logo-image

मलाइका अरोड़ा के पैरेंट्स से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर, क्या बजने वाली है शहनाई!

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), मलाइका के मम्मी-पापा से भी मिलने उनके घर पहुंचे थे जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं

Updated on: 19 Feb 2021, 12:59 PM

highlights

  • मलाइका के पैरेंट्स से मिलने पहुंच अर्जुन कपूर 
  • मलाइका का बेटा अरहान भी आया नजर
  • मलाइका-अर्जुन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं

नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ स्पॉट की गईं. अर्जुन, मलाइका के मम्मी-पापा से भी मिलने उनके घर पहुंचे थे जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस डिनर पार्टी में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अलावा बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora), उनके दोनों बच्चे और अरहान खान भी नजर आए.

यह भी पढ़ें: सोहा अली खान की बेटी इनाया ने बनाई गोल रोटी, Video देख हो जाएंगे हैरान

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग दोनों की शादी के कयास लगाने लगे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जल्द ही मलाइका और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) शादी की खुशखबरी सुना सकते हैं. इन तस्वीरों में मलाइका ग्रे टी-शर्ट और ग्रे पजामा में दिखाई दे रही हैं वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं. दोनों की तस्वीरों को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. अब देखना होगा कि फैंसे द्वारा लगाए जा रहे शादी के कयास कितने सच साबित होते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की बात करें तो उन्हें 'छैंया छैंया' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे सुपरहिट सॉन्ग के लिए लोग जानते हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भले ही इस समय फिल्मों में एक्टिव न हों लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और फिटनेस वीडियो से हर किसी को अपना फैन बना लेती हैं. मलाइका के फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के लाखों फॉलोअर्स हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)इंडियाज बेस्ट डांसर शो की जज भी रह चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: करीना कपूर को बेटा होगा या बेटी, ज्योतिषी ने की ये भविष्यवाणी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

वहीं बात करें तो मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिलेशनशिप की तो दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किये जाते हैं. सोशल मीडिया पर भी दोनों साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के वर्कफ्रंट की बात करें तो मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपनी सफल फिल्मों में शामिल फिल्म एक विलन के सीक्वल में अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं. यह फिल्म साल 2022 के फरवरी महीने में रिलीज होगी. आने वाले समय में अर्जुन कपूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार में भी नजर आएंगे.