UPSC CAPF AC Recruitment 2026: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में निकली बंपर भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

UPSC CAPF AC Recruitment 2026: अगर आप भी देश की सेना में शामिल होना चाहते हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर आवेदन मांगे हैं.

UPSC CAPF AC Recruitment 2026: अगर आप भी देश की सेना में शामिल होना चाहते हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर आवेदन मांगे हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
UPSC Assistant Commandant Recruitment 2026

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में निकली बंपर भर्ती Photograph: (AI)

UPSC CAPF AC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी के साथ देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी. उम्मीदवार 12 मार्च 2026 तक संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Advertisment

इतने पदों के लिए होगा उम्मीदवार का चयन

बता दें कि इस बार संघ लोक सेवा आयोग ने इस आवेदन में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं. जिसमें आवेदन से लेकर फिजिकल टेस्ट तक के नए अपडेट्स शामिल हैं. यूपीएससी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (UPSC CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2026 के तहत 349 पर के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को बीएसएफ, एसएसबी, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और सीआईएसएफ में असिस्टेंड कमांडेंट के पद पर तैनात किया जाएगा.

किस फोर्स में कितने पदों पर होगी भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) भर्ती के जरिए असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2026 का आयोजन कराएगा. जिसके चलते 349 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा. इस भर्ती के माध्यम से यूपीएससी आईटीबीपी के 12, एसएसबी के 53, बीएसएफ के 108, सीआईएसएफ के 70 और सीआरपीएफ के 106 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा.

संघ लोक सेवा आयोग ने CAPF AC में किए ये बदलाव

URN: संघ लोक सेवा आयोग ने अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन की जगह यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) की शुरुआत की है. जो एक यूनिक नंबर होगा, जिसका इस्तेमाल परीक्षा के आवेदन करने के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद कर सकेंगे. जिसके तहत उम्मीदवार के लिए अलग-अलग परीक्षाओं के लिए आवेदन नंबर डायनामिक होगा.

लाइव फोटो

इसके अलावा कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) भरने के दौरान उम्मीदवार को फोटो अपलोड करने वाले सेक्शन में अपनी लाइव फोटो अपलोड करनी होगी.

सिग्नेचर अपलोड करना

इसी तरह सिग्नेचर अपलोड करने के लिए ऐसा ही नियम बनाया गया है. जैसे उम्मीदवार ने लाइव फोटो अपलोड की, वैसे ही सिग्नेचर अपलोड करने के दौरान करना है. उम्मीदवार को सफेद पेज पर लगातार तीन साइन करने होंगे. एक के नीचे एक सिग्नेचर करते हुए 3 साइन करने हैं और उसे स्कैन करके अपलोड करना होगा.

आवेदन में नहीं कर पाएंगे बदलाव

इसके साथ ही यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि संघ लोक सेवा आयोग के आवेदन में अगर आपने कोई गलती कर दी तो उसमें आप कोई बदलाव यानी सुधार नहीं कर पाएंगे. इसलिए जरूरी है कि आप अपने आवेदन को ध्यान से भरें और उसमें कोई गलती ना करें. नए नियम के अनुसार आवेदन में हुई गलती में सुधार का मौका नहीं मिलेगा. जैसे ही आप अपना आवेदन जमा करेंगे, उसके बाद आप उसमें कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे.

फेस ऑथेंटिकेशन

इसके साथ ही संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा केंद्र पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से परीक्षा देना पहुंचे उम्मीदवारों का फेस ऑथेंटिकेशन भी कराएगा.

परीक्षा केंद्रों की बढ़ाई गई संख्या

इसके अलावा यूपीएससी ने परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी इजाफा किया है. जहां पहले देशभर में कुल 47 परीक्षा केंद्र होते थे वहीं अब 57  परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. दिल्ली-एनसीआर से लेकर इंदौर और भुवनेश्वर में 10 नए परीक्षा केंद्र जोड़े गए हैं.

CAPF में असिस्टेंट कमांडेंट के लिए शैक्षणिक योग्यता

संघ लोक सेवा आयोग की सीएपीएफ असिस्टेंट  कमांडेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 रखी गई है.

CAPF UPSC
Advertisment