फुटबॉल मैच में 'विराट सेना' के सामने छूटे रणबीर कपूर के पसीने, धोनी ने दागे दो गोले
विराट की कप्तानी में ऑल हार्ट्स ने रणबीर कपूर की कप्तानी वाली ऑल स्टार्स टीम को सेलिब्रिटी क्लासिको के मुकाबले में 7-3 से करारी शिकस्त दी। धोनी ने अपना पहला गोल 5वें मिनट में और दूसरा 39वें मिनट दागा।
नई दिल्ली:
विराट सेना न सिर्फ क्रिकेट के मैदान में बल्कि फुटबॉल ग्राउंड में भी धमाका कर रही है। विराट की कप्तानी में ऑल हार्ट्स ने रणबीर कपूर की कप्तानी वाली ऑल स्टार्स टीम को सेलिब्रिटी क्लासिको के मुकाबले में 7-3 से करारी शिकस्त दी।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से पहले फुटबॉल खेला करते थे। महेंद्र सिंह धोनी की फुटबॉल के खेल में कौशल की झलक रविवार को भी दिखाई दी।
ऑल हार्ट्स की टीम की ओर से सबसे ज्यादा 2 गोल महेंद्र सिंह धोनी और अनिरुद्ध श्रीकांत ने किए, वहीं कप्तान विराट कोहली और केदार जाधव ने भी 1-1 गोल दागा।
यह भी पढ़ें : प्रो-कबड्डी लीग : बेंगलुरु बुल्स ने यूपी योद्धा को 38-32 से हराया
धोनी ने अपना पहला गोल 5वें मिनट में और दूसरा 39वें मिनट दागा। दूसरा गोल माही ने डेविड बैकहम की शैली में फ्री किक पर गोल किया। इसे जिसने भी देखा वह हैरान रह गया।
मैच में ऑल हार्ट टीम के शानदार खेल के आगे ऑल स्टार्स की टीम दबी-दबी नजर आई और मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह धोनी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये 'मैन आफ द मैच' चुना गया।
गौरतलब है कि यह मैच मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया था। ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के कप्तान अभिनेता रणबीर कपूर थे जिन्होंने अपनी टीम के लिए एक गोल दागा। इस मैच का मकसद फाउंडेशन चैरिटी के लिए पैसा इकट्ठा करना था।
यह भी पढ़ें : Ind vs Pak: एशिया कप में भारत की तीसरी जीत, पाकिस्तान को 3-1 से हराया
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र