Bipasha Basu Post : बिपाशा बसु ने शेयर की देवी के मुखभात समारोह की झलक, रेड साड़ी में नजर आईं बेबी गर्ल

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने शेयर की बेबी देवी के मुखबात समारोह की वीडियो, फैंस हुए भावुक.

author-image
Vaishnavi Dwivedi
एडिट
New Update
bispasha 32

Bipasha Basu( Photo Credit : Social Media)

बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट अपने फैंस के साथ अक्सर शेयर करते हैं, जिसे उनके फैंस भी काफी एंजॉय करते हैं. कपल ने नवंबर 2022 में अपनी पहली बेबी गर्ल देवी का स्वागत किया. जिसकी क्यूट फोटोज उनके सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलती है. देवी के पेरेंट्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी देवी के मुखभात समारोह (Mukhe Bhaat) से एक वीडियो क्लिप शेयर की. ये समारोह पहली बार बच्चे को खाना खिलाने से जुड़ा होता है. 

Advertisment
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

यह भी पढ़ें : Mimoh Chakraborty : स्टार किड्स से जलते हैं मिथुन के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती, फ्लॉप होने पर कही ये बात

देवी के मुखभात (Mukhe Bhaat) समारोह में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने भाग लिया. इस खास अवसर पर देवी को रेड कलर की बनारसी साड़ी पहने हुए देखा गया. देवी के लुक को निखारने के लिए उन्हें सोने का हार, मैचिंग पायल और एक मुकुट भी पहनाया गया, जिसमें वो किसी परी जैसी लग रही थीं. देवी का लुक लोगों को काफी लुभा रहा है. 

बिपाशा बसु पोस्ट - 

दूसरी ओर, बिपाशा ने व्हाइट एंड रेड काफ्तान वियर किया, जबकि करण ने नेहरू जैकेट के साथ व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना था. कपल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'देवी का मुखाभात. दुर्गा दुर्गा #RicefeedingCeremony #DeviBasuShingGrover #MukheBhaat #MonkeyLove.' एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेबी गर्ल की तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसे देखकर लोग अपना दिल हार बैठते हैं. 

वर्क फ्रंट -

वर्क फ्रंट की बात करें तो, करण फिलहाल अपनी फिल्म 'फाइटर' (Fighter) की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म जनवरी 2024 में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें : Sonam Kapoor Post : रेड आउटफिट में गॉर्जियस लगीं वायु की मां सोनम कपूर, शेयर की इनसाइड पोस्ट

Mukhe Bhaat Devi Basu Shing Grover Fighter Karan Singh Grover Bipasha Basu
      
Advertisment