/newsnation/media/media_files/2025/02/23/yZtDy6KmKSytxjywr3su.jpg)
एग्जाम देते हुए स्टूडेंट्स (फाइल फोटो) Photograph: (Pixabay)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं. इस दिन से 10वीं और 12वीं कक्षा के पेपर अलग-अलग विषयों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें.
इन बातों का रखें खास ख्याल
परीक्षा के दौरान छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. सही रणनीति अपनाकर अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं. किसी एक सवाल पर ज्यादा समय न लगाएं. अगर कोई प्रश्न कठिन लगे तो उसे छोड़कर आगे बढ़ें और बाद में हल करें. आखिरी 10–15 मिनट उत्तर जांचने के लिए जरूर बचाकर रखें. गणित जैसे विषय में स्टेप मार्किंग मिलती है, इसलिए हर स्टेप साफ-सुथरा लिखें और डायग्राम सही लेबल के साथ बनाएं.
क्या लेकर जाया जा सकता है
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, नीला बॉलपॉइंट पेन, पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, रबर, शार्पनर, पारदर्शी पानी की बोतल और साधारण घड़ी ले जा सकते हैं. वहीं मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी लिखी हुई पर्ची ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है.
यह भी पढ़ें: 2026 में CBSE 10वीं बोर्ड दो बार, परीक्षा पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव
कैसा रहे ड्रेस कोड
ड्रेस कोड को लेकर भी बोर्ड ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं. नियमित छात्र अपने स्कूल की यूनिफॉर्म में ही परीक्षा देने आएं. प्राइवेट उम्मीदवार हल्के और साधारण कपड़े पहनें, जिनमें ज्यादा जेब या भारी डिजाइन न हो. लड़कों को स्कूल यूनिफॉर्म, साधारण जूते और सादा स्वेटर पहनने की सलाह दी गई है. लड़कियों को भारी ज्वेलरी, बड़े हेयर एक्सेसरी, स्मार्टवॉच और ज्यादा पॉकेट वाली जैकेट पहनने से बचना चाहिए. ड्रेस कोड का उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखना और नकल रोकना है. इसलिए सभी छात्र बोर्ड के निर्देशों का पालन करें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.
यह भी पढ़ें: CBSE का बड़ा फैसला! 10वीं बोर्ड का पहला एग्जाम नहीं दिया तो दूसरे में नहीं मिलेगा मौका
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ा CBSE 10वीं बोर्ड एग्जाम, पिता ने कही ये बात
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us