बेहद आलीशान है Anurag Dobhal का 10 करोड़ का घर, पत्नि संग किया था गृहप्रवेश, देखें इनसाइड फोटोज

Anurag Dobhal House Inside Photos: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल ने पिछले साल ही 10 करोड़ रुपये का घर लिया था. तो चलिए देखते हैं, अंदर से कैसा दिखता है अनुराग का घर.

Anurag Dobhal House Inside Photos: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल ने पिछले साल ही 10 करोड़ रुपये का घर लिया था. तो चलिए देखते हैं, अंदर से कैसा दिखता है अनुराग का घर.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Anurag Dobhal (3)

Photograph: (Anurag Dobhal (Youtube))

Anurag Dobhal House Inside Photos: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में यूट्यूबर का एक्सीटेंड हो गया था. वहीं, उन्होंने अपने ही परिवार पर संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया था. बता दें, अनुराग ने पिछले साल ही 10 करोड़ रुपये का घर लिया था, जिसकी वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब पर शेयर की थी. वीडियो में अनुराग पत्नी रितीक संग गृहप्रवेश करते नजर आए थे और उन्होंने होम टूर भी दिया था. तो चलिए देखते हैं, अंदर से कैसा दिखता है अनुराग का घर. 

Advertisment

पत्नी संग किया था गृहप्रवेश

वहीं, करीब 7-8 महीने पहले अनुराग ने अपना नया घर बना लिया था. उन्होंने अपने व्लॉग पर वीडियो शेयर की थी और पत्नी रितीका संग गृहप्रवेश किया था. अनुराग ने बताय था कि उनके घर की कीमत 10 करोड़ रुपये हैं. 

-अनुराग के घर में बड़ा हॉल है, जहां ग्रे कलर के सोफे लगे हुए हैं. इसके अलावा घर में कई पौधे भी लगाए गए हैं. अनुराग के घर का कलर ग्रे और वाइट है. उन्होंने इसी थीम कलर में पूरे घर को सजाया है.

anurag
anurag Photograph: (Anurag (Youtube))

-  अनुराग डोभाल के घर के चारों ओर हरियाली देखने को मिल रही है और घर की बालकनी भी काफी बड़ी है. 

anurag 2
Photograph: (Anurag (Youtube))

-अनुराग को गाड़ियों को गैजेट्स का शौक है, ऐसे में घर की दिवारों में यूनिक पेंटिंग्स लगाई गई है.

anurag 3
Photograph: (Anurag (Youtube))

ये भी पढ़ें- Anurag Dobhal के एक्सीडेंट के बाद पत्नी रितिका ने तोड़ी चुप्पी, हाथ जोड़कर लोगों से की ये अपील

मां के नाम खरीदी थी जमीन 

बता दें, अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने साल 2024 में घर बनाने के लिए जमीन खरीदी थी, जो उन्होंने अपनी मां के नाम की थी. अनुराग ने अपने व्लॉग में खुद कहा है था- 'मैंने आज तक बहुत सारी गाड़िया खरीदी है, बाइक्स खरीदी, कार खरीदी, सुपरकार खरीदी. एक बार घर बनाने के लिए जमीन खरीदी थी लेकिन उसमें पार्किंग बना ली. आप लोग जानते हैं कि मेरे घर वाले काफी टाइम से लगे हुए थे कि कुछ ना कुछ कर तो अब मैंने फाइनली कर दिखाया है. मम्मी मैंने वो जमीन खरीद ली है. फाइनली और खरीदी है आपको नाम की.'

परिवार पर प्रोपर्टी हड़पने का आरोप?

बता दें, अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर उनकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था. अनुराग ने आगे कहा था- 'मेरे जाने के बाद, श्रेया, मम्मी, पापा बहुत सी चीजें कहेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं था. मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया होंगे. मेरे पास कुछ भी करने को नहीं बचा है. मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं.' बता दें, अनुराग ने अपनी सारी प्रोपर्टी मां के नाम की थी. वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि उनके परिवार ने उन्हें खुद की प्रोपर्टी से बेदखल कर दिया है. वहीं, इस समय अनुराग एक्सीटेंड की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती है और उनकी पत्नी का बयान सामने आया था, जिसमें कहा गया था कि फेक खबरें ना फैलाई जाए.

ये भी पढ़ें- करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Anurag Dobhal, जानें यूट्यूबर की नेटवर्थ और हर महीने की कमाई

Anurag Dobhal Net Worth Anurag Dobhal
Advertisment