/newsnation/media/media_files/2024/11/06/rFuySkdUXqm2FO8GCfim.jpg)
UP Scholarship 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. Uttar Pradesh Social Welfare Department जल्द ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यूपी स्कॉलरशिप की दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी कर रहा है. विभाग के अनुसार फेज-2 की स्कॉलरशिप राशि 18 मार्च 2026 को छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है. इस चरण में प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक दोनों योजनाओं के पात्र छात्रों को भुगतान किया जाएगा.
हर साल उत्तर प्रदेश में लाखों छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते हैं. सरकार की ओर से दी जाने वाली यह आर्थिक सहायता उन छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होती है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई का सामना करते हैं.
ऑनलाइन ऐसे चेक करें स्कॉलरशिप स्टेटस
जिन छात्रों ने स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया है, वे अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल UP Scholarship Portal उपलब्ध कराया है. इस पोर्टल के माध्यम से छात्र यह जान सकते हैं कि उनका आवेदन वेरिफाई हुआ है, मंजूर हुआ है या रिजेक्ट हो गया है.
स्टेटस चेक करने के आसान स्टेप्स:-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘Status’ या ‘Application Status’ विकल्प पर क्लिक करें.
अब Academic Year 2025-26 का चयन करें.
अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें.
इसके बाद Search बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर आपके आवेदन की पूरी जानकारी दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.
स्टेटस का क्या मतलब होता है?
स्कॉलरशिप पोर्टल पर अलग-अलग प्रकार के स्टेटस दिखाई देते हैं, जिनका अलग अर्थ होता है.
Pending Verification: इसका मतलब है कि आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच अभी जारी है.
Approved / Disbursed: इसका अर्थ है कि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है और स्कॉलरशिप की राशि आपके खाते में भेज दी गई है या जल्द भेजी जाएगी.
Rejected: यदि स्टेटस रिजेक्ट दिखता है तो इसका मतलब है कि आवेदन में किसी गलती या दस्तावेज की समस्या के कारण उसे अस्वीकार कर दिया गया है.
किन छात्रों को मिलता है लाभ?
उत्तर प्रदेश सरकार की यह स्कॉलरशिप योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद के लिए चलाई जाती है. इसके तहत सामान्य वर्ग, ओबीसी, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को लाभ दिया जाता है.
बैंक खाते से जुड़ी जरूरी जानकारी
स्कॉलरशिप की राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाती है. इसलिए छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक और सक्रिय हो. यदि बैंक विवरण में कोई गलती होती है तो भुगतान में देरी हो सकती है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे समय-समय पर पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस जरूर जांचते रहें, ताकि किसी भी समस्या को समय रहते ठीक किया जा सके.
यह भी पढ़ें- पढ़ाई के बीच आर्थिक दबाव नहीं बनेगा बाधा, इन राज्यों में मिलती है स्कॉलरशिप; होते हैं छात्रों के सपने साकार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us