/newsnation/media/media_files/2026/03/05/anurag-dobhal-2026-03-05-10-14-13.jpg)
Photograph: (anurag dobhal (Instagram))
Bigg Boss Fame Youtuber: सोशल मीडिया पर इस समय बिग बॉस में नजर आया फेमस यूट्यूबर चर्चा में आ गया है. यूट्यूबर ने खुलासा किया है कि उसकी जान को खतरा है. हैरानी की बात तो ये है कि उसने इसका जिम्मेदार अपने ही माता-पिता को ठहराया है. इतना ही नहीं, करोड़ों की नेटवर्थ वाले इस यूट्यूबर ने फैंस को ये भी बताया कि उसे उसकी पत्नी छोड़कर चले गई है और वो मानसिक रूप से काफी परेशान है.
कौन हैं ये फेमस यूट्यूबर?
हम बात कर रहे हैं, बिग बॉस के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की. जिन्हें यूके 07 राइडर और बाबू भैया (Babu Bahiya) के नाम से भी जाना जाता है. इन दिनों अनुराग का एक इमोशनल वीडियो काफी चर्चा में हैं. सबसे पहले अनुराग ने एक पोस्ट कर बताया था कि उनकी जान को खतरा है. इसके बाद उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर 2 घंटे से ज्यादे का वीडियो शेयर किया और बताया कि वो मानसिक रूप से परेशान हैं और उनका पैसा, परिवार और सुकून सब दूर हो गया है.
'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा होंगे'
अनुराग ने वीडियो में बताया कि उनके पैरेंट्स उनकी शादी के खिलाफ थे, क्योंकि ये इंटरकांस्ट मैरिज थी. शादी के ठीक 5 दिन पहले उनके माता-पिता ने शादी में आने से इनकार कर दिया था. अनुराग ने कहा- 'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया होंगे. मेरे पास कुछ भी करने को नहीं बचा है. मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कैसे ये फीलिंग दूर करूं. इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा. मैं बस सोना चाहता हूं.'
पैरेंट्स पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप
अनुराग डोभाल ने यह भी कहा कि उनके परिवार ने उनकी संपत्ति हड़प ली है. उन्होंने कहा कि उनकी बीवी भी दूसरों के बहकावे में आकर छोड़कर चली गई. बता दें, अनुराग की पत्नी का नाम रितिका है और वो काफी समय से सोशल मीडिया पर नजर नहीं आ रही हैं. अनुराग ने आगे कहा- 'मेरे जाने के बाद, श्रेया, मम्मी, पापा बहुत सी चीजें कहेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं था. रितिका, कई लोग तुम्हें इन्फ्लुएंस करेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और सब तुम्हारे लिए किया.'
अनुराग ने पत्नी के लिए क्या कहा?
अनुराग ने आगे पत्नी के लिए कहा, 'काश तुम मुझ पर भरोसा करती. काश तुम किसी और पर भरोसा न करती. काश तुम मेरे साथ खड़ी होती. तुम्हें कई ऐसे लोगों ने मैनिपुलेट किया जो सच में किसी के प्रति लॉयल नहीं था. मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड तो लो और सच बोलो. मैं कभी भी आपको गलत साबित नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज खड़े हो जाओ और हमारी इज्जत के लिए लड़ो.' बता दें, अनुराग को लास्ट टाइम पत्नी के साथ हॉस्पिटल में देखा गया था और दोनों ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी.
ये भी पढ़ें- होली के दिन इन दो स्टार्स पर टूटा दुखों का पहाड़, एक ने अपनी मां तो दूसरे ने पिता को खोया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us