Anurag Dobhal के एक्सीडेंट के बाद पत्नी रितिका ने तोड़ी चुप्पी, हाथ जोड़कर लोगों से की ये अपील

Anurag Dobhal Wife Ritika Post: यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोबाल के एक्सीडेंट ने हर जगह खलबली मचा दी है. अब उनकी पत्नी रितिका चौहान का पोस्ट वायरल हो रहा है.

Anurag Dobhal Wife Ritika Post: यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोबाल के एक्सीडेंट ने हर जगह खलबली मचा दी है. अब उनकी पत्नी रितिका चौहान का पोस्ट वायरल हो रहा है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Anurag Dobhal-Ritika Chauhan

Anurag Dobhal-Ritika Chauhan Photograph: (Anurag Dobhal (Instagram))

Anurag Dobhal Wife Ritika Post: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं. परिवार पर  संपत्ति हड़पने का आरोप लगाने के बाद अनुराग का बड़ा रोड हादसा हो गया. फिलहाल अनुराग हॉस्पिटल में एडमिट हैं. वहीं, हादसे के बाद सोशल मीडिया पर तमाम यूट्यूबर्स और सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए. वहीं, अब उनकी पत्नी रितिका चौहान (Ritika Chauhan) का भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से अपील की है. 

Advertisment

कैसे हुआ अनुराग का एक्सीडेंट?

दरअसल, अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम पर लाइव थे और उस समय में  तेज स्पीड में कार रहे थे. वीडियो में कार की स्पीड काफी ज्यादा दिखाई दे रही थी. लाइव के दौरान वह अपनी मां का जिक्र करते हुए कहते हैं कि अगर वह अगले जन्म में आएं तो उनकी मां उन्हें बहुत प्यार दें. इसके बाद वह कहते हैं कि यह उनकी “आखिरी ड्राइव” है और अचानक गाड़ी को तेज मोड़ देते हैं और एक्सीडेंट हो जाता है. हालांकि वहां मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले जाते हैं और वो खतरे से बाहर हैं. 

रितिका चौहान ने फैंस से की अपील

Ritika Chauhan
Photograph: (Ritika Chauhan (Instagram))

वहीं, अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर अनुराग का हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने लिखा- 'अनुराग को हादसे में कुछ चोटें आई हैं. लेकिन वे शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं. वे जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगे.अनुराग अच्छे हाथों में हैं और डॉक्टर सब संभाल रहे हैं.' वहीं,  रितिका ने फैंस से अपील की कि वे अफवाहें न फैलाएं और अनुराग के लिए प्रार्थना करें. वहीं, अनुराग डोभाल के फैंस बहुत चिंता में हैं और उनके फैंस जल्द ही ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं.

पत्नी के लिए कही थी ये बात

बता दें, अनुराग ने कुछ दिनों पहले पत्नी रितीका के बारे में बताया था कि वो उन्हें छोड़कर चली गई है. अनुराग ने कहा था, 'काश तुम मुझ पर भरोसा करती. काश तुम किसी और पर भरोसा न करती. काश तुम मेरे साथ खड़ी होती. तुम्हें कई ऐसे लोगों ने मैनिपुलेट किया जो सच में किसी के प्रति लॉयल नहीं था. मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड तो लो और सच बोलो. मैं कभी भी आपको गलत साबित नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज खड़े हो जाओ और हमारी इज्जत के लिए लड़ो.' बता दें, अनुराग को लास्ट टाइम पत्नी के साथ हॉस्पिटल में देखा गया था और दोनों ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी.

पैरेंट्स पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप

वहीं, अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर उनकी संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया था. अनुराग ने आगे कहा था- 'मेरे जाने के बाद, श्रेया, मम्मी, पापा बहुत सी चीजें कहेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं था. मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया होंगे. मेरे पास कुछ भी करने को नहीं बचा है. मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कैसे ये फीलिंग दूर करूं. रितिका, कई लोग तुम्हें इन्फ्लुएंस करेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और सब तुम्हारे लिए किया.'

ये भी पढ़ें- करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Anurag Dobhal, जानें यूट्यूबर की नेटवर्थ और हर महीने की कमाई

ये भी पढ़ें- Anurag Dobhal: 'अर्श से फर्श' पर पहुंचा ये फेमस यूट्यूबर, मां-बाप पर करोड़ों की संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप

Ritika Chauhan Anurag Dobhal
Advertisment