आज ही के दिन साउथ एशिया सैटेलाइट इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया था, जानें आज का इतिहास

जानेंगे आज 05 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

जानेंगे आज 05 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

author-image
Vineeta Mandal
New Update
history 81 5

Today History( Photo Credit : (सांकेतिक चित्र))

05 May History Update: इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 05 मई को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

Advertisment

और पढ़ें: नौकरियां प्रतियोगी छात्रों का छलका दर्द, कहा- आखिर कब होगी हमारी ज्वाइनिंग, कुछ करिए सरकार

05 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – Important events of 05 May

1260- कुबलाई खां मंगोल साम्राज्य का राजा बना.

1809- मैरी किज यूएस पेटेंट कराने वाली पहली महिला 1809 में बनीं.

1836- बेल्जियम में यूरोप की पहली रेल लाईन शुरू हुई थी.

1833- सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने.

1944- महात्मा गांधी को जेल से रिहा किया गया.

1949- भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई.

1951- ब्रिटेन में वह पहला कम्प्यूटर प्रदर्शित किया गया था, जो खेलने के लिए बनाया गया था.

1984- फु दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने.

1988- एवरेस्ट की चोटी से पहला टेलीविजन प्रसारण 1988 को किया गया.

ये भी पढ़ें: JEE-NEET एग्जाम की नई तारीख 5 मई को होगी घोषित, एचआरडी मंत्रालय ने बताया

2006- संगीत और सफलता का सही मिश्रण कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था.

2008- एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला.

2008- पद्मविभूषण पं. किशन महाराज का अन्तिम संस्कार सम्पन्न हुआ.

2010- राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जरों को 1 प्रतिशत आरक्षण तत्काल और 4 प्रतिशत का बैकलॉग रखने के समझौते के बाद गुर्जरों ने 2010 में आंदोलन समाप्त कर दिया.

2010- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सभी कोर्सों में सेक्स वर्कर्स और उनके आश्रितों की फ़ीस माफ करने की घोषणा की.

2017- साउथ एशिया सैटेलाइट इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया.

05 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 05 May

  • सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म 1479 में हुआ.
  • प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक कार्ल मार्क्स का जन्म 1818 में हुआ.
  • महान क्रांतिकारी त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती का जन्म 1888 में हुआ.
  • भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह 1916 में जन्म हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अब्दुल हमीद कैसर का जन्म 1929 में हुआ.
  • राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार आबिद सुरती का जन्म 1935 में हुआ.
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का जन्म 1937 में हुआ.
  • हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर लाल खट्टर का जन्म 1954 में हुआ.
  • भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ समरेश जंग का जन्म 1970 में हुआ.

05 मई को हुए निधन – Died on 05 May

  • फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का निधन 1821 में हुआ था.
  • गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का निधन 1961 में हुआ.
  • प्रसिद्ध फ़िल्मी संगीतकार नौशाद अली का निधन 2006 में हुआ.
  • डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन 2008 में हुआ.
  • भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का निधन 2017 में हुआ.
indian history History today history world history today history in hindi Daily History 5 May History
      
Advertisment