/newsnation/media/media_files/2026/02/28/vijay-deverakonda-rashmika-mandanna-wedding-photos-2026-02-28-12-03-25.jpg)
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding Photos: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की उदयपुर में हुई भव्य शादी ने न केवल अपनी शाही अंदाज से बल्कि सोशल मीडिया पर रिकॉर्डतोड़ लोकप्रियता के कारण भी देश-दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है. जी हां, शादी की तस्वीरें पोस्ट करने के महज 24 घंटों के भीतर ही इस कपल ने इंस्टाग्राम पर लाइक्स का नया रिकॉर्ड बना दिया.
बता दें कि शनिवार सुबह तक रश्मिका की शादी वाली पोस्ट को 23.6 मिलियन लाइक्स मिल चुके थे, जबकि विजय की पोस्ट को 18.7 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले. दोनों की पोस्ट पर कुल मिलाकर 41 मिलियन से ऊपर लाइक्स दर्ज किए गए, जो भारतीय सेलिब्रिटी शादियों में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है.
पुराने रिकॉर्ड टूटे
इस उपलब्धि के साथ विजय और रश्मिका ने कई चर्चित सितारों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए. कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की तस्वीरों को कुल 27.5 मिलियन लाइक्स मिले थे. कियारा की ‘परमानेंट बुकिंग’ पोस्ट को 15.7 मिलियन और सिद्धार्थ की पोस्ट को 11.8 मिलियन लाइक्स मिले थे. तो वहीं आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरों को लगभग 14 मिलियन लाइक्स मिले थे. कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी को 12.6 मिलियन लाइक्स मिले थे. इसके अलावा अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की शादी की तस्वीरों को 7.8 मिलियन लाइक्स मिले थे. इतना ही नहीं, विजय और रश्मिका की शादी की पोस्ट ने विराट कोहली की 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत से जुड़ी लोकप्रिय पोस्ट को भी पीछे छोड़ दिया, जिसे लगभग 22.8 मिलियन लाइक्स मिले थे.
फैंस का जबरदस्त प्यार
विजय की पोस्ट को 18.7 मिलियन से अधिक और रश्मिका की पोस्ट को 23.6 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले, जो इस जोड़ी की अपार लोकप्रियता और फैंस के उत्साह को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें: थलपति विजय से मिलने लंदन से चेन्नई आई थी पत्नी संगीता, जानें कैसे फैन गर्ल से बनी लाइफ पार्टनर?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us