/newsnation/media/media_files/2026/03/01/rajpal-yadav-9-2026-03-01-10-41-49.jpg)
Rajpal Yadav Photograph: (Social Media)
Rajpal Yadav on Cheque Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस मामले को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि इस समय एक्टर रिहाई पर है. अब हाल ही में तिहाड़ जेल से वापस आने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी. इस दौरान एक्टर ने अपने केस के बारे में डिटेल में बात की. साथ ही उन्होंने अपने 1200 करोड़ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की. चलिए जानते हैं, राजपाल ने क्या कुछ कहा.
केस को लेकर क्या बोले राजपाल यादव?
राजपाल यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपो पर बात की. उन्होंने बताया कि बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल ने उनकी 2010 की फिल्म ‘अता पता लापता’ में 5 करोड़ रुपये लगाए थे. एक्टर के वकील के मुताबिक ये पैसे ब्याज जुड़ने से बढ़कर 10.40 करोड़ हो गए. वकील का कहना है- 'शिकायतकर्ता अगर सारी राशि ले लेता तो ये केस 2018 में ही बंद हो जाता. वो हमेशा से राजपाल यादव को जेल पहुंचाना चाहते थे. वहीं दूसरी ओर राजपाल यादव ने भी कहा कि जब प्रोड्यूसर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे तो मैंने उनकी फिल्मों में फ्री में काम किया है.'
1200 करोड़ रुपये का है काम
राजपाल यादव ने आगे बताया, 'मेरे पास आने वाले 7 सालों तक ब्रांडिंग के लिए 1200 करोड़ रुपये का काम है. मेरे पास 4 अग्रीमेंट्स हैं और इसमें फिल्में नहीं हैं. कुछ प्रोजेक्ट्स हैं जो 200 करोड़ रुपये के हैं और कुछ 2000 करोड़ रुपये के. इसमें से कुछ फीस की रकम है और कुछ प्रोजेक्ट्स में मेरे शेयर्स हैं. मेरे पास लाइन में 10 फिल्में हैं. इसमें भूत बंगला रिलीज होने जा रही है. उसके बाद में वेलकम टू द जंगल आ रही है. उसके बाद भी कुछ प्रोजेक्ट्स हैं.'
ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav ने शुरू किया नया काम, वीडियो शेयर कर फैंस से की ये मांग
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us