कपिल मिश्रा के आरोपों की जांच करेगी सीबीआई, अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन पर है भ्रष्टाचार का आरोप
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ सकती है। सीबीआई केजरीवाल और जैन के खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगी।
highlights
- केजरीवाल, सत्येंद्र जैन के खिलाफ लगाये गये आरोपों की जांच करेगी सीबीआई
- आप से निष्कासित कपिल मिश्रा ने केजरीवाल, जैन और अन्य के खिलाफ लगाये हैं भ्रष्टाचार के आरोप
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ सकती है। सीबीआई केजरीवाल और जैन के खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगी।
कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ सीबीआई में मंगलवार को तीन शिकायतें दर्ज कराई है।
मिश्रा ने कहा, 'मैंने तीन शिकायत दर्ज कराई है। पहली भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ। दूसरी अवैध भूमि सौदे के लिए सत्येंद्र जैन के खिलाफ और तीसरी पांच आप नेताओं के खिलाफ, जिन्होंने चंदे का दुरुपयोग कर विदेश यात्राएं की।'
उन्होंने आरोप लगाया है कि 5 मई को सत्येंद्र जैन ने दो करोड़ रुपये अरविंद केजरीवाल को बतौर घूस दिये।
आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित कपिल मिश्रा ने कहा, 'अगर उन्होंने अपनी विदेश यात्राओं के विवरण का खुलासा नहीं किया तो मैं भूख हड़ताल पर बैठूंगा।'
मिश्रा ने आरोप लगाया, 'राघव चड्ढा, आशीष खेतान, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन और दुर्गेश पाठक सभी विदेश यात्राओं पर चले गए, जिसका विवरण दिया जाना चाहिए। संजय सिंह ने रूस में कुछ अवैध सौदे भी किए हैं।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Deepika Chikhlia Net Worth: हर मामले में राम जी से आगे रहीं माता सीता, राजनीति से लेकर संपत्ति तक दी कड़ी टक्कर, जानें नेटवर्थ
-
Bangaram: एक्ट्रेस से फिल्म मेकर बनीं सामंथा रुथ प्रभु, नई फिल्म बंगाराम की अनाउंसमेंट
-
Maninee De Molestation: 7 साल की उम्र में एक्ट्रेस के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़, अब बरसों बाद बयां किया दर्द
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा