पढ़ाई के बीच आर्थिक दबाव नहीं बनेगा बाधा, इन राज्यों में मिलती है स्कॉलरशिप; होते हैं छात्रों के सपने साकार

Scholarship for Students in Indian States: देश के कई राज्यों और केंद्र सरकार की स्कॉलरशिप योजनाएं छात्रों को आर्थिक मदद देती हैं. जानिए यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान समेत किन राज्यों में मिलती है छात्रवृत्ति.

Scholarship for Students in Indian States: देश के कई राज्यों और केंद्र सरकार की स्कॉलरशिप योजनाएं छात्रों को आर्थिक मदद देती हैं. जानिए यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान समेत किन राज्यों में मिलती है छात्रवृत्ति.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Students got scholarship

सांकेतिक तस्वीर

Scholarship for Students in Indian States: भारत में हर साल बड़ी संख्या में छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं. कई छात्र पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन फीस, किताबों और अन्य खर्चों के कारण आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाते. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें अलग-अलग स्कॉलरशिप योजनाएं चला रही हैं, ताकि पैसों की कमी छात्रों के सपनों के बीच रुकावट न बने.

Advertisment

क्यों दी जाती है छात्रों को स्कॉलरशिप

इन योजनाओं के तहत सरकार छात्रों को आर्थिक सहायता देती है. खास बात यह है कि ज्यादातर योजनाओं में पैसा DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे छात्रों के बैंक खाते में भेजा जाता है. इससे छात्रों को स्कूल या कॉलेज की फीस देने के साथ-साथ किताबें खरीदने और अन्य जरूरी खर्च पूरे करने में मदद मिलती है. आइए जानते हैं किन राज्यों में छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की सुविधाएं दी जा रही हैं.

उत्तर प्रदेश में स्कॉलरशिप

उत्तर प्रदेश सरकार छात्रों के लिए यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से कई योजनाएं चला रही है. इस योजना का फायदा 9वीं कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक पढ़ने वाले छात्रों को मिलता है. इसमें प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक दोनों प्रकार की स्कॉलरशिप शामिल हैं. इस योजना के तहत पात्र छात्रों को DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में पैसे भेजे जाते हैं. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों के लिए यह योजना काफी मददगार साबित हो रही है, क्योंकि इससे वे बिना किसी आर्थिक दबाव के अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं.

बिहार में स्कॉलरशिप

बिहार सरकार भी छात्रों की पढ़ाई में मदद के लिए कई योजनाएं चला रही है. इनमें मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप प्रमुख हैं. इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए छात्र PMEBC स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. इन योजनाओं की खास बात यह है कि इसका लाभ केवल स्कूल के छात्रों को ही नहीं, बल्कि कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को भी मिलता है. पात्र छात्रों के बैंक खाते में समय-समय पर स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाती है, जिससे उनकी पढ़ाई का खर्च कम हो जाता है.

मध्य प्रदेश में स्कॉलरशिप

मध्य प्रदेश सरकार की मेधावी विद्यार्थी योजना और आवास सहायता योजना छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. इन योजनाओं के जरिए योग्य छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है. छात्र एमपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर अपनी पात्रता जांच सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं. इन योजनाओं के तहत छात्रों को मंथली अलाउंस भी मिलता है, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ रहने और अन्य जरूरतों का खर्च भी आसानी से पूरा कर पाते हैं.

राजस्थान में स्कॉलरशिप

राजस्थान सरकार भी आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए कई छात्रवृत्ति योजनाएं चला रही है. इनमें उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना प्रमुख हैं. छात्र इन योजनाओं के लिए SJE Rajasthan Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. पात्र छात्रों को स्कॉलरशिप की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. इन योजनाओं से उन छात्रों को खास मदद मिलती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं.

नेशनल लेवल की स्कॉलरशिप

केंद्र सरकार भी छात्रों के लिए कई छात्रवृत्ति योजनाएं चला रही है. इसके लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) बनाया गया है. इस पोर्टल के जरिए अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग छात्रों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिलता है. छात्र इस पोर्टल पर अपनी पात्रता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. स्कॉलरशिप की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. कई योजनाओं में यह राशि हर महीने या निर्धारित समय पर दी जाती है.

अन्य राज्यों में भी मिलती है स्कॉलरशिप

इसके अलावा देश के कई अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी छात्रों को स्कॉलरशिप देते हैं. पश्चिम बंगाल में स्वामी विवेकानंद मेरिट-कम-मीन्स (SVMCM) योजना चलाई जा रही है. वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छात्रों को सालाना अलाउंस दिया जाता है.

इन राज्यों में भी मिल रही छात्रवृत्ति

तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में भी अलग-अलग छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित हो रही हैं. त्रिपुरा में पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के जरिए छात्रों को आर्थिक सहायता मिलती है. इन सभी योजनाओं की खास बात यह है कि स्कॉलरशिप की राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाती है. इससे छात्र इस पैसे का उपयोग अपनी पढ़ाई, फीस, किताबों या हॉस्टल खर्च के लिए कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UP Scholarship Status 2026: घर बैठे ऐसे चेक करें स्कॉलरशिप का स्टेटस, मिनटों में मिल जाएगी पूरी जानकारी

scholarship
Advertisment