/newsnation/media/media_files/2026/03/07/badshah-2026-03-07-14-56-33.jpg)
Badshah
FIR Against Badshah: बॉलीवुड के पॉपुलर रैपर और सिंगर बादशाह अपने हालिया रिलीज गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं. गाने में कथित रूप से आपत्तिजनक कंटेंट पाए जाने के बाद हरियाणा पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं. पंचकूला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इसके साथ ही उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि वह जांच के दौरान देश छोड़कर बाहर न जा सकें. पुलिस ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस गाने को हटाने की मांग भी की है.
आपत्तिजनक गीत “Tateeree” मामले में हरियाणा पुलिस की सख्त कार्रवाई।
— Haryana Police (@police_haryana) March 7, 2026
गायक आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज। आरोपी के खिलाफ Look Out Circular (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया शुरू, पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार…
नाबालिग लड़कियों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया
पुलिस के अनुसार, म्यूजिक वीडियो में नाबालिग लड़कियों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है. वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियां अपना बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाई देती हैं. इसके अलावा गाने में ‘बादशाला’ जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसे लेकर पुलिस का कहना है कि इससे स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है.
लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द
एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि गाने में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है. जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि वीडियो में जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज की बस को दिखाया गया है. ऐसे में पुलिस यह जांच कर रही है कि बस के उपयोग से पहले संबंधित विभाग से विधिवत अनुमति ली गई थी या नहीं.
अगर बिना अनुमति के बस का इस्तेमाल किया गया पाया जाता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 120-बी के तहत कार्रवाई की जा सकती है. इसके अलावा वीडियो में एक सरकारी स्कूल परिसर को भी दिखाया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि स्कूल परिसर के उपयोग के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं. यदि ऐसा नहीं पाया गया, तो इस मामले में भी कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी.
कौन हैं बादशाह?
बादशाह की बात करें, तो वह हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं. उनके गांव का नाम उचानी है. उनके पिता सरकारी कर्मचारी थे. बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. बादशाह ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के भारती पब्लिक स्कूल से की और फिर चंडीगढ़ से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री ली. लेकिन पढ़ाई के दौरान ही बादशाह की दिलचस्पी म्यूजिक में जगी और वह रैप और म्यूजिक के फील्ड में आ गए. अपने अभी तक के करियर में बादशाह ने कई हिट गाने दिए, पर विवाद भी खूब हुए.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us