/newsnation/media/media_files/2026/02/28/ekta-kapoor-tanya-mittal-video-2026-02-28-13-26-08.jpg)
Ekta Kapoor and Tanya Mittal Video: बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो के दौरान उन्होंने अपनी मौजूदगी और पर्सनैलिटी से दर्शकों का खूब ध्यान खींचा और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट्स में शामिल रहीं. इसी शो के दौरान उनकी मुलाकात टीवी इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर से हुई थी, जहां एकता ने उन्हें साथ काम करने का ऑफर भी दिया था. जिसके अब एक बार फिर दोनों साथ नजर आई हैं और उनकी दोस्ती चर्चा का विषय बन गई है.
तान्या मित्तल और एकता कपूर की बढ़ती दोस्ती
हाल ही में तान्या मित्तल, एकता कपूर से उनके घर पर मिलने पहुंचीं. इस मुलाकात के दौरान तान्या अपने साथ बकलावा और कई गिफ्ट्स भी लेकर गईं. दोनों ने साथ में एक मजेदार वीडियो बनाया, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया और जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एकता कपूर ने तान्या की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि तान्या के अंदर एक बेहद उज्ज्वल भविष्य है और वो जल्द ही एक सफल हीरोइन बन सकती हैं. एकता ने यह भी जाहिर किया कि वो तान्या के साथ एक लंबा और परिवार जैसा रिश्ता बनाना चाहती हैं.
तान्या का सपना पूरा
इंस्टाग्राम वीडियो में एकता कपूर ने साफ शब्दों में कहा कि तान्या के साथ उनका जुड़ाव अब शुरू हुआ है और यह लंबे समय तक चलेगा. वहीं तान्या ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि एकता मैम के साथ काम करना उनका सपना था, जो अब सच होता नजर आ रहा है. दोनों के बीच की बॉन्डिंग को देखकर फैंस काफी भावुक हो गए हैं. कई लोग इस रिश्ते को मां-बेटी या बड़ी बहन-छोटी बहन जैसा बता रहे हैं.
फैंस की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर फैंस इस नई दोस्ती को लेकर बेहद उत्साहित हैं. लोग कमेंट कर रहे हैं कि तान्या की मेहनत रंग लाई और अब वो एक बड़ी प्रोड्यूसर के साथ काम करने जा रही हैं. कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में यह भी कह रहे हैं कि तान्या अब “बालाजी फैमिली” का हिस्सा बन चुकी हैं.
नए प्रोजेक्ट की तैयारी
वहीं वीडियो में एकता कपूर ने यह भी बताया कि उन्होंने तान्या को लिखित रूप में एक रोल ऑफर किया है. हालांकि, प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन इतना तय है कि जल्द ही दर्शक तान्या मित्तल को एकता कपूर के किसी प्रोजेक्ट में देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की वेडिंग फोटोज ने छुड़ाए बड़े-बड़े स्टार्स के छक्के, बनाया ये रिकॉर्ड
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us