बेबी बंप लिए Anurag Dobhal से मिलने पहुंची पत्नी रितिका, अस्पताल से लीक हुआ Video

Anurag Dobhal Wife Ritika Baby Bump: अनुराग डोभाल से मिलने उनकी प्रेग्नेंट पत्नी बेबी बंप लिए अस्पताल पहुंची. रितीका का वीडियो अब वायरल हो गया है.

Anurag Dobhal Wife Ritika Baby Bump: अनुराग डोभाल से मिलने उनकी प्रेग्नेंट पत्नी बेबी बंप लिए अस्पताल पहुंची. रितीका का वीडियो अब वायरल हो गया है.

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
Anurag-Ritika

Anurag-Ritika Dobhal Photograph: ((Instagram))

Anurag Dobhal Wife Ritika Baby Bump: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं.  परिवार पर  संपत्ति हड़पने का आरोप लगाने के बाद अनुराग का बड़ा रोड हादसा हो गया था, जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती है. अब अस्पताल से कई वीडियो लीक हो गए हैं, जिसमें अनुराग की पत्नी  रितिका चौहान (Ritika Chauhan) बेबी बंप लिए पति से मिलने पहुंची. 

Advertisment

रितिका का वीडियो हुआ लीक

अनुराग डोबाल (Anurag Dobhal) ने बताया था कि उनकी पत्नी रितिका उन्हें छोड़कर चली गई हैं. हालांकि इस समय अनुराग जिस हालात में हैं, ऐसे में रितिका उनसे मिलने अस्पताल पहुंची. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रितिका बेबी बंप  (Ritika Chauhan Baby Bump) लिए डॉक्टरों से बात करती नजर आ रही हैं. वहीं, कुछ वीडियोज में रितिका को अनुराग के साथ भी देखा गया. एक वीडियो  में तो रितिका को बेहद इमोशनल होते और रोते हुए देखा गया.

रितिका चौहान ने की थी ये अपील

वहीं, अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने एक दिन पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर अनुराग का हेल्थ अपडेट दिया था. उन्होंने लिखा था- 'अनुराग को हादसे में कुछ चोटें आई हैं. लेकिन वे शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं. वे जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगे.अनुराग अच्छे हाथों में हैं और डॉक्टर सब संभाल रहे हैं.' वहीं,  रितिका ने फैंस से अपील की कि वे अफवाहें न फैलाएं और अनुराग के लिए प्रार्थना करें. वहीं, अनुराग डोभाल के फैंस बहुत चिंता में हैं और उनके फैंस जल्द ही ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं.

Ritika Chauhan
Photograph: (Ritika Chauhan (Instagram))

ये भी पढ़ें- Anurag Dobhal के एक्सीडेंट के बाद पत्नी रितिका ने तोड़ी चुप्पी, हाथ जोड़कर लोगों से की ये अपील

पत्नी को मारने का लगा आरोप?

बता दें, हाल ही में अनुराग डोभाल ने बताया था कि रितिका उन्हें छोड़कर चले गई हैं. अनुराग ने कहा था कि लोगों ने रितिका को भड़काया, जिसके बाद उनकी पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया और भरोसा नहीं किया. वहीं, बाद में अनुराग के भाई के कुछ चैट्स शेयर की, जिसमें खुलासा हुआ कि अनुराग ने रितिका पर हाछ उठाया था और उन्हें चीट भी किया था. हालांकि इन बातों पर कितनी सच्चाई है, इसे लेकर फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है.

सितंबर में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी?

बता दें, अनुराग ने पत्नी रितिका के साथ पिछले साल सितंबर में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें रितिका को अस्पताल ले जाते हुए देखा गया था. इसी दौरान रिपोर्ट्स आने के बाद अनुराग ने बताया था कि वो पापा बनने वाले हैं. हालांकि प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद से ही अनुराग और रितिका सोशल मीडिया से गायब हो गए थे और इन्हें लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया था. वहीं, अब करीब 6 महीने बाद अनुराग ने अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही दिक्कतों का खुलासा किया.

ये भी पढ़ें- करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Anurag Dobhal, जानें यूट्यूबर की नेटवर्थ और हर महीने की कमाई

Ritika Chauhan Anurag Dobhal
Advertisment