Avatar Fire And Ash: पेंडोरा में नजर आया नया दुश्मन, जानें पहले दो पार्ट्स से कितनी अलग है 'अवतार 3'

Avatar Fire And Ash: अवतार' अपने तीसरे पार्ट के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. चलिए जानते हैं, पहले दो पार्ट्स से ये कितनी अलग है और इस बार फिल्म में क्या खास है.

Avatar Fire And Ash: अवतार' अपने तीसरे पार्ट के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. चलिए जानते हैं, पहले दो पार्ट्स से ये कितनी अलग है और इस बार फिल्म में क्या खास है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Avatar 3

Avatar 3 Photograph: (20th Century Studios)

Avatar Fire And Ash: जेम्स कैमरून (James Cameron) की हॉलीवुड साई-फाई एक्शन एडवेंचर फिल्म 'अवतार' का तीसरा पार्ट  'फायर एंड ऐश' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो खत्म हो चुका है और ये फिल्म अब रिलीज की जा चुकी है और सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. भारत में पहले ही दिन फिल्म ने 20 करोड़ का कलेक्शन किया. अगर आप भी अवतार के फैन तो फिल्म देखने से पहले जान ले कि तीसरा पार्ट पहले दो से कितना अलग है और इस बार फिल्म में क्या कुछ खास देखने को मिला है.

Advertisment

पहले दो पार्ट्स से कितनी अलग है अवतार 3?

साल 2009 में  जेम्स कैमरून ने 'अवतार' (Avatar) बनाई थी. जिसमें  पेंडोरा के विशाल जंगल और वहां रहने वाले ओमाटिकाया कबीले को दिखाया गया था. जिसमें जैक सुली का नावी संस्कृति में घुलना और मनुष्यों के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत दिखाई गई थी. ये लड़ाई जमीन पर लड़ी गई थी. इसके बाद साल 2022 में दूसरे पार्ट 'अवतार द वे ऑफ वॉटर'  (Avatar: The Way of Water) पेंडोरा के महासागरों और मेटकायना कबीले पर आधारित थी. कहानी युद्ध से हटकर परिवार की सुरक्षा और पानी के नीचे के जीवन पर आ गई थी. वहीं, अब तीसरे पार्ट अवतार: फायर एंड ऐश में पेंडोरा के एक अलग भाग को दिखाया गया है. जिसमें ज्वालामुखी और  रेगिस्तानी के इलाके शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Avatar Fire and Ash BO Collection Day 1: 'धुरंधर' क आंधी के बीच 'अवतार 3' ने दिखाया अपना फायर, पहले दिन कमा डाले करोड़ों

तीसरे पार्ट में क्या है खास? 

अवतार: फायर एंड ऐश (Avatar: Fire and Ash) की बात करें तो इसमें आग में संघर्ष दिखाया गया है. फिल्म में जेक सुली के बच्चों का रोमांस भी दिखाया गया है. हैरान करने वाली बात ये है कि इस बार पेंडोरा की दुनिया में ही एक अलग ग्रुप नजर आया है जो पेंडोरा के लोगों से ही लड़ता है. फिल्म की शुरुआत में यहां अलग तरह के जीव उड़ते हैं. सभी लोग खुशी से रहते हैं. लेकिन धीरे-धीरे  यहां हमले और जंग शुरू हो जाती है. जेक सुली और उनका परिवार एक दूसरे कबीले से लड़ता हुआ नजर आता है और तीसरे पार्ट में अपने ही घर में अलग संघर्ष करता दिखेगा.

ये भी पढ़ें- Avatar Fire And Ash X Review: 'फ्रैंचाइजी की बेस्ट मूवी', अवतार 3 को देखकर फैंस दे रहे ऐसे-ऐसे रिव्यूज

Avatar Fire and Ash Avatar 3
Advertisment