/newsnation/media/media_files/2026/03/05/anurag-dobhal-1-2026-03-05-15-04-32.jpg)
Photograph: (Anurag Dobhal (Youtube))
Anurag Dobhal Net Worth: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल इस समय चर्चा का विषय बन गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक इमोशनल वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही. इस दौरान उन्होंने ये तक कह दिया कि अगर उनकी जान गई तो इसका जिम्मेदार उनके माता-पिता होंगे. साथ ही अनुराग ने अपने परिवार पर संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया. ऐसे में जानते हैं, यूट्यूबर की नेटवर्थ कितनी है.
लग्जरी बाइक और कारों का है शौक
अनुराग डोभाल उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं. बचपने से ही अनुराग को बाइक पर घूमने का काफी शौक था. ऐसे में उनके पास कई लग्जरी बाइक और कारे (Anurag Dobhal Bikes and Cars Colletion) हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग के पास निंजा एच-2, बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर प्रो, बीएमडब्ल्यू 1250 जीएसए, हायाबुसा, किया सोनेट, टोयोटा की हिल्स के अलावा कई महंगी गाड़ियां और भी हैं. वहीं, उनके पास बाइक्स का भी काफी अच्छा खासा कलेक्शन है. खासतौर पर उन्हें केटीएम बाइकत चलाना पसंद हैं.
कितनी है अनुराग की नेटवर्थ
अनुराग डोभाल जाने-माने यूट्यूबर हैं और उनके यूट्यूब चैनल 'The UK07 Rider' पर 7.23 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर अनुराग काफी फेमस हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग डोभाल की नेटवर्थ (Anurag Dobhal Net Worth) 25 करोड़ है. इसके अलावा वह सलाना करीब 1 करोड़ की कमाई करते हैं. महीने की कमाई की बात करें तो अनुराग 10 से 15 लाख के करीब कमाते हैं.
माता-पिता पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप
अनुराग डोभाल ने हाल ही में जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो रोते हुए नजर आए. उन्होंने कहा- 'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया होंगे. मेरे पास कुछ भी करने को नहीं बचा है. मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कैसे ये फीलिंग दूर करूं. इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा. मैं बस सोना चाहता हूं.' इतना ही नहीं अनुराग डोभाल ने यह भी कहा कि उनके परिवार ने उनकी संपत्ति हड़प ली है. उन्होंने कहा कि उनकी बीवी भी दूसरों के बहकावे में आकर छोड़कर चली गई. बता दें, अनुराग की पत्नी का नाम रितिका है और वो काफी समय से सोशल मीडिया पर नजर नहीं आ रही हैं.
पत्नी को लेकर कही ये बात?
दूसरी ओर अनुराग ने आगे वीडियो में पत्नी रितीका का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनका परिवार शादी के खिलाफ था, क्योंकि इंटरकास्ट मैरिज थी. लेकिन अब उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चले गई है. अनुराग ने कहा- 'काश तुम मुझ पर भरोसा करती. काश तुम किसी और पर भरोसा न करती. काश तुम मेरे साथ खड़ी होती. तुम्हें कई ऐसे लोगों ने मैनिपुलेट किया जो सच में किसी के प्रति लॉयल नहीं था. मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड तो लो और सच बोलो. मैं कभी भी आपको गलत साबित नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज खड़े हो जाओ और हमारी इज्जत के लिए लड़ो.'
ये भी पढ़ें- 'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा होंगे', 'Bigg Boss' फेम यूट्यूबर ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us