/newsnation/media/media_files/2026/03/07/elvish-yadav-proposed-to-jiya-shankar-2026-03-07-15-09-46.jpg)
Elvish Yadav proposed to Jiya Shankar
Elvish Yadav Proposed Jiya Shankar: एल्विश यादव और जिया शंकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जी हां, टीवी शो इंगेज्ड के सेट पर एल्विश यादव ने जिया शंकर को शादी के लिए खुलेआम प्रपोज कर दिया है. सिर्फ यही नहीं, बल्कि जिया ने इस दौरान एल्विश को आई लव यू तक कह दिया. दोनों की इस वीडियो सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. फैंस भी इसे देखकर हैरान हो रहे हैं.
एल्विश यादव ने किया जिया शंकर को प्रपोज
फेमस रियलिटी शो ‘एंगेज्ड’ का दूसरा सीजन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं हाल ही में ब्रॉडकास्ट हुए एक एपिसोड में ऐसा मोड़ आया जिसने दर्शकों को चौंका दिया. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘बिग बॉस ओटीटी’ के विजेता एल्विश यादव ने नेशनल टेलीविजन पर एक्ट्रेस जिया शंकर को प्रपोज कर दिया.
एल्विश के इस सरप्राइज प्रपोजल ने शो की कहानी में ड्रामेटिक मोड़ ला दिया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद फैंस के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह प्रपोजल सिर्फ शो का हिस्सा है या फिर दोनों सच में शादी करने की तैयारी कर रहे हैं.
एल्विश और जिया की शादी को लेकर बढ़ी चर्चा
शो की शुरुआत से ही एल्विश यादव और जिया शंकर की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही थी. हालांकि, किसी ने यह उम्मीद नहीं की थी कि उनका रिश्ता इतनी जल्दी इस मुकाम तक पहुंच जाएगा. एल्विश का जिया को प्रपोज करना और उस पर जिया का रिएक्शन इस सीजन का सबसे यादगार पल बन गया है. इस घटना के बाद से ‘एंगेज्ड सीजन 2’ की क्लिप्स इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.
फैंस ने पुराने कनेक्शन के दिए संकेत
कुछ फैंस का मानना है कि एल्विश और जिया के बीच यह नजदीकियां शो शुरू होने से पहले ही बन चुकी थीं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दोनों की पुरानी बातचीत, कमेंट्स और इंस्टाग्राम स्टोरीज के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं, जिनमें उनके बीच खास बॉन्डिंग की झलक देखने को मिलती है. कई नेटिजन्स का दावा है कि उनके बीच का यह कनेक्शन काफी पुराना है और शो ने केवल इसे सार्वजनिक मंच दिया है.
इंस्टाग्राम पोस्ट से बढ़ी फैंस की उलझन
इससे पहले भी एल्विश यादव और जिया शंकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सगाई की अंगूठी की तस्वीरें साझा कर एक-दूसरे को टैग किया था. उस समय इसे शो ‘एंगेज्ड’ के प्रमोशन का हिस्सा माना गया था. लेकिन अब प्रपोजल का वीडियो सामने आने के बाद फैंस काफी कन्फ्यूज हो गए हैं. कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों के रिश्ते की सच्चाई क्या है.
शो की टीआरपी में आया उछाल
एल्विश यादव की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें तेजी से वायरल हो जाती हैं. जिया शंकर के साथ उनके इस प्रपोजल ने शो की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है. माना जा रहा है कि इस घटना के बाद ‘एंगेज्ड सीजन 2’ की टीआरपी में भी काफी उछाल आया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि एल्विश और जिया का यह रिश्ता वास्तव में नई शुरुआत साबित होता है या फिर यह केवल शो की कहानी का हिस्सा है. इसकी सच्चाई आने वाले समय में ही सामने आएगी.
ये भी पढ़ें: बड़ी मुसीबत में फंसे बादशाह, सिंगर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, लुक आउट नोटिस भी होगा जारी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us