के घर आने पर अंकिता ने एक भावुक पोस्ट साझा की थी. उन्होंने बिल्ली के साथ खेलते और उसे दुलारते हुए वीडियो शेयर किया था. उस दौरान उन्होंने लिखा था, “हमारे परिवार में आपका स्वागत है, हमारी नन्ही राजकुमारी मौ लोखंडे जैन! आप हमारे परिवार की सबसे नई सदस्य हैं. मम्मी और डैडी आपसे पहले ही बहुत प्यार करने लगे हैं. आपकी प्यारी म्याऊं और दुलार ने हमारा दिल जीत लिया है. आपके नन्हे पंजे हमारे जीवन में अपार खुशी और आनंद लाएं.” उन्होंने आगे लिखा था कि मौ की शरारतों से उनका जीवन हंसी, प्यार और खुशियों से भर जाए। अंकिता अक्सर मौ को अपनी “बेटी” कहकर संबोधित करती हैं.
ये भी पढ़ें: राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस पर किया बड़ा खुलासा, कहां- 'मेरे पास 1200 करोड़... राजा की तरह जीना चाहता हूं'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us