ऊबर पर सवार हुए विराट कोहली, पहली बार बने ब्रांड एंबेसडर
ऊबर इंडिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना पहला ब्रैंड एम्बेसडर बनाया है।
नई दिल्ली:
ऊबर इंडिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना पहला ब्रैंड एम्बेसडर बनाया है।
ऊबर के साथ अपनी साझेदारी के बारे में विराट कोहली ने कहा, 'क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में मैं बहुत ज्यादा यात्रा करता हूं और मैंने ऊबर पर बुकिंग का सुगम अनुभव लिया है।'
उन्होंने कहा, 'यह कंपनी प्रौद्योगिकी का उपयोग कर शहरों में लोगों के आवागमन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है। यह आर्थिक अवसर निर्मित करके लाखों लोगों को सशक्त बना रही है। मैं इस कंपनी के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हूं।'
इस अवसर पर ऊबर इंडिया दक्षिण एशिया विभाग के अध्यक्ष अमित जैन ने कहा, 'हम ऊबर इंडिया के लिए कोहली को ब्रांड एम्बेसडर बनाकर बहुत उत्साहित हैं। मैदान के अंदर और बाहर भारत के लिए उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।'
जैन ने कहा, 'देश के लिए वैश्विक सम्मान हासिल कर सकारात्मक बदलाव लाए हैं और वह समाज में परिवर्तन लाने के लिए कार्यरत हैं। कोहली के रूप में हमें ऐसा साझेदार मिला है, जो भारत से हमारे दैनिक जुड़ाव को प्रतिबिंबित करता है तथा देश की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता का मूर्त रूप है।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?