'मेरे लिए प्यार से पहले धर्म है', Team 07 के अदनान शेख ने हिंदू पत्नी को हिजाब पहनाने पर तोड़ी चुप्पी

Adnan Sheikh on Wife Ayesha Sheikh: टीम 07 के इंफ्लुएंसर अदनान शेख ने अपनी पत्नी का धर्म कंवर्ट करवाने के आरोप को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने The 50 शो से बाहर आकर एक इंटरव्यू में कहा कि मेरे लिए प्यार से पहले धर्म जरूरी है.

Adnan Sheikh on Wife Ayesha Sheikh: टीम 07 के इंफ्लुएंसर अदनान शेख ने अपनी पत्नी का धर्म कंवर्ट करवाने के आरोप को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने The 50 शो से बाहर आकर एक इंटरव्यू में कहा कि मेरे लिए प्यार से पहले धर्म जरूरी है.

author-image
Uma Sharma
New Update
Adnan Sheikh on Wife Ayesha Sheikh

Adnan Sheikh on Wife Ayesha Sheikh

Adnaan Shaikh on Wife Ayesha Sheikh: टीम 07 के इंफ्लुएंसर और फेमस यूट्यबर अदनान शेख इस समय The50 में दिखाई दे रहे हैं. हालांकि शो की शूटिंग जल्दी खत्म कर ली गई है और उनका इविक्शन भी हो चुका है. लेकिन ओटीटी और टीवी पर शो का एक-एक एपिसोड रोज प्रसारित किया जा रहा है. इसी बीच अदनान शेख ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जर्नी और हिंदू पत्नी को हिजाब पहनाने के आरोप पर बात की है. तो चलिए आपको भी बताते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा? 

Advertisment

"वो नैरो माइंडेड हैं"

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में जब अदनान से पूछा गया कि आपने जबरदस्ती अपनी पत्नी का धर्म कंवर्ट कराया और हिजाब पहनने के लिए फोर्स किया? तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि, "मैं कौन होता हूं धर्म कंवर्ट कराने वाला, वो अडल्ट हैं, पढ़ी लिखी हैं. मेरी शादी से पहले  ही उन्होंने अपना धर्म बदल लिया था. इंडिया में रह रहे आजादी है. कोई जबरदस्ती किसी को धर्म बदलवाने के लिए नहीं कहता है". उन्होंने कहा-"जैसे मैं मुस्लिम हूं और मेरी वाइफ हिंदू हैं. ऐसी ही मेरे सर्कल में मेरे लोयर हिंदू हैं और उनकी वाइफ मुस्लिम हैं, इसी तरह एक डांसर हैं वो हिंदू हैं और उनकी वाइफ मुस्लिम हैं. क्या आप उन लोगों भी बोलेंगे कि उन्होंने भी कंवर्ट किया. जो लोग ऐसी बात करते हैं वो नैरो माइंडेड हैं. इंडिया में सब मिक्स कल्चर है जो अपनी मर्जी से जो करना चाहता है तो वो करता है."

प्यार से ज्यादा धर्म जरूरी

उन्होंने आगे बताया कि मैं फेमस हूं इसलिए लोग इस बात को उठाते हैं लेकिन ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्होंने हिंदू होकर मुस्लिम से शादी की है. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या आपके लिए प्यार में धर्म मैटर करता है? तो उन्होने जवाब दिया कि, "प्यार और धर्म दोनों अलग-अलग चीजें हैं. लेकिन मेरे हिसाब से सबसे जरूरी धर्म है. जो प्यार करता है उसे भी मालूम है कि धर्म कितना जरूरी है. धर्म के बाद ही सब कुछ आता है. हम मुस्लिम रसूल और अल्लाह को अपने मां-बाप से भी ज्यादा चाहते हैं." 

रोजा रखने की ताकत कहा से मिलती है?

इसके अलावा उन्होंने रोजा रखने के बारे में भी बताया कि आपको रोजा रखने की ताकत कहा से मिलती है? इस पर अदनान ने कहा कि' "साइंटिफिकली भी अगर देखा जाए तो रोजा रखना सेहत के लिए अच्छा रहता है जो गुड बैक्टीरिया होते है वो बेड बैक्टीरिया को खाते हैं. इससे एंटी-एजिंग होती है. रोजा रखने के बहुत सारे फायदे हैं और सवाब भी मिलता है."

कैसी रही The50 की जर्नी?

अदनान शेख ने बताया कि ,"The50 में जर्नी बहुत अच्छी रही. उम्मीद के मुताबिक तो सारी चीजें नहीं होती हैं. इस शो में इंटरनल वोटिंग बहुत मैटर करती है. धोखा देना और वोट के लिए भीख मांगनी पड़ती हैं. शो में मैंने बहुत सारी चीजें की. लेकिन कुछ चीजें नहीं कर पाया. मैंने शो में किसी को धोखा नहीं दिया. शो में अपना 100 फीसदी दिया. जितनी भी जर्नी रही मुझे प्राउड है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हमारी टीम 07 का ब्रदरहुड लोगों को बहुत पसंद आया है." 

अदनान की पत्नी के बारे में जानें

अदनान की पत्नी आयशा शेख (पहले रिद्धि जाधव) मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं. शादी से पहले वो इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस में एयर होस्टेस के तौर पर काम करती थीं. दोनों की मुलाकात एक क्लब में हुई थी. दो साल डेट करने के बाद 2024 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के अगले साल 2025 में आयशा ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अजनाल है.

ये भी पढ़ें: जावेद अख्तर ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसी है सलमान खान के पिता की तबीयत?

Adnaan Shaikh The 50
Advertisment