/newsnation/media/media_files/2026/02/28/rajpal-yadav-1-2026-02-28-14-30-42.jpg)
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav launches YouTube channel: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव हाल ही में 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा हुए हैं. वहीं अब जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने करियर में एक नई शुरुआत की घोषणा की है. एक्टर ने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च करने का ऐलान किया है.
राजपाल यादव ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल
राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए फैंस को इस नए कदम की जानकारी दी. वीडियो में उन्होंने कहा,
“हाय दोस्तों, मैं आपका राजपाल हूं. मैं काफी समय से एक नए चैप्टर की तैयारी कर रहा था और अब वह पल आ गया है. मुझे आपके आशीर्वाद की जरूरत है.”
उन्होंने बताया कि उनके यूट्यूब चैनल का नाम ‘राजपाल नौरंग यादव’ है. अपने चैनल के उद्देश्य के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह मंच हर उम्र के दर्शकों के लिए होगा. एक्टर ने कहा, “इस चैनल का मिशन है कि बच्चे, बूढ़े और जवान सभी को एक जैसा मनोरंजन मिले. हेल्दी एंटरटेनमेंट के जरिए खुशियां बांटने की कोशिश रहेगी. यह चैनल आपका है, इसे एन्जॉय करें, शेयर करें और सब्सक्राइब करें.”
जमानत मिलने पर जताया आभार
जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी साझा किया था. उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हुए लिखा, “आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया.”
कानूनी मामला और जमानत
राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में हाल ही में तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दी है. उनके वकील ने अदालत को बताया कि 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर दिया गया है. साथ ही अभिनेता को अपना पासपोर्ट भी जमा करने का निर्देश दिया गया है. इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को निर्धारित है.
लंबे समय से दर्शकों के चहेते
अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर राजपाल यादव दो दशकों से अधिक समय से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं. उन्होंने हंगामा, भूल भुलैया और चुप चुप के जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं. हालिया कानूनी विवादों के बावजूद, अभिनेता का कहना है कि उन्हें पूरे देश से समर्थन मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: एकता कपूर की हीरोइन बन गईं तान्या मित्तल, वीडियो शेयर कर खुद किया ऐलान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us