/newsnation/media/media_files/2026/03/07/dhurandhar-2-1-2026-03-07-14-16-34.jpg)
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 Trailer Fans Reaction: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च की सुबह मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. जी हां, इस ट्रेलर का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में फिल्म की रिलीज से लगभग 12 दिन पहले ट्रेलर जारी कर निर्माताओं ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. वहीं रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया. इसमें रणवीर सिंह की भारतीय जासूस हमजा अली मजारी के रूप में वापसी को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने रिएक्शन भी देने शुरू कर दिए हैं, जहां कई लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर ट्रेलर बताया है. तो चलिए आपको भी बताते हैं कि धुरंधर 2 का ट्रेलर देखने के बाद फैंस क्या-क्या बोल रहे हैं.
फैंस को पसंद आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह रणवीर सिंह का किरदार कराची के लयारी इलाके की कमान संभालते हुए “पाकिस्तान का मुस्तकबिल” तय करता नजर आता है. ट्रेलर दर्शकों को पंजाब के बैकगॉउन्ड में भी ले जाता है, जहां जसकिरत सिंह रंगी का पुनर्जन्म हमजा के रूप में हुआ था. मेकर्स ने रणवीर सिंह को जसकिरत सिंह रंगी के रूप में इंट्रोड्यूस कराया है.
'सब कुछ शानदार है'
ट्रेलर में दमदार एक्शन, बड़े पैमाने का प्रोडक्शन, शानदार साउंड डिजाइन और दमदार डायलॉग्स देखने को मिलते हैं. एक यूजर ने ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “बाप रे बाप… यह वाकई ट्रेलर ऑफ द सेंचुरी है. ‘धुरंधर 2’ में गॉड लेवल एलिवेशन मोमेंट्स हैं, जो सिनेमाघरों में दर्शकों को पूरी तरह दीवाना बना देंगे. भव्यता, साउंड डिजाइन, सीन्स और एक्टिंग- सब कुछ शानदार है.”
LADIES AND GENTLEMAN YOU ARE STILL MOT READY FOR THIS!!! @AdityaDharFilms take a bow man.
— ... (@letmezfall) March 7, 2026
WHAT A FREAKING TRAILER
TABAAHIIII 🔥🔥🔥🔥🔥 #Dhurandhar2Trailer
BAAP RE BAAP..!! #Dhurandhar2Trailer 🔥
— Vishwajit Patil (@_PatilVishwajit) March 7, 2026
This is truly the “TRAILER OF THE CENTURY” stuff..! The God level elevation moments in #Dhurandhar2 will make theatres go absolutely wild. The scale, sound design, visuals and performances look massive. #DhurandharTheRevenge
Get ready…… pic.twitter.com/Jm5zvt4bOe
FIRST BIGGEST TRAILER OF 2026 — #DhurandharTheRevenge 🔥
— KING 👑 (@VikramPraj39672) March 7, 2026
Rate it out of 10? 👀 https://t.co/2R5G74DVK4pic.twitter.com/2086u4DkLD
Fan Theory 👀
— KING 👑 (@VikramPraj39672) March 7, 2026
This shot of Hamza could be from the climax of #Dhurandhar2, where he is forced to aim at Yalina after she discovers that Hamza is actually an Indian spy. 🥶
If this theory turns out to be true, it might become one of the most emotional moments 💔 pic.twitter.com/RRMfHldFKA
Just imagine the footfalls and box office if the trailer is this much of a banger. This will create havoc everywhere…that's why Toxic avoided the clash. 🔥 #Dhurandhar2Trailer
— Er.Sohail (@BeingSohail__) March 7, 2026
"Jaha dard hai waha mard hai" 🔥
pic.twitter.com/uvo4AMXaWD
Pakistan ka mukhtabir ab Hindustan tay karega 🇮🇳
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) March 7, 2026
All Time Blockbuster guaranteed 💥#Dhurandhar2#Dhurandhar2Trailerpic.twitter.com/cAfaNP85X4
कब रिलीज होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’?
अगर फिल्म की रिलीज की बात करें, तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को Eid al-Fitr के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसकी रिलीज डेट 19 मार्च 2026 तय की गई है. वहीं बता दें, पहले बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर Toxic से होने वाली थी. लेकिन अब टॉक्सिक जून में रिलीज होने वाली है. जिसके बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं. देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
ये भी पढ़ें: 'मेरे लिए प्यार से पहले धर्म है', Team 07 के अदनान शेख ने हिंदू पत्नी को हिजाब पहनाने पर तोड़ी चुप्पी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us