CBSE का बड़ा फैसला! 10वीं बोर्ड का पहला एग्जाम नहीं दिया तो दूसरे में नहीं मिलेगा मौका

CBSE Board Exam 2026: CBSE ने 10वीं बोर्ड के दो एग्जाम सिस्टम पर नया नोटिफिकेशन जारी किया, पहला एग्जाम सभी के लिए अनिवार्य. आइए जानते हैं और क्या कुछ किए गए बदलाव.

CBSE Board Exam 2026: CBSE ने 10वीं बोर्ड के दो एग्जाम सिस्टम पर नया नोटिफिकेशन जारी किया, पहला एग्जाम सभी के लिए अनिवार्य. आइए जानते हैं और क्या कुछ किए गए बदलाव.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
CBSE

CBSE Photograph: (File Photo)

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं. इसी बीच बोर्ड ने 10वीं कक्षा के दो एग्जाम सिस्टम को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन में बोर्ड ने साफ कर दिया है कि सभी छात्रों के लिए पहला एग्जाम देना अनिवार्य होगा.

Advertisment

आखिर हुआ क्या था

CBSE के अनुसार, कुछ छात्रों ने अनुरोध किया था कि वे किसी कारणवश पहले एग्जाम में शामिल नहीं हो पाएंगे, इसलिए उन्हें सीधे दूसरे एग्जाम में बैठने की अनुमति दी जाए. लेकिन बोर्ड ने इस मांग को खारिज कर दिया है.

क्या हैं नए नियम

नए नियम के तहत हर छात्र को पहले एग्जाम में बैठना जरूरी है. अगर कोई छात्र पहले एग्जाम में तीन या उससे अधिक विषयों की परीक्षा नहीं देता है, तो उसे दूसरे एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी.

दूसरा एग्जाम सप्लीमेंट्री के तौर पर होगा 

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि दूसरा एग्जाम सप्लीमेंट्री या इंप्रूवमेंट के तौर पर होगा. यानी जो छात्र पहले एग्जाम में पास हो जाएंगे, वे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधारने के लिए दूसरे एग्जाम में शामिल हो सकेंगे. 

पहली परीक्षा छूटी तो क्या होगा

अगर कोई छात्र पहला एग्जाम बिल्कुल नहीं देता है, तो उसे ‘Essential Repeat’ श्रेणी में रखा जाएगा. ऐसे छात्रों को अगले साल फरवरी में होने वाली मुख्य परीक्षा में ही दोबारा शामिल होना होगा. वहीं जिन छात्रों का रिजल्ट पहले एग्जाम में कंपार्टमेंट आता है, उन्हें दूसरे एग्जाम में कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत बैठने का मौका दिया जाएगा. बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि 10वीं पास करने के बाद कोई अतिरिक्त विषय अलग से नहीं लिया जा सकेगा.

CBSE के इस फैसले से साफ है कि दो एग्जाम सिस्टम में भी पहला प्रयास सभी छात्रों के लिए अनिवार्य रहेगा और दूसरा मौका सिर्फ सुधार या कंपार्टमेंट के लिए ही होगा.

यह भी पढ़ें: JPSC Exam Update: JPSC परीक्षा में उम्र सीमा छूट मामले में अभ्यर्थियों को HC से मिली बड़ी राहत

यह भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर गुजरात सरकार अलर्ट, छात्रों के लिए शांतिपूर्ण-तनावमुक्त माहौल बनाने के दिए निर्देश

CBSE Board
Advertisment